Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » National Film Award: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह अपने 72 साल के इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित होगा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 सितंबर को पुरस्कार प्रदान करेंगी
देश/दुनिया

National Film Award: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह अपने 72 साल के इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित होगा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 सितंबर को पुरस्कार प्रदान करेंगी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 10, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

New Delhi. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह अपने 72 साल के इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित होगा। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस बार समारोह गुजरात के केवडिया में होगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 सितंबर को पुरस्कार प्रदान करेंगी।
केवडिया का नाम बदलकर एकता नगर कर दिया गया है और यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई है जो दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के नाम से मशहूर यह प्रतिमा 597 फुट ऊंची है और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में किया था।

वर्ष 1954 में पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था और तब से अधिकतर पुरस्कार समारोह इसी स्थल पर हुए हैं। जुलाई में घोषित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार इस परंपरा से अलग होंगे।

आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है, जबकि इसकी मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए चुना गया है। मलयालम सुपरस्टार ममूटी और बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को क्रमश: ‘ब्रह्मयुगम’ और ‘चंदू चैंपियन’ में उनकी भूमिकाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया जाएगा।

अभिनेता एवं फिल्मकार रणदीप हुड्डा को विनायक दामोदर सावरकर पर बनी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक के पुरस्कार के लिए चुना गया है।

तेलुगु फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को ‘‘संपूर्ण मनोरंजन वाली’’ सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, अरुण माथेश्वरन द्वारा निर्देशित और धनुष अभिनीत तमिल फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को ‘‘राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों’’ को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया है।

National Film Award: The National Film Awards ceremony will be held outside Delhi for the first time in its 72-year history with President Draupadi Murmu presenting the awards on September
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleMonsoon IMD Alert: झारखंड के कुछ हिस्सों में 12 सितंबर तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी
Next Article Tata Steel मेरामंडली ने ब्लास्ट फर्नेस-1 में कोक ओवन गैस इंजेक्शन प्रोजेक्ट शुरू किया, स्टील उद्योग में इसे अपनी तरह की पहली पहल बताया
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्टीकरण: एसआईआर में ‘तार्किक विसंगति’ श्रेणी की वैधता पर फैसला अभी बाकी, बिहार-बंगाल के मामलों पर स्थिति साफ

October 29, 2026
देश/दुनिया

चक्रवात के बीच उम्मीदें: ओडिशा में आए तूफान के दौरान गूंजी 931 किलकारियां, नवजात शिशुओं के नाम रखे गए ‘अर्णब’ और ‘वर्षा’

October 29, 2026
देश/दुनिया

केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स के लिए दिवाली पर बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा

October 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्टीकरण: एसआईआर में ‘तार्किक विसंगति’ श्रेणी की वैधता पर फैसला अभी बाकी, बिहार-बंगाल के मामलों पर स्थिति साफ

October 29, 2026

चक्रवात के बीच उम्मीदें: ओडिशा में आए तूफान के दौरान गूंजी 931 किलकारियां, नवजात शिशुओं के नाम रखे गए ‘अर्णब’ और ‘वर्षा’

October 29, 2026

टाटा समूह में मची हलचल; नोएल टाटा 6 ऑपरेटिंग कंपनियों के बोर्ड से होंगे बाहर, टाटा संस पर रहेगा पूरा नियंत्रण

October 29, 2026

चक्रवात ‘अर्णब’ का भीषण कहर, झारखंड में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानिए जमशेदपुर का हाल

October 29, 2026

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में सफाई भुगतान मद में ₹1.27 करोड़ का गोलमाल, RTI से खुला अतिरिक्त भुगतान का खेल!

October 28, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost