Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand: पति नशे की हालत में घर लौटा तो पत्नी ने पहले सिर पर लाठी से मारा, फिर पत्थर से सिर कुचल कर मार डाला, दुधमुंहे समेत 9 बच्चे सड़क पर आए
झारखंड

Jharkhand: पति नशे की हालत में घर लौटा तो पत्नी ने पहले सिर पर लाठी से मारा, फिर पत्थर से सिर कुचल कर मार डाला, दुधमुंहे समेत 9 बच्चे सड़क पर आए

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 2, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. गुमला के फोरी अंबाटोली गांव में पत्नी ने पति की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। मृतक का नाम गंगू उरांव है। गंगू नशे की हालत में घर लौटा था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पत्नी फगनी देवी ने पहले पति के सिर पर लाठी से मारा, इसके बाद पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को मिली। टोटो थाना प्रभारी कुंदन सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल लाठी और पत्थर भी बरामद किया है। मामले में आरोपी पत्नी फगनी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार गंगू उरांव को शराब की लत थी। वह सुबह से ही नशे में रहता था। नशे की हालत में घर पहुंचने के बाद पत्नी से झगड़ा करता था। बताया गया कि नशे की लत को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि गंगू कई बार पत्नी के साथ मारपीट करता था। उसे जान से मारने का प्रयास भी कर चुका था।

घर के मवेशियों की देखभाल में भी वह रुचि नहीं लेता था। ग्रामीणों के मुताबिक नशा करना और इसके बाद घर में विवाद करना रोज का काम बन गया था। रात भी नशे में घर लौटने के बाद विवाद हुआ। इसी दौरान फगनी देवी ने उस पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि गंगू उरांव ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी नौरा देवी की करीब सात वर्ष पहले मौत हो गई थी। पहली पत्नी से उसके चार बच्चे थे, जबकि दूसरी पत्नी फगनी देवी से पांच बच्चे हैं।

पहली पत्नी की मौत के बाद उसके चार बच्चों की देखभाल और परवरिश की जिम्मेदारी भी फगनी देवी ही संभाल रही थी। गंगू की मौत और फगनी देवी की गिरफ्तारी के बाद बच्चों के सामने माता-पिता दोनों का सहारा नहीं रहा। बच्चों में सबसे छोटा अभी दुधमुंहा है, जो अपनी मां के साथ जेल गया है। बाकी आठ बच्चों की उम्र करीब एक से 17 वर्ष के बीच है।

9 kids including dudhmunhe came to street Jharkhand: Husband returned home drunk then crushed head with stone wife hit first on head with stick
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleAditya Shahu: BJP का आरोप, छात्र आंदोलन से ध्यान भटकाने के लिए MMDR कानून का विरोध कर रहे कांग्रेस-झामुमो
Next Article EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ के उपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

झारखंड मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: 31 अक्टूबर तक का अंतिम अवसर, अब तक 13.81 लाख से अधिक आवेदन हुए डिजिटाइज

October 17, 2026
झारखंड

झारखंड शराब घोटाला: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में ED का शिकंजा, नीरज सिंह का बयान दर्ज

October 17, 2026
झारखंड

जमशेदपुर: अमर यादों में छायाकार पार्थो दा, महाषष्ठी पर रक्तदान शिविर में 93 यूनिट रक्तदान

October 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

कोलकाता: सप्तमी की शाम चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल ढहा, 17 की मौत, 40 घायल, समिति के पदाधिकारियों का इस्तीफा

October 17, 2026

झारखंड मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: 31 अक्टूबर तक का अंतिम अवसर, अब तक 13.81 लाख से अधिक आवेदन हुए डिजिटाइज

October 17, 2026

संगीत जगत को बड़ा झटका: मशहूर संगीतकार देवा का 75 की उम्र में निधन, रजनीकांत ने दी अंतिम विदाई और CM विजय ने की राजकीय सम्मान की घोषणा

October 17, 2026

महाराष्ट्र में एफडीए का बड़ा एक्शन: भिवंडी और मुंबई में 33 करोड़ का एक्सपायर्ड स्टॉक ज़ब्त, कई कंपनियों के लाइसेंस निलंबित

October 17, 2026

झारखंड शराब घोटाला: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में ED का शिकंजा, नीरज सिंह का बयान दर्ज

October 17, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.