Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » JAMSHEDPUR: निखार सबलोक हत्याकांड से बेनकाब होता जमशेदपुर का काला सच, विक्रम उद्योग तक पहुंची पुलिस
झारखंड

JAMSHEDPUR: निखार सबलोक हत्याकांड से बेनकाब होता जमशेदपुर का काला सच, विक्रम उद्योग तक पहुंची पुलिस

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 22, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

निखार हत्याकांड के तार जब सिदगोड़ा स्थित ‘विक्रम उद्योग’ और अपराधकर्मी से सफेदपोश बने विक्रम शर्मा के पुराने नेटवर्क तक पहुंचे, तो यह साफ हो गया कि इन हत्यारों के पीछे केवल कुछ शूटरों का हाथ नहीं है, बल्कि इनके वित्तीय साम्राज्य और फंडिंग के स्रोत सफेदपोशों की तिजोरियों से जुड़े हैं.

जमशेदपुर. शहर की आबोहवा में अपराधियों की गोलियों की गूंज और परदे के पीछे बैठे सफेदपोशों का संरक्षण अब शहर के माथे पर एक गहरा नासूर बन चुका है. कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसने शहर के उस खौफनाक सच को बेनकाब कर दिया है जहां अपराध, राजनीति और अकूत अवैध कमाई का गठजोड़ खुलेआम फल-फूल रहा है.

चांडिल थाना क्षेत्र के टेंथ माइलस्टोन होटल के पास हुई निखार सबलोक की हत्या कोई मामूली वारदात नहीं है, बल्कि यह शहर के कुख्यात अपराधी समूहों के बीच वर्चस्व की खूनी जंग और उनके राजनीतिक-व्यापारिक संरक्षकों के काले कारनामों की एक सोची-समझी दास्तान है.

अखिलेश-गणेश गिरोह का वर्चस्व और सफेदपोशों की ढाल

जमशेदपुर के आपराधिक इतिहास में वर्चस्व की जंग हमेशा से खूनी रही है. यहां अखिलेश सिंह और गणेश सिंह जैसे गिरोह शहर के युवाओं और कारोबारियों के लिए खौफ का पर्याय बन चुके हैं. इन गिरोहों के बीच अवैध उगाही, रंगदारी के स्रोतों पर कब्जा जमाने की अंधी दौड़ ने शहर की कानून-व्यवस्था को गंभीर चुनौती दी है.

इन सरगनाओं को यह अच्छी तरह मालूम होता है कि जमीन पर भले ही गोलियां उनके शूटर चलाएं, लेकिन उनकी ढाल बनने के लिए परदे के पीछे कुछ बड़े सफेदपोश हमेशा तैयार रहते हैं. यही वजह है कि अपराध और राजनीति का यह गठजोड़ पुलिस के लिए भी एक बड़ी पहेली बना रहता है.

हाल ही में इस हत्याकांड में अशोक सिंह उर्फ राघव के सोनारी स्थित डिजिटल मीडिया कार्यालय की गहन पड़ताल के बाद मंगलवार को पुलिस की जांच सिदगोड़ा स्थित ‘विक्रम उद्योग’ तक पहुंच गयी. इससे यह तो साफ हो गया कि इन हत्यारों के पीछे केवल कुछ शूटरों का हाथ नहीं है, बल्कि इनके वित्तीय साम्राज्य और फंडिंग के स्रोत सफेदपोशों की तिजोरियों से जुड़े हैं.

पुलिस की संदेहास्पद भूमिका और अपराधियों की तैयार फसल

शहर के आम लोगों के मन में आज एक बहुत बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये अपराधी इतने बेखौफ कैसे हो गए? कालांतर में पुलिस की मौन भूमिका और ढुलमुल रवैये ने ही अपराधियों की इस फसल को तैयार करने में पूरी मदद की, जिसका खामियाजा आज पूरा शहर भुगत रहा है. जब-जब पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ खानापूर्ति वाली कार्रवाई की, तब-तब उनका मनोबल और बढ़ता गया. सोनारी और सिदगोड़ा में हाल ही में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी से भले ही कुछ उम्मीदें जगी हों, लेकिन जनता अब सिर्फ छिटपुट छापों से संतुष्ट होने वाली नहीं है.

