Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand CID ने भर्ती JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार, अब तक 13 लोग पकड़ाए
झारखंड

Jharkhand CID ने भर्ती JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार, अब तक 13 लोग पकड़ाए

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 15, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बिहार के जमुई जिले के रहने वाले दिलीप कुमार पासवान (41) को जेएसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2023 में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि पासवान ने परीक्षा में शामिल हुई कई अभ्यर्थियों को कथित तौर पर अनुचित लाभ पहुंचाया था।
अधिकारी ने कहा कि सीआईडी जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में अब तक 13 लोगों को पकड़ चुकी है। एजेंसी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में रांची में एक कोचिंग सेंटर संचालक को भी गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान संजीत कुमार के रूप में हुई है, जो रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के रातू रोड का निवासी है।
उन्होंने कहा, ‘‘कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी रांची स्थित ‘शिवांगन कोचिंग’ का संचालन करता है और बिचौलिये के तौर पर काम कर रहा था।’’

सीआईडी ने जेपीएससी की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामलों में आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते सहित 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। ख्यांगते को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

अभ्यर्थियों ने 25 जुलाई से विरोध प्रदर्शन कर जेपीएससी और जेएसएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने और कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग की थी।

Jharkhand CID has arrested two individuals in connection with irregularities in the JSSC-CGL recruitment exam; 13 people have been apprehended so far.
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand Census: झारखंड में जनगणना प्रपत्र में OBC के अलग कॉलम की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी Congress
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jharkhand Census: झारखंड में जनगणना प्रपत्र में OBC के अलग कॉलम की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी Congress

September 15, 2026
झारखंड

Adityapur के आशियाना चौक से Gun Point पर युवक को उठा ले गये, पुलिस की घेराबंदी के बाद तमोलिया में छोड़कर हुए फरार

September 15, 2026
झारखंड

Jharkhand: Gangster प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल परेड कर शहर में घुमाया

September 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand CID ने भर्ती JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार, अब तक 13 लोग पकड़ाए

September 15, 2026

Jharkhand Census: झारखंड में जनगणना प्रपत्र में OBC के अलग कॉलम की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी Congress

September 15, 2026

IGNOU ने लॉन्च किया 1 साल का एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज (MADVSOY) कोर्स, मात्र ₹8,000 में लें एडमिशन

September 15, 2026

Rourkela Circuit House में मॉडल और Adult Web Series अभिनेत्री को मिला VIP ट्रीटमेंट, वीडियो सामने आने से विवाद, रिटायर SP के बेटे समेत दो लोगों से पूछताछ

September 15, 2026

पटना हाईकोर्ट का तलाक पर फैसला: जीवनसाथी को ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखना अवैध संबंध का आधार नहीं

September 15, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.