Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » जमशेदपुर प्रमंडल में जल जीवन मिशन की निविदा आवंटन में भारी अनियमितता, CAG ने जताई मिलीभगत की आशंका
झारखंड

जमशेदपुर प्रमंडल में जल जीवन मिशन की निविदा आवंटन में भारी अनियमितता, CAG ने जताई मिलीभगत की आशंका

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 11, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
सांकेतिक तस्वीर AI
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची. झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में घोटालों का पुराना इतिहास रहा है. टेंडर मैनूपुलेशन से लेकर योजना में विचलन को लेकर कई योजनाओं में गड़बड़ी की चल रही जांच के बीच जल जीवन मिशन की परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और बंदरबांट का मामला सामने आया है.

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की ताजा वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नियमों को ताक पर रखकर अयोग्य ठेकेदारों को करोड़ों रुपये के काम सौंप दिए गए. इस पूरे खेल में जमशेदपुर प्रमंडल की निविदा प्रक्रिया में सीएजी ने विभाग और ठेकेदारों के बीच गहरी मिलीभगत की गंभीर आशंका व्यक्त की है.

जमशेदपुर प्रमंडल में निविदा आवंटन और मिलीभगत का खेल

सीएजी रिपोर्ट के अनुसार, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडलों में निविदाओं के आवंटन में पारदर्शिता का पूरी तरह अभाव रहा. सबसे चौंकाने वाला मामला जमशेदपुर और गढ़वा प्रमंडल का सामने आया है:

  • सिंगल से ज्वाइंट वेंचर का खेल: दो अलग-अलग प्रमंडलों में पांच अलग-अलग निविदाओं में केवल दो ही ठेकेदारों ने भाग लिया था. नियमों के अनुसार एक प्रमंडल में तीन काम एक ठेकेदार को और दो काम दूसरे को दिए गए थे. लेकिन जब बात जमशेदपुर प्रमंडल की आई, तो इन्हीं दोनों अयोग्य संवेदकों (ठेकेदारों) ने आपस में हाथ मिला लिया और उन्हें ‘ज्वाइंट वेंचर’ बनाकर निविदाएं आवंटित कर दी गईं.

  • सिंडिकेट और मिलीभगत की आशंका: सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कहा है कि जमशेदपुर प्रमंडल में जिस तरह से प्रतिस्पर्धी बोली लगाने के बजाय ठेकेदारों ने आपस में साठगांठ की, वह निष्पक्ष टेंडर प्रक्रिया का उल्लंघन है. रिपोर्ट में डिमांड ड्राफ्ट (DD) की खरीद और बोली प्रक्रिया में भी मिलीभगत कर काम हासिल करने की ओर इशारा किया गया है.

अयोग्य ठेकेदारों को बांटे गए करोड़ों के काम

ऑडिट रिपोर्ट के लिए सैंपल के तौर पर ली गई 39 निविदाओं में से 7 निविदाएं एक ही एजेंसी को दी गईं. 54.05 करोड़ रुपये मूल्य की इस निविदा में शर्त थी कि एजेंसी को पिछले 5 वित्तीय वर्षों का ऑडिटेड खाता जमा करना होगा, जिसके आधार पर टर्नओवर तय होता. हालांकि, ठेकेदार ने केवल 2 साल का लेखा-जोखा दिया और 3 साल के दस्तावेज गायब होने के बावजूद अफसरों ने उसे काम दे दिया.

इसके अलावा, टेंडर हासिल करने के लिए आवश्यक संसाधन जैसे ड्रील मशीन, तकनीकी कर्मचारी और इंजीनियरों की सूची को भी सभी 7 कामों के लिए एक जैसा ही (रिपीट) दिखा दिया गया, जिसकी विभाग ने कोई जांच नहीं की.

100% तक कर दिया गया एडवांस भुगतान

नियमों के विपरीत जाकर कई मामलों में संवेदकों को काम पूरा होने या निर्धारित सीमा से अधिक भुगतान किया गया. जहां 85 प्रतिशत तक का ही भुगतान किया जाना चाहिए था, वहां विभागीय अधिकारियों ने ठेकेदारों पर दरियादिली दिखाते हुए 100 प्रतिशत तक का भुगतान जारी कर दिया.

सीएजी की इस रिपोर्ट ने जल जीवन मिशन के निष्पादन और सरकारी राशि के उपयोग पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. जमशेदपुर सहित अन्य प्रमंडलों में जिस प्रकार मिलीभगत कर अयोग्य एजेंसियों को लाभ पहुंचाया गया, उसने विभाग की पूरी कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

CAG ऑडिट रिपोर्ट जमशेदपुर प्रमंडल जमशेदपुर समाचार जल जीवन मिशन झारखंड समाचार टेंडर घोटाला पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleTATANAGAR : अब आदित्यपुर बनेगा 4 मेमू ट्रेनों का नया टर्मिनल, परिचालन में दिखेंगे बड़े बदलाव
Next Article झारखंड बंद : सड़क पर लाठी, जलते टायर और सन्नाटा, छात्र आंदोलन के बीच पक रही सियासी खिचड़ी?
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jharkhand Congress आज जमशेदपुर समेत झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में करेगी विरोध प्रदर्शन, जानें क्या है मांगें?

September 28, 2026
झारखंड

Jamshedpur: बिंदल मॉल गोलीकांड में नया मोड़, आरोपी कुंदन सिंह ने वीडियो जारी कर आरोपों को बताया निराधार

September 28, 2026
झारखंड

Crime रोकने की कोशिश! SSP Jamshedpur खुद सड़कों पर उतरे, बाइक से देर रात देखी सुरक्षा व्यवस्था, चौक-चौराहों पर रुककर लोगों से बात भी की

September 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand Congress आज जमशेदपुर समेत झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में करेगी विरोध प्रदर्शन, जानें क्या है मांगें?

September 28, 2026

Jamshedpur: बिंदल मॉल गोलीकांड में नया मोड़, आरोपी कुंदन सिंह ने वीडियो जारी कर आरोपों को बताया निराधार

September 28, 2026

Crime रोकने की कोशिश! SSP Jamshedpur खुद सड़कों पर उतरे, बाइक से देर रात देखी सुरक्षा व्यवस्था, चौक-चौराहों पर रुककर लोगों से बात भी की

September 28, 2026

Jharkhand CRPF Camp: ड्यूटी के दौरान ही जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, मौके पर ही मौत

September 28, 2026

Bank Strike Postponed: बैंक यूनियनों ने टाली अपनी 3 दिन की हड़ताल, आम लोगों के लिए बड़ी राहत

September 28, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.