Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » प्रबंध संपादक की कलम से : छात्र आंदोलन में सरकार की रणनीतिक चूक से बढ़ता सियासी संकट
ओसियन स्पेशल

प्रबंध संपादक की कलम से : छात्र आंदोलन में सरकार की रणनीतिक चूक से बढ़ता सियासी संकट

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 11, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

सड़कों पर उतरते युवा, विधानसभा घेराव के दौरान हुआ लाठीचार्ज और फिर राज्यव्यापी ‘झारखंड बंद’ ये घटनाएं इस ओर इशारा करतीं है कि मामला बेहद संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया है. छात्रों के विरोध प्रदर्शन और मांगों के बीच सरकार की रणनीतिक चूक से मुद्दा उसके हाथ से सरककर विपक्ष के पाले में चला गया प्रतीत हाेता है…

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं (JPSC-JSSC) में कथित धांधली को लेकर उभरा छात्र आंदोलन अब केवल अभ्यर्थियों के आक्रोश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह राज्य की राजनीति का मुख्य केंद्र बन चुका है. सड़कों पर उतरते युवा, विधानसभा घेराव के दौरान हुआ लाठीचार्ज और तत्पश्चात आयोजित राज्यव्यापी ‘झारखंड बंद’ ये सभी घटनाएं इस बात की तस्दीक करती हैं कि मामला बेहद संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया है.

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम का गहन विश्लेषण करने पर एक बात स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आती है: यह स्थिति मुख्य रूप से झारखंड सरकार की प्रशासनिक सुस्ती और रणनीतिक चूक का परिणाम है, जिसने एक निष्पक्ष मांग को राजनीतिक हथियार बनाने का अवसर विपक्ष की झोली में डाल दिया.

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सालों का वक्त खपाने वाले युवाओं की मांगें शुरुआती चरण में कोई बहुत जटिल या असाध्य नहीं थीं. पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, धांधली की निष्पक्ष जांच और भविष्य के लिए एक ठोस रोडमैप, ये ऐसे बुनियादी विषय थे जिन्हें समय रहते और आपसी मेज-वार्ता के माध्यम से आसानी से सुलझाया जा सकता था. परंतु, सरकार के स्तर पर हुआ अनावश्यक विलंब और आंदोलनकारी छात्रों को विश्वास में न लेने की प्रवृत्ति ने असंतोष की आग में घी डालने का काम किया. जब छात्रों के मन में अविश्वास बढ़ता गया, तो सड़कों पर आक्रोश का फूटना लाज़मी था.

इस गतिरोध को हल करने के लिए सरकार ने जो प्रक्रिया अपनाई, उसमें भी समन्वय और दूरदर्शिता का अभाव दिखा. सिर्फ बयानबाजी जारी करने या विभिन्न दलों के विधायकों को शामिल कर बातचीत का ड्राफ्ट तैयार करने से स्थिति सुधरने की बजाय और उलझ गई. इस बहुदलीय वार्ता प्रणाली से सरकार के अपने फैसलों में असमंजस और हिचकिचाहट साफ नजर आई, जिससे अभ्यर्थियों के मन में यह संदेश गया कि सरकार ठोस निर्णय लेने की जगह उलझनें बढ़ा रही है. इससे अविश्वास की खाई और चौड़ी हुई.

बढ़ते जनाक्रोश और आंदोलन के भारी दबाव के बीच JPSC चेयरमैन की गिरफ्तारी जैसे कड़े कदम ज़रूर उठाए गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. यदि सरकार शुरुआती दौर में ही सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश करने या भविष्य की परीक्षाओं के लिए सख्त कानून बनाने जैसी ठोस घोषणाएं कर छात्रों से सीधा संवाद कायम करती, तो युवाओं को भरोसा दिया जा सकता था. किंतु, संवादहीनता और फैसलों में देरी के कारण यह मामला हाथ से फिसलता चला गया और एक विशुद्ध छात्र आंदोलन को राजनीतिक रूप देने के लिए विपक्ष को खुला मैदान मिल गया.