सिंडिकेट ध्वस्त हो और टूटे अपराधियों की धमक

निखार सबलोक हत्याकांड ने जमशेदपुर के सभ्य समाज को झकझोर कर रख दिया है. यह सिर्फ एक युवा कारोबारी की निर्मम हत्या नहीं है, बल्कि यह उस सड़ी-गली व्यवस्था पर सवालिया निशान है जो चंद सफेदपोशों के मुनाफे के लिए पूरे शहर को अपराधियों के हवाले कर देती है.

आम लोगों की मांग है कि जांच एजेंसियां और पुलिस प्रशासन बिना किसी राजनीतिक दबाव के अपनी निष्पक्षता साबित करे. पुलिस केवल शूटरों को पकड़कर औपचारिकता न निभाए, बल्कि अपराधियों के इन तमाम गिरोहों को पूरी तरह से ध्वस्त करे. जब तक इन दुर्दांत अपराधियों के नाम पर चल रहे आर्थिक सिंडिकेट, अवैध धंधों और उनके सफेदपोश मददगारों के चेहरों को बेनकाब कर उन्हें कानून के कटघरे में खड़ा नहीं किया जाता, तब तक जमशेदपुर की गलियों से खौफ का यह साया कभी दूर नहीं हो सकता.

अखिलेश सिंह गिरोह गणेश सिंह गिरोह चांडिल पुलिस जमशेदपुर क्राइम न्यूज़ जमशेदपुर समाचार निखार सबलोक हत्याकांड सिदगोड़ा विक्रम उद्योग
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleबैंक यूनियनों की 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल: पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों के लिए जारी की एडवाइजरी
Next Article Tragic End Love Story…सोनारी की युवती से किया था प्रेम विवाह, 4 माह में ही बिगड़ने लगे रिश्ते, तो फांसी पर झूल गया कदमा का युवक
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

MGM अस्पताल के पास नशे का कारोबार! रिपीट कॉलोनी में छापेमारी, 510 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और पल्सर जब्त

September 23, 2026
झारखंड

Sidgora में दिनदहाड़े ₹50 लाख की चोरी…Tata steel कर्मचारी ड्यूटी गये थे, दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, गहने और नकदी पर हाथ कर दिया साफ

September 23, 2026
झारखंड

‘मां’ के शव के साथ 3 दिन से घर में था बेटा, दुर्गंध आने पर पहुंची घाटशिला पुलिस, तो हुआ खुलासा, हादसा या कुछ और? पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

September 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

MGM अस्पताल के पास नशे का कारोबार! रिपीट कॉलोनी में छापेमारी, 510 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और पल्सर जब्त

September 23, 2026

Sidgora में दिनदहाड़े ₹50 लाख की चोरी…Tata steel कर्मचारी ड्यूटी गये थे, दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, गहने और नकदी पर हाथ कर दिया साफ

September 23, 2026

‘मां’ के शव के साथ 3 दिन से घर में था बेटा, दुर्गंध आने पर पहुंची घाटशिला पुलिस, तो हुआ खुलासा, हादसा या कुछ और? पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

September 23, 2026

National Ranking में Jharkhand Police का खराब प्रदर्शन, 32वें पायदान पर फिसला, अब मंथन में जुटा पुलिस मुख्यालय

September 23, 2026

PM Mall के पास पुलिस ने पकड़ी चोरी की स्कूटी तो शिकंजे में आ गया पूरा गिरोह, अब 21 बाइक के साथ आठ लोग गिरफ्तार

September 23, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.