Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा : हाई कोर्ट ने JSSC पूछा – क्या कंप्यूटर सिस्टम को हैक किया जा सकता है!
झारखंड

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा : हाई कोर्ट ने JSSC पूछा – क्या कंप्यूटर सिस्टम को हैक किया जा सकता है!

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 25, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची. झारखंड हाई कोर्ट ने माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के तहत 2,819 अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा कराने के झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर महत्वपूर्ण सुनवाई की. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए जेएसएससी से तकनीकी बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है. अदालत ने आयोग से यह स्पष्ट करने को कहा है कि क्या परीक्षा के दौरान किसी विशिष्ट कंप्यूटर सिस्टम को बाहरी रूप से हैक या प्रभावित किया जाना संभव है.

अदालत ने जेएसएससी को निर्देश दिया है कि वह बीआइटी मेसरा (BIT Mesra) जैसे प्रतिष्ठित विशेषज्ञ संस्थानों से तकनीकी राय प्राप्त करे और विस्तृत जानकारी शपथपत्र के माध्यम से प्रस्तुत करे. मामले की अगली सुनवाई 29 अगस्त को तय की गई है.

याचिकाकर्ताओं की दलील

यह मामला प्रार्थी अर्पणा कुमारी एवं अन्य द्वारा दायर याचिका से जुड़ा है, जिसमें जेएसएससी द्वारा जारी दोबारा परीक्षा के नोटिस को चुनौती दी गई है. याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि पूरी परीक्षा आयोजित होने के बाद केवल 2,819 चुनिंदा अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा का आयोजन करना अनुचित है. उनका कहना है कि इस प्रकार का निर्णय सभी परीक्षार्थियों के साथ समान व्यवहार के सिद्धांत के खिलाफ है और इससे प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं.

जेएसएससी का पक्ष

सुनवाई के दौरान जेएसएससी के अधिवक्ताओं ने अदालत को अवगत कराया कि यह परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित (CBT) माध्यम से आयोजित की गई थी. परीक्षा में किसी भी तरह के बाहरी हस्तक्षेप या छेड़छाड़ को रोकने व पकड़ने के लिए सिस्टम में विशेष निगरानी सॉफ्टवेयर लगाए गए थे.

आयोग के अनुसार, इस परीक्षा में लगभग 25,000 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. डेटा जांच के दौरान 2,819 अभ्यर्थियों के कंप्यूटर सिस्टम में बाहरी प्रभाव या असामान्य गतिविधियों के संकेत मिले, जिसके बाद उनकी उत्तर-पुस्तिकाओं (Answer Keys) को लॉक कर दिया गया. इसके बाद आयोग ने संबंधित अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे शपथपत्र लिया और अंततः उनकी दोबारा परीक्षा लेने का निर्णय लिया.

अदालत के सवाल

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि यदि परीक्षा के दौरान कंप्यूटर हैकिंग या बाहरी हस्तक्षेप का संदेह था, तो इसकी किसी उच्चस्तरीय जांच एजेंसी से जांच क्यों नहीं कराई गई? अदालत ने यह भी पूछा कि केवल प्रभावित अभ्यर्थियों की पुनः परीक्षा कराने का क्या ठोस आधार है. आयोग ने अदालत को आश्वासन दिया है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जा सकता है.

BIT Mesra Jharkhand News JSSC JSSC CBT Exam झारखंड हाई कोर्ट माध्यमिक आचार्य नियुक्ति
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleBIHAR : असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली नियमावली पर गतिरोध खत्म, झुकी सरकार, … उच्च शिक्षा में सुधार पर उठे सवाल
Next Article बिहार का मान : सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत को सीवान की बेटी रागिनी ने बांधी अपने हाथों से बनाई राखी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

झारखंड मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: 31 अक्टूबर तक का अंतिम अवसर, अब तक 13.81 लाख से अधिक आवेदन हुए डिजिटाइज

October 17, 2026
झारखंड

झारखंड शराब घोटाला: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में ED का शिकंजा, नीरज सिंह का बयान दर्ज

October 17, 2026
झारखंड

जमशेदपुर: अमर यादों में छायाकार पार्थो दा, महाषष्ठी पर रक्तदान शिविर में 93 यूनिट रक्तदान

October 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

झारखंड मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: 31 अक्टूबर तक का अंतिम अवसर, अब तक 13.81 लाख से अधिक आवेदन हुए डिजिटाइज

October 17, 2026

संगीत जगत को बड़ा झटका: मशहूर संगीतकार देवा का 75 की उम्र में निधन, रजनीकांत ने दी अंतिम विदाई और CM विजय ने की राजकीय सम्मान की घोषणा

October 17, 2026

महाराष्ट्र में एफडीए का बड़ा एक्शन: भिवंडी और मुंबई में 33 करोड़ का एक्सपायर्ड स्टॉक ज़ब्त, कई कंपनियों के लाइसेंस निलंबित

October 17, 2026

झारखंड शराब घोटाला: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में ED का शिकंजा, नीरज सिंह का बयान दर्ज

October 17, 2026

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण के बाद पल्मोनरी विभाग में इलाज जारी

October 17, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.