Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Tata Sons Board Meeting: 17 सितंबर को टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक, सूचीबद्धता, उत्तराधिकार के मुद्दे पर टिकी निगाहें, चंद्रशेखरन के कार्यकाल बढ़ाने पर भी हो सकता है फैसला
कारोबार

Tata Sons Board Meeting: 17 सितंबर को टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक, सूचीबद्धता, उत्तराधिकार के मुद्दे पर टिकी निगाहें, चंद्रशेखरन के कार्यकाल बढ़ाने पर भी हो सकता है फैसला

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 16, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Mumbai.  मुंबई में 17 सितंबर को निर्धारित टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इस बैठक में तीन अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक साथ चर्चा हो सकती है – भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हालिया फैसले के बाद शेयर बाजार में सूचीबद्धता की संभावना, एन चंद्रशेखरन के बाद नए चेयरमैन के नाम का फैसला और दो प्रमुख टाटा ट्रस्ट में से एक में बना प्रशासनिक गतिरोध। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर और वाहन तक बनाने वाले इस विशाल औद्योगिक समूह की होल्डिंग कंपनी ने अपना गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) का पंजीकरण वापस करने के लिए आवेदन किया था, जिसे पिछले सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक ने खारिज कर दिया।

टाटा संस ने अपने बही-खाते को मजबूत करने के लिए 21,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज चुकाने सहित कई कदम उठाने के बाद मार्च, 2024 में यह आवेदन दाखिल किया था, ताकि वह उस नियामकीय ढांचे से बाहर निकल सके, जिसके तहत उसे शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होना पड़ेगा। मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि इस फैसले ने टाटा समूह के भीतर के समीकरणों को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को होने वाली बोर्ड बैठक में यह मुद्दा चर्चा में आ सकता है।

नोएल टाटा ने संभावित सूचीबद्धता का किया है विरोध
टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने टाटा संस की किसी भी संभावित सूचीबद्धता का स्पष्ट विरोध किया है। खबरों के अनुसार, उन्होंने इस साल फरवरी में टाटा संस के चेयरमैन के रूप में एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल के नवीनीकरण का समर्थन करने के लिए इसे अपनी पूर्व-शर्तों में से एक के रूप में रखा था। इस बारे में उन्हें टाटा समूह के कुछ अनुभवी पूर्व कर्मचारियों का भी समर्थन मिला है। टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स की सामूहिक रूप से लगभग 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि शापूरजी पालोनजी समूह के पास लगभग 18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शापूरजी पालोनजी समूह सूचीबद्धता के पक्ष में रहा है। सूत्रों का कहना है कि आरबीआई के इस कदम के बाद सूचीबद्धता का विवाद काफी हद तक व्यावहारिक रूप से अप्रासंगिक हो गया है, जब तक कि ट्रस्ट नियामक के इस फैसले को कानूनी चुनौती नहीं देते।

एक निवेश बैंकर ने कहा, ‘किसी संभावित आईपीओ के लिए बोर्ड को चेयरमैन सहित प्रबंधन टीम की निरंतरता पर विचार करना होगा। एक बार कंपनी सूचीबद्धता की दिशा में आगे बढ़ती है, तो संभावित निवेशक भी इस पर स्थिरता और आश्वासन की उम्मीद करेंगे।’’ यह भी अटकलें हैं कि नामांकन समिति चंद्रशेखरन से तीसरे कार्यकाल पर अपने रुख पर पुनर्विचार करने का अनुरोध कर सकती है।

Tata Sons Board Meeting: Tata Sons board meeting scheduled for September 17; focus on listing and succession issues; decision on extending Chandrasekaran's tenure also likely.
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleSupreme court के आदेश की अनदेखी भारी पड़ी! 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के शिक्षा के मामले में केंद्रीय शिक्षा सचिव को अवमानना नोटिस
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

Supreme court के आदेश की अनदेखी भारी पड़ी! 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के शिक्षा के मामले में केंद्रीय शिक्षा सचिव को अवमानना नोटिस

September 16, 2026
कारोबार

2,000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर शुल्क लगेगा, नयी व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू, जानें कितना भुगतान पर कितनी राशि वसूलेगी सरकार?

September 16, 2026
देश/दुनिया

Rourkela Circuit House में मॉडल और Adult Web Series अभिनेत्री को मिला VIP ट्रीटमेंट, वीडियो सामने आने से विवाद, रिटायर SP के बेटे समेत दो लोगों से पूछताछ

September 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Tata Sons Board Meeting: 17 सितंबर को टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक, सूचीबद्धता, उत्तराधिकार के मुद्दे पर टिकी निगाहें, चंद्रशेखरन के कार्यकाल बढ़ाने पर भी हो सकता है फैसला

September 16, 2026

Supreme court के आदेश की अनदेखी भारी पड़ी! 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के शिक्षा के मामले में केंद्रीय शिक्षा सचिव को अवमानना नोटिस

September 16, 2026

Jharkhand Highcourt का आदेश, जेपीएससी मामले में सरकार 18 सितंबर तक दाखिल करे जवाबी हलफनामा

September 16, 2026

2,000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर शुल्क लगेगा, नयी व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू, जानें कितना भुगतान पर कितनी राशि वसूलेगी सरकार?

September 16, 2026

SIR के तहत झारखंड में दावे-आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा अब 30 सितंबर तक बढ़ी, पर मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 19 अक्टूबर ही रहेगी

September 16, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.