Jamshedpur. टाटा स्टील मेरामंडली ने ब्लास्ट फर्नेस-1 में कोक ओवन गैस (सीओजी) इंजेक्शन प्रोजेक्ट शुरू किया है। भारतीय स्टील उद्योग में इसे अपनी तरह की पहली पहल बताया गया है। परियोजना का उद्देश्य बाहरी जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम कर कम कार्बन वाले आयरन और स्टील उत्पादन को बढ़ावा देना है।
टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट टेक्नोलॉजी, आरएंडडी, एनएमबी और ग्राफीन सुबोध पांडे ने कहा कि प्रक्रिया गैसों के अधिकतम उपयोग से टिकाऊ विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा और 2045 तक नेट जीरो के लक्ष्य की दिशा में कंपनी की यात्रा तेज होगी। टाटा स्टील मेरामंडली के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस सुधीर कुमार मेहता ने बताया कि टीम ने तकनीकी साझेदार पॉल वुर्थ-एसएमएस और उपकरण आपूर्तिकर्ता कोबेल्को के सहयोग से ट्यूयर्स के जरिए ब्लास्ट फर्नेस में सीओजी इंजेक्शन सफलतापूर्वक लागू किया है।


