Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Road Accident: स्कूल वाहन और पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर, बच्ची की मौत; चार बच्चे घायल
झारखंड

Road Accident: स्कूल वाहन और पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर, बच्ची की मौत; चार बच्चे घायल

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 2, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Devghar. झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार को एक स्कूल वाहन और पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर होने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह चितरा थाना क्षेत्र में सारठ-चितरा मुख्य मार्ग पर नारंगी मोड़ के पास उस समय हुआ जब स्कूल वाहन बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रहा था। उसने बताया कि इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन विपरीत दिशा से आई और स्कूल वाहन से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, मृतक बच्ची की पहचान इसी थाना क्षेत्र के मुन्नी कुमारी के रूप में हुई है।

सारठ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मुजीबुर अंसारी ने बताया, ‘घायलों में दो लड़के और दो लड़कियां हैं। चारों का देवघर सदर अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।’ एसडीपीओ ने बताया कि स्कूल वाहन में कम से कम 10 बच्चे सवार थे और सभी की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच थी। उन्होंने बताया कि पिकअप वैन का चालक मौके से फरार हो गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पिकअप वैन के चालक को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है।

death of child; Four children injured Road Accident: Head-on collision of school vehicle and pickup van
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJamshedpur Rain: पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया में 24 घंटे में सबसे अधिक 217 मिमी बारिश दर्ज, खरकई खतरे के निशान से 4.10 मीटर ऊपर, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Next Article Police Vs Jairam: विधायक जयराम महतो को एमपी-एमएलए कोर्ट से झटका, गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत देने से इनकार, 70 हजार पुलिसकर्मी करेंगे आंदोलन
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

झारखंड मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: 31 अक्टूबर तक का अंतिम अवसर, अब तक 13.81 लाख से अधिक आवेदन हुए डिजिटाइज

October 17, 2026
झारखंड

झारखंड शराब घोटाला: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में ED का शिकंजा, नीरज सिंह का बयान दर्ज

October 17, 2026
झारखंड

जमशेदपुर: अमर यादों में छायाकार पार्थो दा, महाषष्ठी पर रक्तदान शिविर में 93 यूनिट रक्तदान

October 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

झारखंड मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: 31 अक्टूबर तक का अंतिम अवसर, अब तक 13.81 लाख से अधिक आवेदन हुए डिजिटाइज

October 17, 2026

संगीत जगत को बड़ा झटका: मशहूर संगीतकार देवा का 75 की उम्र में निधन, रजनीकांत ने दी अंतिम विदाई और CM विजय ने की राजकीय सम्मान की घोषणा

October 17, 2026

महाराष्ट्र में एफडीए का बड़ा एक्शन: भिवंडी और मुंबई में 33 करोड़ का एक्सपायर्ड स्टॉक ज़ब्त, कई कंपनियों के लाइसेंस निलंबित

October 17, 2026

झारखंड शराब घोटाला: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में ED का शिकंजा, नीरज सिंह का बयान दर्ज

October 17, 2026

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण के बाद पल्मोनरी विभाग में इलाज जारी

October 17, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.