Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jagarnath Mandir: पुरी के जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में 1,912 करोड़ रुपये, मंदिर के नाम 60,821 एकड़ जमीन
Uncategorized

Jagarnath Mandir: पुरी के जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में 1,912 करोड़ रुपये, मंदिर के नाम 60,821 एकड़ जमीन

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 3, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Puri. ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में लगभग 1,912 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि है और मंदिर के नाम पर देश भर में 60,821 एकड़ जमीन है। इसके अलावा मंदिर के ‘रत्न भंडार’ में सोने और हीरे के गहने भी रखे हैं। मंदिर प्रशासन के एक बयान से यह जानकारी मिली।

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) की ओर से जारी बयान के मुताबिक 31 अगस्त तक तीन योजनाओं के तहत सावधि जमा में 1,811.10 करोड़ रुपये जमा थे। बयान में कहा गया है कि इसमें से 1,311.10 करोड़ रुपये अलग-अलग सरकारी बैंकों में जमा हैं जबकि शेष 500 करोड़ रुपये ओडिशा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई अक्षय निधि है जिसे मंदिर के लाभ-हानि खाते में रखा गया है।

मंदिर के पास 31 अगस्त तक अलग-अलग बचत खाते, चालू खाते और फ्लेक्सी खातों (बचत खाते और सावधि जमा के मिश्रण वाले खाते) में 100.71 करोड़ रुपये भी थे जिससे इसकी कुल बैंक जमा राशि लगभग 1,911.80 करोड़ रुपये हो गई।

एसजेटीए ने बताया कि उसकी आय मुख्य रूप से भक्तों के दान, मंदिर की खदानों से होने वाली कमाई, सावधि जमा पर मिलने वाले ब्याज, जमीन की खरीद-बिक्री और सरकारी अनुदान से होती है।

60 821 acres of land in the name of the temple 912 crore in bank accounts of Jagarnath Temple in Puri Jagarnath Mandir: Rs 1
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticlePetrol/Diseal Price Hike:पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, दोनों ईंधनों के दाम में 38 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े
Next Article Jamshedpur: बिरसानगर में पीएम आवास के पास डिलीवरी बॉय ने पत्नी के साथ कहासुनी के बाद फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

Uncategorized

Jharkhand : मतदाता पंजीकरण पर दो दिवसीय सम्मेलन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर हर राज्य में हो रहा यह आयोजन

September 3, 2026
Uncategorized

Chain Snatcher Gang: पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन झपटमार गिरोह के आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार, राज्य के विभिन्न जिलों के 63 मामलों में थे शामिल

September 3, 2026
Uncategorized

Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने शहर के हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने, सरकारी भूमि पर कब्जों को चिह्नित कर कार्रवाई के दिए निर्देश

September 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jamshedpur: बिरसानगर में पीएम आवास के पास डिलीवरी बॉय ने पत्नी के साथ कहासुनी के बाद फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

September 3, 2026

Jagarnath Mandir: पुरी के जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में 1,912 करोड़ रुपये, मंदिर के नाम 60,821 एकड़ जमीन

September 3, 2026

Petrol/Diseal Price Hike:पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, दोनों ईंधनों के दाम में 38 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े

September 3, 2026

Power Plant Scam: चांडिल के कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कोलकाता में कई जगहों पर ED की छापेमारी

September 3, 2026

Jamshedpur Accident: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बर्निंग घाट गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, युवक के दोनों पैर जख्मी

September 3, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.