Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने झारसुगुड़ा स्टेशन का किया निरीक्षण
रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने झारसुगुड़ा स्टेशन का किया निरीक्षण

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 18, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

झारसुगुड़ा. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने अपने निरीक्षण दौरे के दौरान झारसुगुड़ा स्टेशन परिसर, यार्ड एवं परिचालन से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था तथा संरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान झारसुगुड़ा स्टेशन पर अतिरिक्त रेल लाइनों के विकास तथा प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाने से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की गई. प्रस्तावित विकास के तहत स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या वर्तमान 5 से बढ़ाकर 10 किए जाने की दिशा में चल रहे कार्यों एवं आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की गई.
महाप्रबंधक ने झारसुगुड़ा रेलवे यार्ड में सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं एवं आवश्यक संरक्षा जांचों का भी विशेष रूप से निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रेल परिचालन में निर्धारित संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार जैन ने बीएनआर स्कूल, झारसुगुड़ा के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया. इस अवसर पर विद्यार्थियों को कचरे के उचित पृथक्करण, संग्रहण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई.

दौरे के दौरान महाप्रबंधक द्वारा झारसुगुड़ा–sardega सेक्शन में विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया गया. निरीक्षण के दौरान
महाप्रबंधक ने पावर हाउस में विद्युत उत्पादन के लिए आवश्यक कोयले की लोडिंग बढ़ाने के संबंध में MCL के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की. विद्युत उत्पादन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कोयला लोडिंग एवं आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान कोयले की निर्बाध एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा लोडिंग क्षमता में वृद्धि से संबंधित पहलुओं पर भी चर्चा हुई.

Indian Railways News Jharsuguda News Jharsuguda Railway Station Jharsuguda Station Expansion MCL Coal Loading Railway Infrastructure SER GM Anil Kumar Jain South Eastern Railway Swachhata Hi Seva
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleTata Sons में बड़ा फैसला! निदेशक मंडल ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन नियुक्त किया, Tata trust के चेयरमैन Novel Tata ने किया विरोध
Next Article Road Accident: देवघर से बासुकिनाथ जा रहे तीन श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत, तीन घायल
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

रेलवे

टाटानगर में ₹383.78 करोड़ की लागत से बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो

September 18, 2026
रेलवे

चक्रधरपुर डीआरएम ने अलर्टनेस के लिए दो लोको पायलटों को किया सम्मानित

September 17, 2026
रेलवे

Chakardharpur: चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय की रेलवे अकाउंट्स कॉलोनी में रेलकर्मी के साथ मारपीट का मामला, घटना CCTV कैमरे में कैद

September 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand: अज्ञात हमलावरों ने घर का दरवाज़ा खटखटाया, गेट खुलने पर बरसायीं गोलियां, पति-पत्नी की मौत, बेटे को लगीं 3 गोलियां, गंभीर

September 18, 2026

NTA Exam Schedule: जेईई-मेन, यूजीसी-नेट, सीयूईटी-पीजी समेत दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी

September 18, 2026

Jharkhand: 17 वर्षीय किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, दुपट्टे से गला घोंट कर मारा , शव झाड़ियों में मिला, दो आरोपी गिरफ्तार

September 18, 2026

Saraikela में ED की छापेमारी, सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में संजय डालमिया के ठिकाने पर दबिश, 35 करोड़ के लोन भुगतान न करने के मामले में चल रही कार्रवाई

September 18, 2026

टाटानगर में ₹383.78 करोड़ की लागत से बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो

September 18, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.