Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » JAMSHEDPUR : गोविंदपुर में सपनों को रौंद गई रफ्तार, 7 साल की रूही की मौत, दो जिंदगी और मौत से जूझ रहे
झारखंड

JAMSHEDPUR : गोविंदपुर में सपनों को रौंद गई रफ्तार, 7 साल की रूही की मौत, दो जिंदगी और मौत से जूझ रहे

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 8, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
सांकेतिक तस्वीर AI
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर. शनिवार का दिन गोविंदपुर के एक परिवार के लिए ऐसा काल बनकर आया, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती. अन्ना चौक के पास रोज़मर्रा की तरह सामान्य चल रही ज़िंदगी पल भर में चीखों और आंसुओं में बदल गई. अनियंत्रित और तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से भोला बागान निवासी महज 7 साल की नन्हीं रूही कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

कार धुलवाने निकली थी नन्हीं रूही, वापस लौटी सिर्फ उसकी लाश

जानकारी के मुताबिक, भोला बागान की रहने वाली मासूम रूही अपने परिजनों के साथ बेहद खुशी-खुशी कार धुलवाने के लिए अन्ना चौक पहुंची थी. उसे क्या मालूम था कि जिस सड़क पर वह खड़ी है, वहीं मौत उसका इंतज़ार कर रही है. इसी दौरान एसडी पब्लिक स्कूल की एक तेज़ रफ्तार बस अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े बेकसूर लोगों को रौंदते हुए निकल गई.

हादसे के बाद लहूलुहान रूही को बदहवास परिजन तुरंत अस्पताल लेकर भागे, लेकिन उसकी सांसों ने रास्ते में ही तोड़ दिया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही नन्हीं रूही की मौत हो चुकी थी. इस हादसे में 11 वर्षीय रेहान और 21 वर्षीय रोशन शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है, जहाँ उनकी स्थिति पर डॉक्टर नज़र बनाए हुए हैं.

हादसे के बाद भागा चालक, हुरलुंग के पास पकड़ाया

मासूम को रौंदने के बाद बस चालक इंसानियत को शर्मसार करते हुए वाहन समेत मौके से फरार हो गया. हालांकि, सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस एक्शन में आई और आसपास के थानों को अलर्ट किया. पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए हुरलुंग स्थित टेल्को बीएड कॉलेज के पास बस को घेरकर रोक लिया. पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और बस को भी जब्त कर लिया है.

सड़क पर उतरा जन-आक्रोश, प्रशासन पर उठे सवाल

मासूम की मौत और हादसे की खबर फैलते ही अन्ना चौक पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. स्थानीय निवासियों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में भारी और तेज रफ्तार वाहनों की बेलगाम आवाजाही से आए दिन लोगों की जानें जा रही हैं.

लोगों ने माँग की कि रिहायशी इलाकों में वाहनों की गति पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चालक से पूछताछ जारी है.

Jamshedpur News Jamshedpur Road Accident SD Public School अन्ना चौक गोविंदपुर जमशेदपुर हादसा टाटा मोटर्स अस्पताल
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleकिराए के बैंक खाते से रातों-रात अमीर बनने का सपना? जानिए कैसे ‘मनी म्यूल’ बनाकर आपको जेल भेज रहे हैं साइबर ठग
Next Article अब ट्रेन लेट हुई तो रेलवे से मांग सकेंगे हर्जाना, सरायकेला उपभोक्ता फोरम का यह फैसला बनेगा नजीर!
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

सहारा गार्डेन सिटी का सावन महोत्सव : सुहागिनों ने रैंप वॉक और गीतों पर बिखेरा जलवा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का दिखा अद्भुत संगम

August 9, 2026
झारखंड

जियाडा की अहम बैठक : लीज नवीकरण के नियमों में बदलाव, अब 6 महीने पहले मिलेगी अग्रिम सूचना

August 9, 2026
झारखंड

झारखंड में स्वास्थ्य योजनाओं का वेंटिलेटर मॉडल, ‘बाइक एंबुलेंस’ की नाकामी के बाद अब EPTV वैन पर फूंके जाएंगे करोड़ों, क्या बदलेगी सूरत!

August 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

सहारा गार्डेन सिटी का सावन महोत्सव : सुहागिनों ने रैंप वॉक और गीतों पर बिखेरा जलवा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का दिखा अद्भुत संगम

August 9, 2026

जियाडा की अहम बैठक : लीज नवीकरण के नियमों में बदलाव, अब 6 महीने पहले मिलेगी अग्रिम सूचना

August 9, 2026

झारखंड में स्वास्थ्य योजनाओं का वेंटिलेटर मॉडल, ‘बाइक एंबुलेंस’ की नाकामी के बाद अब EPTV वैन पर फूंके जाएंगे करोड़ों, क्या बदलेगी सूरत!

August 9, 2026

70 से अधिक मौतों के बाद भी नहीं जागी सरकार! सहारा के फंसे 32 हजार करोड़ रुपये के लिए निवेशकों का रांची में सत्याग्रह

August 9, 2026

झारखंड में मतदाता सूची में गड़बड़ी, अब हर घर पर लगेगा ‘होम टू रोल’ स्टीकर, BLO बांटेंगे नोशनल हाउस नंबर

August 9, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.