Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Anti Snake Venom: सांप के जहर की दवा उत्पादन शुरू करने का रखा प्रस्ताव, प्रत्येक शीशी की खरीद कीमत मौजूदा 450 रुपये से बढ़ाकर 700-800 रुपये की निर्धारित
देश/दुनिया

Anti Snake Venom: सांप के जहर की दवा उत्पादन शुरू करने का रखा प्रस्ताव, प्रत्येक शीशी की खरीद कीमत मौजूदा 450 रुपये से बढ़ाकर 700-800 रुपये की निर्धारित

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 7, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Kolkata. बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (बीसीपीएल) ने पश्चिम बंगाल में करीब डेढ़ दशक बाद फिर से सांप के जहर की दवा (एंटी-स्नेक वेनम) का उत्पादन शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। कंपनी ने राज्य में सांप के काटने के मामलों की अधिक संख्या और देश के दक्षिणी तथा पश्चिमी हिस्सों से इसकी आपूर्ति पर निर्भरता कम करने की जरूरत को देखते हुए यह प्रस्ताव दिया है। कोलकाता स्थित केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी (सीपीएसयू) बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने इस प्रस्तावित परियोजना को लेकर राज्य सरकार के साथ बातचीत शुरू कर दी है।

बंगाल केमिकल्स के प्रबंध निदेशक एस घोष चौधरी ने ‘राइज कॉन्क्लेव 2026’ से इतर कहा, ‘‘हमने फिर से ‘एंटी-स्नेक वेनम’ बनाने में रुचि दिखाई है। यह करीब 150 करोड़ रुपये की परियोजना होगी। मैंने मंत्री को इसकी जानकारी दी है और कहा कि सरकार को खरीद की गारंटी देनी होगी तथा प्रत्येक शीशी की खरीद कीमत मौजूदा 450 रुपये से बढ़ाकर 700-800 रुपये करनी होगी।’’

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी ने कहा कि बंगाल केमिकल्स के साथ इस संबंध में शुरुआती बातचीत हुई है और कंपनी ने सरकार से कुछ कदम उठाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह बातचीत अभी बिल्कुल शुरुआती चरण में है।

Anti Snake Venom: Proposed to start manufacturing of snake venom medicine increase the purchase price of each vial from existing Rs 450 and fix it at Rs 700-800
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleED ने राज्यसभा सांसद नदीमुल हक से जुड़े “उर्दू दैनिक अखबार” के खिलाफ जांच के सिलसिले में झारखंड समेत तीन राज्यों में मारे छापे
Next Article Tata Steel Foundation की ‘सबल’ पहल के तहत ट्रेनिंग लेकर चाईबासा के दो दृष्टिबाधित युवाओं ने हिमालय की चोटियों पर लहराया परचम
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

ED ने राज्यसभा सांसद नदीमुल हक से जुड़े “उर्दू दैनिक अखबार” के खिलाफ जांच के सिलसिले में झारखंड समेत तीन राज्यों में मारे छापे

September 7, 2026
देश/दुनिया

डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल, जाने लखनऊ के मेयर से लेकर राजभवन तक के सफर का हाल

September 6, 2026
देश/दुनिया

Sonia Gandhi: कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को प्रकाशित करेगा ‘हार्परकॉलिन्स’

September 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jamshedpur: पहाड़भंगा पिकनिक स्पॉट पर गुरा नदी में डूबने से जमशेदपुर के एक युवक की मौत

September 7, 2026

Tata Steel Foundation की ‘सबल’ पहल के तहत ट्रेनिंग लेकर चाईबासा के दो दृष्टिबाधित युवाओं ने हिमालय की चोटियों पर लहराया परचम

September 7, 2026

Anti Snake Venom: सांप के जहर की दवा उत्पादन शुरू करने का रखा प्रस्ताव, प्रत्येक शीशी की खरीद कीमत मौजूदा 450 रुपये से बढ़ाकर 700-800 रुपये की निर्धारित

September 7, 2026

ED ने राज्यसभा सांसद नदीमुल हक से जुड़े “उर्दू दैनिक अखबार” के खिलाफ जांच के सिलसिले में झारखंड समेत तीन राज्यों में मारे छापे

September 7, 2026

जमशेदपुर: बिष्टुपुर जामा मस्जिद परिसर में बिजली-पानी काटने और दुकान तोड़ने की धमकी, थाने पहुंचा मामला

September 7, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.