Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Congress का दावा: SIR अब बन चुकी है ‘भस्मासुर’… आडवाणी, विदेश मंत्री जयशंकर समेत कई BJP नेताओं को मिल रहा नोटिस
देश/दुनिया

Congress का दावा: SIR अब बन चुकी है ‘भस्मासुर’… आडवाणी, विदेश मंत्री जयशंकर समेत कई BJP नेताओं को मिल रहा नोटिस

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 21, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

New Delhi. कांग्रेस ने सोमवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को ‘दोषपूर्ण प्रक्रिया’’ बताया और आरोप लगाया कि यह अब ‘भस्मासुर बन गई है, जो अपने लोगों को ही चपेट में ले रही है’। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बिहार से शुरू हुआ एसआईआर अब दिल्ली पहुंच गया है और शायद अब सत्ताधारियों को पता चल रहा है कि कांग्रेस इस प्रक्रिया को पहले दिन से ही ‘‘दोषपूर्ण’’ क्यों बता रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर ‘भाजपा द्वारा वोट चोरी और लोकतंत्र को खत्म करने का हथियार’ है और अब यह ‘भस्मासुर’ बन गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा के कई बड़े नेताओं को भी नोटिस दिए गए हैं। इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मौजूदा विदेश मंत्री, दिल्ली के उपराज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री आदि शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इससे पहले ‘भारत रत्न’ से सम्मानित एक वैज्ञानिक और पूर्व नौसेना प्रमुख को भी नोटिस जारी किए जा चुके हैं। खरगे ने निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में ‘‘वीआईपी/चिह्नित मतदाताओं’’ के उल्लेख पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने पूछा, ‘क्या अब भारत के सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार में मतदाताओं की कोई विशेष श्रेणी यानी वीआईपी मतदाता की श्रेणी भी शामिल हो गई है?’कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘क्या हमारे संविधान ने जो एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य का सिद्धांत दिया था, ये उसकी अवहेलना नहीं है? क्या वीआईपी वोट अब ज्यादा क़ीमती हो गया है?’’

'Bhasmasur' ... Several BJP leaders and External Affairs Minister Jaishankar are receiving notices. Congress claims Congress का दावा: SIR अब बन चुकीहै ‘भस्मासुर’ ... आडवाणी including Advani SIR has now become विदेश मंत्री जयशंकर समेत कई BJP नेताओं को मिल रहा नोटिस
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand: MBBS में राज्य कोटा के सीटों पर नामांकन के लिए तीसरे राउंड की काउंसेलिंग प्रक्रिया शुुरू, नये अभ्यर्थी 24 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे
Next Article सावधान! नकली दवाओं का 5 करोड़ का काला कारोबार बेनकाब, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे जहर? ऐसे करें असली-नकली की पहचान
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

Tata Sons में रार बरकरार! चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति के फैसले से नाखुश टाटा ट्रस्ट्स ने 4:1 की वोटिंग पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

September 21, 2026
देश/दुनिया

हरदोई में पति-पत्नी के बीच खूनी संघर्ष, पति ने काटी नाक तो पत्नी ने ‘प्राइवेट पार्ट’ काट डाला

September 19, 2026
देश/दुनिया

NEET SS Admission: नीट-सुपर स्पेशियलिटी सीट के लिए अर्हता पर्सेंटाइल 50 से घटाकर 30 करने को तैयार, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

September 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

सावधान! नकली दवाओं का 5 करोड़ का काला कारोबार बेनकाब, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे जहर? ऐसे करें असली-नकली की पहचान

September 21, 2026

Congress का दावा: SIR अब बन चुकी है ‘भस्मासुर’… आडवाणी, विदेश मंत्री जयशंकर समेत कई BJP नेताओं को मिल रहा नोटिस

September 21, 2026

Jharkhand: MBBS में राज्य कोटा के सीटों पर नामांकन के लिए तीसरे राउंड की काउंसेलिंग प्रक्रिया शुुरू, नये अभ्यर्थी 24 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

September 21, 2026

JAMSHEDPUR: सोनारी मरीन ड्राइव के पास कचरा डंपिंग यार्ड को लेकर NGT नाराज, जमशेदपुर प्रशासन पर की सख्त टिप्पणी, DC को सशरीर हाजिर होने का निर्देश

September 21, 2026

ससुराल में दामाद की हत्या, पत्नी को घर लाने के लिए गया था युवक, मक्के के खेत में मृत मिला, ससुर पर हत्या का संदेह

September 21, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.