Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Chain Snatcher Gang: पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन झपटमार गिरोह के आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार, राज्य के विभिन्न जिलों के 63 मामलों में थे शामिल
Uncategorized

Chain Snatcher Gang: पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन झपटमार गिरोह के आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार, राज्य के विभिन्न जिलों के 63 मामलों में थे शामिल

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 3, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. झारखंड के पांच जिलों में चेन झपटमारी और चोरी के 63 मामलों में शामिल एक अंतर-राज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को यहां और बिहार में अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि चोरी की दो मोटरसाइकिलों पर सवार गिरोह के चार सदस्यों को ‘हजारीबाग लेक’ के पास वाहन जांच अभियान के दौरान रोका गया और गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, गिरोह के पांचवें सदस्य को बिहार के एक गांव से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर चौपारण में मोटरसाइकिल गैराज चलाने वाले तीन भाइयों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार सिंह ने बताया, “मंगलवार को अलग-अलग अभियानों में गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से करीब 27 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी कीमत चार लाख रुपये से अधिक है, चोरी की चार मोटरसाइकिलें, छह फर्जी नंबर प्लेट और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।”

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रूपक कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि यह गिरोह अब तक बिहार और झारखंड में चेन झपटमारी और चोरी की 100 से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उन्होंने बताया कि दर्ज 63 मामलों में से 47 हजारीबाग, 10 चतरा और दो-दो मामले रांची, रामगढ़ तथा गिरिडीह जिलों में दर्ज हैं।

Chain Snatcher Gang: Police arrest eight members of interstate chain snatcher gang involved in 63 cases from different districts of the state
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleHemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने शहर के हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने, सरकारी भूमि पर कब्जों को चिह्नित कर कार्रवाई के दिए निर्देश
Next Article Jharkhand : मतदाता पंजीकरण पर दो दिवसीय सम्मेलन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर हर राज्य में हो रहा यह आयोजन
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jharkhand BJP: छात्रों पर दर्ज मुकदमे 48 घंटे में वापस नहीं हुए तो झारखंड भाजपा करेगी आंदोलन, JPSC-JSSC घोटालों की जांच CBI करे

September 3, 2026
Uncategorized

Jharkhand : मतदाता पंजीकरण पर दो दिवसीय सम्मेलन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर हर राज्य में हो रहा यह आयोजन

September 3, 2026
Uncategorized

Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने शहर के हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने, सरकारी भूमि पर कब्जों को चिह्नित कर कार्रवाई के दिए निर्देश

September 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand BJP: छात्रों पर दर्ज मुकदमे 48 घंटे में वापस नहीं हुए तो झारखंड भाजपा करेगी आंदोलन, JPSC-JSSC घोटालों की जांच CBI करे

September 3, 2026

Jharkhand : मतदाता पंजीकरण पर दो दिवसीय सम्मेलन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर हर राज्य में हो रहा यह आयोजन

September 3, 2026

Chain Snatcher Gang: पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन झपटमार गिरोह के आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार, राज्य के विभिन्न जिलों के 63 मामलों में थे शामिल

September 3, 2026

Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने शहर के हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने, सरकारी भूमि पर कब्जों को चिह्नित कर कार्रवाई के दिए निर्देश

September 3, 2026

40 New Bolero: जमशेदपुर पुलिस को मिले 40 नए वाहन, पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त करने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश

September 3, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.