Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » LPG Cylinder Booking: गैस सिलेंडर बुकिंग की अवधि अब 45 से घटकर की गयी 25 दिन
कारोबार

LPG Cylinder Booking: गैस सिलेंडर बुकिंग की अवधि अब 45 से घटकर की गयी 25 दिन

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 8, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

New Delhi. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को कहा कि सरकार ने पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग का अंतराल तत्काल प्रभाव से 25 दिन करने को कहा है। गोपी ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर पोस्ट में कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष की वजह से एलपीजी आपूर्ति पर बने दबाव के बीच गैस सिलेंडर की रिफिल बुकिंग का अंतराल शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन कर दिया गया था। उन्होंने कहा, हालांकि, अब एलपीजी आपूर्ति की स्थिति में सुधार और रिफिल के लंबित मामलों में उल्लेखनीय गिरावट को देखते हुए सरकार ने इस पाबंदी में ढील दी है। अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर सिलेंडर की दोबारा बुकिंग करा सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने अपनी पोस्ट के साथ पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को भेजे गए पत्र की प्रति भी साझा की। इस पत्र में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए गैस बुकिंग की अवधि 45 दिन से घटाकर 25 दिन करने की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन का गैस बुकिंग अंतराल पश्चिम एशिया संघर्ष के समय से ही लागू है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand Politics: देवेंद्र महतो ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष का पदनाम हटाया, सियासी चर्चा शुरू
Next Article Jamshedpur: हल्दीपोखर स्टेशन के पास बादामपहाड़-टाटानगर मेमू ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

Anti Snake Venom: सांप के जहर की दवा उत्पादन शुरू करने का रखा प्रस्ताव, प्रत्येक शीशी की खरीद कीमत मौजूदा 450 रुपये से बढ़ाकर 700-800 रुपये की निर्धारित

September 7, 2026
झारखंड

ED ने राज्यसभा सांसद नदीमुल हक से जुड़े “उर्दू दैनिक अखबार” के खिलाफ जांच के सिलसिले में झारखंड समेत तीन राज्यों में मारे छापे

September 7, 2026
देश/दुनिया

डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल, जाने लखनऊ के मेयर से लेकर राजभवन तक के सफर का हाल

September 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

CM हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन के इलाज के लिए हैदराबाद गये, 8 सितंबर को प्रस्तावित गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम रद्द

September 8, 2026

Jharkhand: धोबे नदी पर बने ‘चेक डैम’ में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

September 8, 2026

Jamshedpur: हल्दीपोखर स्टेशन के पास बादामपहाड़-टाटानगर मेमू ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

September 8, 2026

LPG Cylinder Booking: गैस सिलेंडर बुकिंग की अवधि अब 45 से घटकर की गयी 25 दिन

September 8, 2026

Jharkhand Politics: देवेंद्र महतो ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष का पदनाम हटाया, सियासी चर्चा शुरू

September 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.