Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » SIR के तहत झारखंड में दावे-आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा अब 30 सितंबर तक बढ़ी, पर मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 19 अक्टूबर ही रहेगी
झारखंड

SIR के तहत झारखंड में दावे-आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा अब 30 सितंबर तक बढ़ी, पर मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 19 अक्टूबर ही रहेगी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 16, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने मंगलवार को कहा कि निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नाम हटाए जाने के खिलाफ दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। हालांकि, संशोधित मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 19 अक्टूबर ही रहेगी। यह मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की समय-सीमा का दूसरा विस्तार था। शुरुआत में नाम हटाए जाने के खिलाफ दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि पांच अगस्त से चार सितंबर तक थी और अंतिम मतदाता सूची सात अक्टूबर को प्रकाशित की जानी थी।

बाद में निर्वाचन आयोग ने दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी, जबकि संशोधित मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख बढ़ाकर 19 अक्टूबर कर दी गई। कुमार ने कहा, ‘मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने पहले एसआईआर के तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा चार सितंबर से बढ़ाकर 15 सितंबर की थी। विभिन्न पक्षों से मिले अनुरोधों और जमा किए जा रहे फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 आवेदनों की संख्या को देखते हुए अब इस समयसीमा को अंतिम बार बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ऐसे भारतीय नागरिक, जिनकी आयु एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष हो जाएगी और जिनके नाम मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, उन्हें इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित अवधि के भीतर फॉर्म-6 भरना चाहिए।

फॉर्म-7 के जरिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं लोग
उन्होंने कहा, लोग मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ फॉर्म-7 के जरिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं और अपने नाम संबंधित मतदान केंद्र में स्थानांतरित कराने या मौजूदा प्रविष्टियों में सुधार के लिए फॉर्म-8 का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोमवार तक फॉर्म-6 के तहत करीब 4.86 लाख आवेदन, फॉर्म-7 के तहत 5,689 आपत्तियां और फॉर्म-8 के तहत 3.11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।
43.61 लाख नाम हटाने के बाद प्रकाशित की थी मसौदा मतदाता सूची
निर्वाचन आयोग ने पांच अगस्त को झारखंड में 43.61 लाख नाम हटाने के बाद मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की थी। एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले राज्य में 2.64 करोड़ मतदाता थे। इसके बाद तैयार मसौदा मतदाता सूची में 2.21 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.12 करोड़ पुरुष, 1.08 करोड़ महिलाएं और 260 उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं। नामांकन संबंधी गणना प्रक्रिया 30 जून से 29 जुलाई के बीच कराई गई थी।

but the date for the publication of the electoral roll remains October 19 SIR के तहत झारखंड में दावे-आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा अब 30 सितंबर तक बढ़ी The deadline for filing claims and objections in Jharkhand under the SIR has now been extended to September 30 पर मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 19 अक्टूबर ही रहेगी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleRoad Accident: बर्मामाइंस में ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत की खबर से बेसुध हुए पिता, लोगों का भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर की नारेबाजी
Next Article 2,000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर शुल्क लगेगा, नयी व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू, जानें कितना भुगतान पर कितनी राशि वसूलेगी सरकार?
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jharkhand Highcourt का आदेश, जेपीएससी मामले में सरकार 18 सितंबर तक दाखिल करे जवाबी हलफनामा

September 16, 2026
झारखंड

Road Accident: बर्मामाइंस में ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत की खबर से बेसुध हुए पिता, लोगों का भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर की नारेबाजी

September 16, 2026
झारखंड

ACB ने 15,000 रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, जमीन के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी करने के लिए मांगे थे 30,000 रुपये

September 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Tata Sons Board Meeting: 17 सितंबर को टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक, सूचीबद्धता, उत्तराधिकार के मुद्दे पर टिकी निगाहें, चंद्रशेखरन के कार्यकाल बढ़ाने पर भी हो सकता है फैसला

September 16, 2026

Supreme court के आदेश की अनदेखी भारी पड़ी! 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के शिक्षा के मामले में केंद्रीय शिक्षा सचिव को अवमानना नोटिस

September 16, 2026

Jharkhand Highcourt का आदेश, जेपीएससी मामले में सरकार 18 सितंबर तक दाखिल करे जवाबी हलफनामा

September 16, 2026

2,000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर शुल्क लगेगा, नयी व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू, जानें कितना भुगतान पर कितनी राशि वसूलेगी सरकार?

September 16, 2026

SIR के तहत झारखंड में दावे-आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा अब 30 सितंबर तक बढ़ी, पर मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 19 अक्टूबर ही रहेगी

September 16, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.