Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » CBI ने रांची और धनबाद में 5 ठिकानों पर की छापेमारी, CISF के 3 अफसर 48,400 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
झारखंड

CBI ने रांची और धनबाद में 5 ठिकानों पर की छापेमारी, CISF के 3 अफसर 48,400 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 27, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
प्रतीकात्मक तस्वीर AI
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची.  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के तीन अधिकारियों को 48,400 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई रांची के डोरंडा स्थित रीजनल पे एंड अकाउंट्स कार्यालय में की गई.

गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में सीआईएसएफ के सीनियर अकाउंट अधिकारी संतोष कुमार महतो, सहायक अकाउंट अधिकारी सुनील कुमार और सहायक अकाउंट अधिकारी सुजीत कुमार सिंह शामिल हैं. इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है और जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है.

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले में शिकायतकर्ता सीआईएसएफ का ही एक सिपाही है. सिपाही के यात्रा भत्ता (टीए) और बच्चों के शैक्षणिक भत्ता के बिलों को प्रोसेस करने तथा उनके भुगतान की एवज में इन अधिकारियों द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी. तंग आकर पीड़ित सिपाही ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी.

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने सबसे पहले इस सूचना का सत्यापन किया और इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में औपचारिक रूप से प्राथमिकी दर्ज की गई. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने एक सुनियोजित योजना के तहत सीआईएसएफ के डोरंडा स्थित कार्यालय में जाल बिछाया. जैसे ही तीनों अधिकारी रिश्वत की रकम ले रहे थे, सीबीआई ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया.

पांच ठिकानों पर छापेमारी और नकदी बरामद

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपियों की निशानदेही पर रांची और धनबाद में कुल पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. देर रात तक चली इस तलाशी अभियान के दौरान अधिकारियों के ठिकानों से 10 से 12 लाख रुपये नकद, भारी मात्रा में जेवरात, जमीन के कागजात और बैंक लॉकर से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं. सीबीआई इन सभी संपत्तियों और दस्तावेजों का बारीकी से सत्यापन कर रही है.

 अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों से भी होगी पूछताछ

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, इस रिश्वत कांड में सीआईएसएफ के अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. जांच एजेंसी अब गिरफ्तार आरोपियों के सहयोगियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटा रही है.

पकड़े गए तीनों आरोपियों को शुक्रवार को रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा. अदालत में पेश करने के बाद सीबीआई आरोपियों की रिमांड की मांग कर सकती है ताकि इस भ्रष्टाचार नेटवर्क की गहराई से पड़ताल की जा सके. जांच पूरी होने के बाद इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

Bribe Case CBI CBI Raid Ranchi CISF Corruption News Dhanbad News Jharkhand News Ranchi News रांची समाचार सीबीआई कार्रवाई
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleन्यूयॉर्क में भागवत का विरोध, मेयर जोहराम ममदानी के बयानों से प्रवासी राजनीति में उपजा नया वैचारिक घमासान
Next Article BIHAR : नगर निकाय भारी वाहनों से नहीं वसूल सकेंगे चुंगी और प्रवेश शुल्क, सरकार ने लगायी रोक
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

भाजपा के राष्ट्रीय एजेंडे में युवा और संस्कृति, जमशेदपुर में बोले मनोज तिवारी- ‘जेन जी’ राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधार

August 27, 2026
झारखंड

विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी पर अड़ा पुलिस एसोसिएशन, राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

August 26, 2026
झारखंड

झारखंड की मतदाता सूचियों में घुसपैठ की साजिश!, खतियान व वंशावली में फर्जीवाड़ा कर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा रहे “विदेशी”

August 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

बेंगलुरु में नेशनल लॉ स्कूल का दीक्षांत समारोह रद्द, CJI सूर्यकांत थे चीफ गेस्ट, एक माह में चौथे इंस्टीट्यूट में विरोध

August 27, 2026

BIHAR : नगर निकाय भारी वाहनों से नहीं वसूल सकेंगे चुंगी और प्रवेश शुल्क, सरकार ने लगायी रोक

August 27, 2026

CBI ने रांची और धनबाद में 5 ठिकानों पर की छापेमारी, CISF के 3 अफसर 48,400 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

August 27, 2026

न्यूयॉर्क में भागवत का विरोध, मेयर जोहराम ममदानी के बयानों से प्रवासी राजनीति में उपजा नया वैचारिक घमासान

August 27, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट विवाद : CJI सूर्यकांत ने साथी जज के आरोपों पर मांगी सफाई, कहा- ‘मीडिया में नहीं, स्थापित आंतरिक प्रक्रिया से तय होंगे मामले’

August 27, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.