Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » MMDR अधिनियम में संशोधन के बाद झारखंड को 14,000 करोड़ रुपये का होगा आर्थिक नुकसान, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रखी ये मांग, जानें क्या कहा?
झारखंड

MMDR अधिनियम में संशोधन के बाद झारखंड को 14,000 करोड़ रुपये का होगा आर्थिक नुकसान, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रखी ये मांग, जानें क्या कहा?

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 20, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शनिवार को केंद्र से खनिज वाली जमीन पर उपकर लगाने का राज्यों का अधिकार बहाल करने का आग्रह किया। एमएमडीआर अधिनियम में संशोधन के बाद राज्य के इस अधिकार पर रोक लगा दी गई। एक आधिकारिक बयान के अनुसार किशोर ने नयी दिल्ली में ‘विकसित भारत की दिशा में भारत का वित्त पोषण’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में यह मांग रखी।

उन्होंने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से हुए नुकसान की भरपाई और विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) योजना में 90:10 के वित्त पोषण अनुपात को बहाल करने की भी मांग की। किशोर ने कहा, ‘भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आर्थिक रूप से पिछड़े राज्यों को विशेष सहायता देना जरूरी है।

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का लक्ष्य केवल मजबूत अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समान अवसरों वाले और सशक्त समाज का निर्माण भी इसका आधार होना चाहिए।’’ मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम (एमएमडीआर एक्ट) में हाल में किए गए संशोधनों के तहत खनिज वाली जमीन पर नए कर या उपकर लगाने के लिए राज्य के अधिकारों पर रोक लगा दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘इससे झारखंड को करीब 14,000 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। इसके अलावा, एमएमडीआर अधिनियम में धारा 9(डी) जोड़े जाने से राज्य सरकार विभिन्न कोयला कंपनियों से बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये की राशि का दावा नहीं कर सकेगी। किशोर ने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों से झारखंड को केंद्र सरकार से मिलने वाली पर्याप्त वित्तीय सहायता से वंचित किया गया है।

उन्होंने मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर चिंता जताते हुए कहा कि जाति और धर्म के आधार पर होने वाला विभाजन देश के समग्र विकास में बाधा डालता है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से 18-19 सितंबर को आयोजित सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, वित्त मंत्रियों, वित्त सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

000 करोड़ रुपये का होगा आर्थिक नुकसान Jharkhand to face a financial loss of ₹14 MMDR अधिनियम में संशोधन के बाद झारखंड को 14 जानें क्या कहा? वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleआतंक का अंत! TPC सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, Jharkhand के इस खूंखार नक्सली पर घोषित था 30 लाख रुपये का इनाम
Next Article Railway का ट्रेन परिचालन दक्षता बढ़ाने पर जोर, रेल मंडलों में ROB निर्माण, स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को दी मंजूरी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Railway का ट्रेन परिचालन दक्षता बढ़ाने पर जोर, रेल मंडलों में ROB निर्माण, स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को दी मंजूरी

September 20, 2026
झारखंड

आतंक का अंत! TPC सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, Jharkhand के इस खूंखार नक्सली पर घोषित था 30 लाख रुपये का इनाम

September 20, 2026
झारखंड

Railway: जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से आ रही थी तेज बदबू, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन,जांच की गई तो कैटल गार्ड में फंसा था महिला का कटा सिर

September 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Railway का ट्रेन परिचालन दक्षता बढ़ाने पर जोर, रेल मंडलों में ROB निर्माण, स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को दी मंजूरी

September 20, 2026

MMDR अधिनियम में संशोधन के बाद झारखंड को 14,000 करोड़ रुपये का होगा आर्थिक नुकसान, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रखी ये मांग, जानें क्या कहा?

September 20, 2026

आतंक का अंत! TPC सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, Jharkhand के इस खूंखार नक्सली पर घोषित था 30 लाख रुपये का इनाम

September 20, 2026

Railway: जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से आ रही थी तेज बदबू, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन,जांच की गई तो कैटल गार्ड में फंसा था महिला का कटा सिर

September 20, 2026

Jharkhand Politics: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव ने CM हेमंत को सबसे ‘भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ बताया, झारखंड को बेचने के आरोप भी लगाए

September 20, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.