परिणामस्वरूप, जो मुद्दा टेबल-टॉक से शांत हो सकता था, वह विधानसभा के बाहर लाठीचार्ज, पानी की बोछारों और राज्यव्यापी बंद की परिणति के रूप में सामने आया. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर किए गए पुलिसिया बल प्रयोग ने राज्य सरकार की छवि को युवाओं के बीच और अधिक असहज स्थिति में खड़ा कर दिया. इसके अलावा, राज्य सरकार की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लाठीचार्ज की घटना पर सीधे रुख साफ न करने और मुखर आलोचना से दूरी बनाने जैसे घटनाक्रमों ने भी कई सवाल खड़े किए हैं.

विपक्ष ने इस रणनीतिक विफलता को भांपने में ज़रा भी देर नहीं की और इसे एक बड़ा राजनीतिक अवसर मानते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. आज स्थिति यह है कि विपक्षी दल सरकार की छवि को छात्र-विरोधी के रूप में पेश करने में काफी हद तक सफल दिखाई दे रहे हैं.

यह पूरा घटनाक्रम सरकार के लिए एक बड़ा सबक है. प्रतियोगी परीक्षाओं की अनिश्चितता से जूझ रहे युवाओं के गुस्से को केवल प्रशासनिक बयानों या सख्त पुलिसिया कार्रवाई से नियंत्रित नहीं किया जा सकता. यदि सरकार ने समय रहते रणनीतिक समझ, उचित समन्वय और सीधे संवाद का रास्ता चुना होता, तो इस विस्फोटक परिस्थिति से बचा जा सकता था और विपक्ष को इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण करने का मौका नहीं मिलता.

संजय कुमार, प्रबंध संपादक

इस आलेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक (प्रबंध संपादक) के निजी और विश्लेषणात्मक हैं. इससे संस्था या न्यूज पोर्टल के आधिकारिक रुख का पूरी तरह सहमत होना अनिवार्य नहीं है.  

JPSC धांधली JSSC विरोध ओसियन स्पेशल छात्र आंदोलन झारखंड बंद झारखंड राजनीति प्रबंध संपादक की कलम से हेमंत सोरेन सरकार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleझारखंड बंद : सड़क पर लाठी, जलते टायर और सन्नाटा, छात्र आंदोलन के बीच पक रही सियासी खिचड़ी?
Next Article चेन्नई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा : कोलकाता-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट का इंजन हवा में फेल, 224 यात्रियों के साथ इमरजेंसी लैंडिंग
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

झारखंड बंद : सड़क पर लाठी, जलते टायर और सन्नाटा, छात्र आंदोलन के बीच पक रही सियासी खिचड़ी?

August 11, 2026
झारखंड

छात्र आंदोलन पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का ‘झारखंड बंद’ आज, राज्य भर में कड़ी सुरक्षा और पुलिस हाई अलर्ट

August 11, 2026
झारखंड

किसी भी घाट से बालू उठा सकेंगे ठेकेदार! बस चुकानी होगी डबल रॉयल्टी, खान विभाग का नया प्रस्ताव तैयार!

August 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

‘रील के दौर में शॉर्टकट न अपनाएं, A shortcut will cut you short’: रामनाथ कोविंद की आत्मकथा विमोचन पर Gen-Z को पीएम मोदी का बड़ा संदेश

August 12, 2026

देश की पहली ‘मेड इन इंडिया’ LHB ट्रेन बांग्लादेश में दौड़ेगी, कपूरथला फैक्ट्री से 19 कोच का रेक रवाना

August 12, 2026

तमिलनाडु विधानसभा में लोकसभा सीटें 543 पर फ्रीज करने का प्रस्ताव पेश, महिला आरक्षण और राज्यों के अधिकारों पर छिड़ेगी नई बहस

August 12, 2026

कॉर्पोरेट जगत का बड़ा उलटफेर: एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा समूह में हलचल, AGM से पहले नेतृत्व पर गहराया संकट

August 12, 2026

साइबर फ्रेंडशिप का खौफनाक सच : नागपुर में 90 दिनों की डिजिटल कैद, क्रूरता और प्रताड़ना की डरावनी दास्तान, जाने क्या है कहानी

August 12, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.