Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » क्या मानसून सत्र से पहले JPSC को मिलेगा नया अध्यक्ष? जानिए किसकी हो सकती है ताजपोशी और टली परीक्षाओं का भविष्य
झारखंड

क्या मानसून सत्र से पहले JPSC को मिलेगा नया अध्यक्ष? जानिए किसकी हो सकती है ताजपोशी और टली परीक्षाओं का भविष्य

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 28, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते से सीआईडी पूछताछ जारी, नये खुलासे की ओर बढ़ रही जांच 

रांची. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में लंबे समय से ठप पड़ी भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द ही नया मोड़ मिल सकता है. राज्य प्रशासनिक हलकों में तेजी से चल रही सुगबुगाहट के अनुसार, झारखंड विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के आगाज से पहले जेपीएससी के नए अध्यक्ष का फैसला लिया जा सकता है. आयोग में शीर्ष पद खाली होने के कारण हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अटका हुआ है, जिसे देखते हुए राज्य सरकार जल्द से जल्द इस पद को भरने की तैयारी में जुटी है.

साफ-सुथरी छवि वाले पूर्व अधिकारी की तलाश

सूत्रों की मानें तो सरकार इस बार किसी ऐसे सेवानिवृत्त अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपने के मूड में है, जिनका कार्यकाल पूरी तरह विवादरहित और निष्कलंक रहा हो. इसके लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के साथ-साथ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFS) के सेवानिवृत्त अधिकारियों के नामों पर भी विचार-विमर्श जारी है. राज्य सरकार की मंशा एक ऐसे प्रशासनिक चेहरे को कमान सौंपने की है, जो न केवल निष्पक्षता से परीक्षाएं आयोजित करा सके, बल्कि आयोग की साख को भी नए सिरे से स्थापित कर सके.

क्यों पैदा हुआ संकट?

गौरतलब है कि 21 जुलाई को पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते के अचानक पद से इस्तीफा देने के बाद से जेपीएससी में अध्यक्ष का पद खाली पड़ा है. इस प्रशासनिक खालीपन के कारण आयोग का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हुआ है. इतना ही नहीं, पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को हाल ही में सीआईडी (CID) द्वारा पूछताछ के लिए भी बुलाया गया है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है. उनकी से पूछताछ जारी है.

टली परीक्षाओं पर अभ्यर्थियों की टिकी नजरें

अध्यक्ष पद के रिक्त होने की सबसे बड़ी गाज राज्य के युवाओं पर गिरी है. आयोग ने अगस्त और सितंबर महीने में प्रस्तावित करीब सात मुख्य परीक्षाओं और साक्षात्कारों को स्थगित कर दिया है. नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण किए बिना इन परीक्षाओं की नई तिथियां जारी होना संभव नहीं है. इसके अलावा, कई अन्य सरकारी विभागों में प्रस्तावित नई नियुक्तियों की फाइलें भी अटकी पड़ी हैं.

मानसून सत्र में विपक्ष को मुद्दा न देने की रणनीति

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि मानसून सत्र शुरू होने तक आयोग के अध्यक्ष का पद खाली रहता है, तो विपक्ष इसे विधानसभा में बड़ा मुद्दा बना सकता है. सरकार इस संभावित घेराबंदी से बचना चाहती है. इसलिए माना जा रहा है कि मानसून सत्र से ठीक पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है.

फिलहाल आयोग में तीन सदस्य अजिता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद कार्यरत हैं. यदि स्थाई अध्यक्ष के चयन में कुछ दिनों की देरी होती है, तो तब तक के लिए इन्हीं सदस्यों में से किसी एक को कार्यवाहक अध्यक्ष का प्रभार भी सौंपा जा सकता है.

Jharkhand Monsoon Session Jharkhand News JPSC JPSC Chairman Appointment JPSC Exam Update JPSC New Chairman JPSC News In Hindi JPSC Vacancy L Khiangte जेपीएससी नया अध्यक्ष जेपीएससी परीक्षा update झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) झारखंड समाचार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleMeta की बड़ी भूल! PM मोदी का वीडियो किया ब्लॉक, विवाद बढ़ता देख मांगी माफी
Next Article नीरव मोदी पर यूके से आए बयान ने तय की भारत की नई कूटनीतिक दिशा, जानिए देश के राजनीतिक और वैश्विक भविष्य पर इसके दूरगामी मायने
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jharkhand Police: चोरों ने थाना प्रभारी के घर में मारी सेंध, अलमारी व बक्सों को तोड़कर नकदी और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ किया साफ, दो संदिग्ध हिरासत में

September 13, 2026
झारखंड

Jamshedpur: बाइक और स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह को भंडाफोड़, अब तक 25 चोरी के वाहन बरामद, पांच गिरफ्तार

September 13, 2026
झारखंड

Kolhan Naxal: कोल्हान के लिए कभी खौफ रहा 15 लाख का इनामी नक्सली कान्हू मुंडा 9 साल बाद जेल से निकला, अब लड़ेगा चुनाव

September 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Rotary Club Garden Reach: 50वें स्वर्ण जयंती समारोह में क्लब ने की कई बड़ी सामाजिक घोषणाएं

September 13, 2026

Jharkhand Police: चोरों ने थाना प्रभारी के घर में मारी सेंध, अलमारी व बक्सों को तोड़कर नकदी और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ किया साफ, दो संदिग्ध हिरासत में

September 13, 2026

Jamshedpur: बाइक और स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह को भंडाफोड़, अब तक 25 चोरी के वाहन बरामद, पांच गिरफ्तार

September 13, 2026

Kolhan Naxal: कोल्हान के लिए कभी खौफ रहा 15 लाख का इनामी नक्सली कान्हू मुंडा 9 साल बाद जेल से निकला, अब लड़ेगा चुनाव

September 13, 2026

Cyber Crime: टेल्को क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला, अनजान कॉल आई, ओटीपी शेयर करते ही बैंक खाते से निकल गए 63,200 रुपये

September 13, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.