Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand Police: ‘प्रेमिका’ से मिलने गए व्यक्ति को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव, हवाई फायरिंग, दो थाना प्रभारियों समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी
झारखंड

Jharkhand Police: ‘प्रेमिका’ से मिलने गए व्यक्ति को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव, हवाई फायरिंग, दो थाना प्रभारियों समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 10, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Chatra. झारखंड के चतरा जिले में एक व्यक्ति को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें दो थाना प्रभारियों समेत कम से कम तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, एक व्यक्ति अपनी ‘प्रेमिका’ से मिलने के लिए गांव में गया था तभी ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया। यह घटना मंगलवार रात टंडवा थाना क्षेत्र के सिडपा गांव में हुई। उन्होंने बताया कि मौके पर एकत्र करीब 200 लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलाईं।

चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिमेष नैथानी ने बताया कि इस झड़प में दो अधिकारियों समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब टंडवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्हें सूचना मिली थी कि ग्रामीणों ने कामता गांव के मोहम्मद शाहबाज (36) को बंधक बना लिया है। उस पर आरोप है कि उसने एक महिला के घर में घुसकर उससे दुर्व्यवहार किया और खुद को व महिला को घर के अंदर बंद कर लिया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम शाहबाज को बचाने के लिए गांव पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का विरोध किया और पुलिसकर्मियों पर ईंट और पत्थर फेंके। एसपी ने बताया कि इस हमले में टंडवा और सदर थाना प्रभारियों समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसके बाद दोनों अधिकारियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में तीन गोलियां चलाईं।

अधिकारी ने बताया कि शाहबाज और महिला दोनों शादीशुदा हैं। महिला के दो बच्चे हैं जबकि शाहबाज के चार बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस दोबारा गांव में पहुंची और रात करीब 11 बजे शाहबाज तथा महिला को घर से सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान स्थापित होने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस ने इस घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

aerial firing crowd reaches police Pathrao Jharkhand Police: ‘प्रेमिका’ से मिलने गए व्यक्ति को ग्रामीणों ने बनाया बंधक Jharkhand Police: Villagers make hostage of person who met 'girlfriend' two policemen including two police station in-charges छुड़ाने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव दो थाना प्रभारियों समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हवाई फायरिंग
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleLiquor Smuggling: डॉक्टरों और कुछ रसूखदार लोगों तक ब्रांडेड शराब की सप्लाई करने वाली नेहा झा मामले में SIT करेगी जांच, निशाने पर कई हाई प्रोफाइल लोग
Next Article Jharkhand: रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला केस में दिल्ली से अरेस्ट युवक को लेकर पटना पहुंची NIA टीम, कई जगहों पर छापेमारी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jharkhand की ‘लुटेरी दुल्हन’ का खेल, Rajasthan के युवक से मांग भरवायी, फिर की लूटपाट, पुलिस ने दूल्हा बनकर धर दबोचा, गिरोह के 10 सदस्य भी पकड़ाए, जानें पूरा मामला

September 10, 2026
झारखंड

Road Accident: तेज रफ्तार बोलेनो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

September 10, 2026
झारखंड

Tata Steel मेरामंडली ने ब्लास्ट फर्नेस-1 में कोक ओवन गैस इंजेक्शन प्रोजेक्ट शुरू किया, स्टील उद्योग में इसे अपनी तरह की पहली पहल बताया

September 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand की ‘लुटेरी दुल्हन’ का खेल, Rajasthan के युवक से मांग भरवायी, फिर की लूटपाट, पुलिस ने दूल्हा बनकर धर दबोचा, गिरोह के 10 सदस्य भी पकड़ाए, जानें पूरा मामला

September 10, 2026

Road Accident: तेज रफ्तार बोलेनो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

September 10, 2026

Tata Steel मेरामंडली ने ब्लास्ट फर्नेस-1 में कोक ओवन गैस इंजेक्शन प्रोजेक्ट शुरू किया, स्टील उद्योग में इसे अपनी तरह की पहली पहल बताया

September 10, 2026

National Film Award: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह अपने 72 साल के इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित होगा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 सितंबर को पुरस्कार प्रदान करेंगी

September 10, 2026

Monsoon IMD Alert: झारखंड के कुछ हिस्सों में 12 सितंबर तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

September 10, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.