Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jamshedpur Police में बड़ा फेरबदल, 26 पदाधिकारियों का तबादला, मानगो, आजादनगर, गोलमुरी, सोनारी, परसुडीह के भी थानेदार बदले
झारखंड

Jamshedpur Police में बड़ा फेरबदल, 26 पदाधिकारियों का तबादला, मानगो, आजादनगर, गोलमुरी, सोनारी, परसुडीह के भी थानेदार बदले

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 19, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश के तहत जिले के 26 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण एवं नव-पदस्थापन किया गया है। इस फेरबदल में आजादनगर थाना प्रभारी पु०नि० चन्दन कुमार को आजादनगर थाना प्रभारी के पद से हटाकर गोलमुरी पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है।

वहीं मानगो थाना प्रभारी पु०नि० नित्यानंद प्रसाद का भी तबादला किया गया है। उन्हें मानगो थाना प्रभारी के पद से स्थानांतरित कर यातायात थाना प्रभारी, साकची की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों के वर्तमान एवं नए पदस्थापन की जानकारी दी गई है। आदेश में नए पदस्थापित अधिकारियों को अपने-अपने नए थाना/पुलिस प्रतिष्ठान में अविलंब योगदान देकर प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

इन थानेदारों का किया गया तबादला
राजन कुमार को साइबर अपराध थाना से आजादनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। मधुसूदन दे को सोनारी से साइबर अपराध थाना और संजय सुमन को गोलमुरी से सोनारी थाना प्रभारी बनाया गया है। प्रशांत कुमार सिंह को सीसीआरओ से गोलमुरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। घाटशिला थाना प्रभारी, राजेंद्र कुमार मुंडा को परसुडीह थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि भूषण कुमार को साइबर अपराध थाना से घाटशिला थाना प्रभारी बनाया गया है। परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार का तबादला साइबर अपराध थाना में किया गया है।

यातायात पदाधिकारियों का हुआ तबादला
इसी तरह यातायात थाना प्रभारी साकची शंकर कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी भेजा गया है। नित्यानंद प्रसाद को मानगो थाना प्रभारी से यातायात थाना प्रभारी साकची बनाया गया है। घाटशिला अंचल के अंचल निरीक्षक बिरेंद्र कुमार को मानगो थाना प्रभारी और पुलिस केंद्र गोलमुरी में पदस्थापित अजय कुमार को घाटशिला अंचल का अंचल निरीक्षक बनाया गया है। बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को गोलमुरी थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि गोलमुरी थाना में पदस्थापित रवि होनहागा को बहरागोड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है। अभिषेक कुमार को बरसोल से परसुडीह तथा कुमार इंद्रेश को बिष्टुपुर थाना से बरसोल थाना प्रभारी बनाया गया है।

सुनील कुमार भोक्ता को श्यामसुंदरपुर थाना से गोलमुरी थाना और पवन कुमार को परसुडीह थाना से श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक कुमार को कमलपुर थाना प्रभारी से पुलिस केंद्र गोलमुरी भेजा गया है, जबकि धनंजय पासवान को कदम थाना से कमलपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा मुकेश कुमार साव को कोवाली थाना प्रभारी से साकची थाना भेजा गया है। अमित कुमार चौधरी को साकची से कोवाली थाना प्रभारी, अनिल कुमार सिंह को मुसाबनी थाना प्रभारी से परसुडीह थाना तथा करमपाल भगत को परसुडीह से मुसाबनी थाना प्रभारी बनाया गया है। पंचम तिग्गा को डुमरिया थाना प्रभारी से कदम थाना और अमित कुमार को मानगो थाना से डुमरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को नए पदस्थापन वाले थाना अथवा पुलिस प्रतिष्ठान में तत्काल योगदान देकर प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

and Parsudih police stations also replaced. Azadnagar Golmuri Major reshuffle in Jamshedpur Police: 26 officers transferred; Station House Officers (SHOs) of Mango Sonari
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleटाटा स्टील टिनप्लेट में फिर दर्दनाक हादसा, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, हफ्ते भर में दूसरी दुर्घटना
Next Article Jamshedpur Bonous: न्यूवोको विस्टास कॉर्प जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों का बंपर बोनस, जानें कितनी राशि मिलेगी?
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jharkhand HighCourt का निर्देश, चार्जशीट के बिना 3 महीने से अधिक सरकारी कर्मचारी का निलंबन जारी नहीं रह सकता, जानें मामला?

September 19, 2026
झारखंड

Jharkhand: सहायक आचार्य की नियुक्ति फिर विवादों में, 4 हफ्ते में नया रिजल्ट जारी होगा! सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हड़कंप, जानें मामला?

September 19, 2026
झारखंड

BIT मेसरा के हॉस्टल में छात्रा की मौत, कमरे में मिला शव, नहीं मिला सुसाइड नोट; यूडी केस दर्ज

September 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand HighCourt का निर्देश, चार्जशीट के बिना 3 महीने से अधिक सरकारी कर्मचारी का निलंबन जारी नहीं रह सकता, जानें मामला?

September 19, 2026

Jharkhand: सहायक आचार्य की नियुक्ति फिर विवादों में, 4 हफ्ते में नया रिजल्ट जारी होगा! सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हड़कंप, जानें मामला?

September 19, 2026

NEET SS Admission: नीट-सुपर स्पेशियलिटी सीट के लिए अर्हता पर्सेंटाइल 50 से घटाकर 30 करने को तैयार, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

September 19, 2026

BIT मेसरा के हॉस्टल में छात्रा की मौत, कमरे में मिला शव, नहीं मिला सुसाइड नोट; यूडी केस दर्ज

September 19, 2026

Jharkhand Naxal: एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली असीम मंडल को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

September 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.