Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » छात्र आंदोलन पर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, – ‘हमने चोरी पकड़ ली है, छात्रों को मिलेगा न्याय’
झारखंड

छात्र आंदोलन पर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, – ‘हमने चोरी पकड़ ली है, छात्रों को मिलेगा न्याय’

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 9, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’ के मंच से मुख्यमंत्री ने छात्रों की मांगों और उनके अधिकारों के प्रति पूरी तरह गंभीर होने की बात कही 

रांची. झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विवाद और धांधली के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं को बड़ा आश्वासन दिया है. रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’ के मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों की मांगों और उनके अधिकारों के प्रति पूरी तरह गंभीर है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और मामले में शामिल दोषियों को कठोरतम सजा मिलेगी.

‘हमने चोरी पकड़ ली है’, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परीक्षा विवादों पर कहा, “हम लोगों ने चोरी पकड़ ली है.” उन्होंने आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से धैर्य और विश्वास बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. सीएम ने आश्वस्त किया कि जो भी लोग इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. राज्य सरकार सवा तीन करोड़ जनता के हितों की संरक्षक है और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है.

विपक्ष को चेतावनी: आंदोलन पर न सेकें राजनीतिक रोटी

छात्र आंदोलन को लेकर हो रही सियासत पर मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. सीएम सोरेन ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने के लिए नौजवानों को दिग्भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों को किसी राजनीतिक छत्रछाया की जरूरत नहीं है; वे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई खुद लड़ने में सक्षम हैं.

‘इसी मिट्टी में जन्मे हैं, इसी में दफन होंगे’

अपने भावनात्मक संबोधन में मुख्यमंत्री ने राज्य और यहाँ के युवाओं के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कहा कि वे इसी माटी की उपज हैं और इसी माटी में दफन होंगे. इसलिए राज्य के हर युवा और प्रतियोगी छात्र की चिंता उनकी पहली प्राथमिकता है.

गौरतलब है कि दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया. इस दौरान एक तरफ जहाँ जनजातीय संस्कृति और कला का समागम दिख रहा है, वहीं मुख्यमंत्री का यह बयान आंदोलनरत छात्रों को शांत करने और सरकार का रुख स्पष्ट करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

Hemant Soren News Hemant Soren Statement Jharkhand Student Protest Morhabadi Ranchi Ranchi News छात्र आंदोलन झारखंड झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 परीक्षा विवाद झारखंड हेमंत सोरेन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleउत्तर 24 परगना में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, पथराव और जूते-चप्पल फेंके गए
Next Article आरक्षण पर घमासान: कोटा प्रणाली को कमजोर न करे RSS, राजनीतिक स्वार्थ पर मायावती का सीधा प्रहार
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

बागबेड़ा: छठ महापर्व को लेकर पंचायत में सबकी भागीदारी के साथ शुरू हुआ विशेष स्वच्छता अभियान

November 10, 2026
झारखंड

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 दवाओं के दाम 75% तक कम, झारखंड के सदर अस्पतालों में मिलेंगी सीटी और पीईटी स्कैन की आधुनिक सुविधाएं

November 10, 2026
झारखंड

निशा भगत सुसाइड मामला: पिठोरिया दरोगा लाइन हाजिर, आदिवासी समाज और विपक्ष का फूटा गुस्सा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

November 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

बागबेड़ा: छठ महापर्व को लेकर पंचायत में सबकी भागीदारी के साथ शुरू हुआ विशेष स्वच्छता अभियान

November 10, 2026

ईपीएफओ पेंशन : न्यूनतम मासिक पेंशन ₹1,000 से बढ़कर हो सकती है ₹3,000, 19 नवंबर को होगा बड़ा फैसला

November 10, 2026

महंगाई का बड़ा झटका: सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील हुए महंगे, एचयूएल ने कीमतों में की 11% तक की बढ़ोतरी

November 10, 2026

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 दवाओं के दाम 75% तक कम, झारखंड के सदर अस्पतालों में मिलेंगी सीटी और पीईटी स्कैन की आधुनिक सुविधाएं

November 10, 2026

निशा भगत सुसाइड मामला: पिठोरिया दरोगा लाइन हाजिर, आदिवासी समाज और विपक्ष का फूटा गुस्सा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

November 10, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost