Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Liquor Smuggling: डॉक्टरों और कुछ रसूखदार लोगों तक ब्रांडेड शराब की सप्लाई करने वाली नेहा झा मामले में SIT करेगी जांच, निशाने पर कई हाई प्रोफाइल लोग
बिहार

Liquor Smuggling: डॉक्टरों और कुछ रसूखदार लोगों तक ब्रांडेड शराब की सप्लाई करने वाली नेहा झा मामले में SIT करेगी जांच, निशाने पर कई हाई प्रोफाइल लोग

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 10, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Samastipur. बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के संयुक्त अभियान के दौरान ट्रेन से भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ी गई नेहा झा का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मुजफ्फरपुर रेल थाना कांड संख्या 192/2026 के तहत दर्ज इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है। मुजफ्फरपुर रेल एसपी बीना कुमारी के अनुसार, यह एक हाई प्रोफाइल मामला बन चुका है। इसी वजह से जांच अधिकारी (IO) और थाना अध्यक्ष (SHO) को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके। बताया जा रहा है कि मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के तौर पर अपनी पहचान बनाकर दरभंगा में डॉक्टरों और कुछ रसूखदार लोगों तक ब्रांडेड शराब की सप्लाई नेहा झा करती थी। इसी की जांच की बात पुलिस कर रही है।

मुजफ्फरपुर रेल SP बीना कुमारी ने कहा, ‘समस्तीपुर रेल थाना कांड संख्या 192/2026 जो आरपीएफ की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान कर और ट्रेन से नेहा झा से करीब 75 लीटर शराब की बरामदगी की थी और पूछताछ की गई थी। नेहा झा के संदर्भ में क्योंकि ये हाई प्रोफाइल मामला बना है, इसलिए इसको सभी संबंधित को निर्देश दिया गया है आईओ को और एसएचओ को। एक टीम भी गठित की गई है।

एसआईटी गठित की गई है और इस संदर्भ में जो नेहा के ट्रैवल हिस्ट्री है को हमलोग जांच करेंगे। बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच करेंगे। कहां से यह लेकर आ रही हैं? कहां किनके बीच में वितरित किया जा रहा है? इसकी जांच करेंगे। पूर्व में इनके परिजनों के भी इसमें संलिप्त होने की जानकारी आ रही है तो उस उनकी भी हिस्ट्री आपराधिक इतिहास की हमलोग जांच कर रहे हैं और विस्तृत जांच अभी जारी है। अनुसंधान में और भी बातें स्पष्ट होंगी।’

Liquor Smuggling: SIT to investigate Neha Jha Liquor Smuggling: डॉक्टरों और कुछ रसूखदार लोगों तक ब्रांडेड शराब की सप्लाई करने वाली नेहा झा मामले में SIT करेगी जांच who supplied branded liquor to doctors and some corrupt people निशाने पर कई हाई प्रोफाइल लोग
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleTraiffic Rule: सुप्रीम कोर्ट बोला: गाड़ी चलाते वक्त सीट बेल्ट कानून का पालन सुनिश्चित कराएं विधि प्रवर्तन एजेंसियां
Next Article Jharkhand Police: ‘प्रेमिका’ से मिलने गए व्यक्ति को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, छुड़ाने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने किया पथराव, हवाई फायरिंग, दो थाना प्रभारियों समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jharkhand: रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला केस में दिल्ली से अरेस्ट युवक को लेकर पटना पहुंची NIA टीम, कई जगहों पर छापेमारी

September 10, 2026
बिहार

BIHAR: डाक विभाग में भ्रष्टाचार का ‘पार्सल’, रिश्वत और वित्तीय हेराफेरी के खेल में बक्सर डाक अधीक्षक समेत तीन अधिकारी हिरासत में

September 9, 2026
बिहार

BIHAR: साहब का ‘सुपर मॉडल’, 12 साल में 1.71 करोड़ की संपत्ति, 16 प्लॉट और 70 लाख का दमकती हवेली!

September 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand की ‘लुटेरी दुल्हन’ का खेल, Rajasthan के युवक से मांग भरवायी, फिर की लूटपाट, पुलिस ने दूल्हा बनकर धर दबोचा, गिरोह के 10 सदस्य भी पकड़ाए, जानें पूरा मामला

September 10, 2026

Road Accident: तेज रफ्तार बोलेनो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

September 10, 2026

Tata Steel मेरामंडली ने ब्लास्ट फर्नेस-1 में कोक ओवन गैस इंजेक्शन प्रोजेक्ट शुरू किया, स्टील उद्योग में इसे अपनी तरह की पहली पहल बताया

September 10, 2026

National Film Award: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह अपने 72 साल के इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित होगा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 सितंबर को पुरस्कार प्रदान करेंगी

September 10, 2026

Monsoon IMD Alert: झारखंड के कुछ हिस्सों में 12 सितंबर तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

September 10, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.