Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » मन की बात में बोले पीएम मोदी: बिहार के सीतामढ़ी की ‘वेस्ट टू वेल्थ’ पहल बनी देश के लिए मिसाल
बिहार

मन की बात में बोले पीएम मोदी: बिहार के सीतामढ़ी की ‘वेस्ट टू वेल्थ’ पहल बनी देश के लिए मिसाल

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 26, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण में बिहार का विशेष रूप से उल्लेख किया. प्रधानमंत्री ने राज्य के सीतामढ़ी जिले में चलाई जा रही पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन की अनूठी पहल की सराहना करते हुए इसे देश के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया.

सीतामढ़ी का ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि सीतामढ़ी जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे को रीसाइकिल करके मजबूत, टिकाऊ और आरामदायक सिटिंग बेंच तैयार की जा रही हैं. उन्होंने इसे ‘वेस्ट टू वेल्थ’ (कचरे से कंचन) की अवधारणा का शानदार उदाहरण करार दिया.

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि ‘रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल’ केवल एक नारा नहीं है, बल्कि इसे दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने सीतामढ़ी के इस प्रयास को पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया आभार

पटना के जक्कनपुर स्थित भगवान उत्सव हॉल में ‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण सुनने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश भर के नवाचारों और सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर लाकर लोगों को प्रेरित करते हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा, “सीतामढ़ी की इस पहल की सराहना से पूरे बिहार को राष्ट्रीय पहचान मिली है, जो सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय है.”

राज्य में अभियान चलाएगी सरकार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार सरकार राज्यभर में ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की अवधारणा को और मजबूत करेगी. इसके लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और पुनर्चक्रण से जुड़ सकें.

उन्होंने आगे कहा कि बिहार अपनी सांस्कृतिक विरासत, कृषि उत्पादों, लोक परंपराओं और नवाचारों के माध्यम से देश के विकास में निरंतर योगदान दे रहा है. प्रधानमंत्री द्वारा राज्य के प्रयासों को सराहे जाने से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में काम कर रहे लोगों का उत्साह दोगुना हुआ है.

कचरा प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण पीएम मोदी बिहार न्यूज मन की बात वेस्ट टू वेल्थ सम्राट चौधरी सीतामढ़ी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleप्रदर्शनकारियों पर FIR वापसी पर सस्पेंस, कानूनी प्रक्रिया, जन-जवाबदेही और अधिकारों के बीच फंसा मामला
Next Article ‘भ्रष्टाचार के दलदल’ में डूबती सियासत और एक दिग्गज़ का अलविदा: सिद्धरमैया के फैसले के पीछे की जाने पूरी कहानी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

बिहार

खाकी पर रिश्वत का बड़ा दाग: भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार, 30 हजार घूस लेते निगरानी टीम ने दबोचा

October 27, 2026
झारखंड

JAMSHEDPUR: सिर्फ 5 रुपये में थैला और 50 रुपये में जींस…पुराने सामानों से संवरेगी जरूरतमंदों की जिंदगी, बचेगा पर्यावरण

October 27, 2026
बिहार

जहानाबाद में भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह के घर पर हमला, स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ और फायरिंग

October 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्टीकरण: एसआईआर में ‘तार्किक विसंगति’ श्रेणी की वैधता पर फैसला अभी बाकी, बिहार-बंगाल के मामलों पर स्थिति साफ

October 29, 2026

चक्रवात के बीच उम्मीदें: ओडिशा में आए तूफान के दौरान गूंजी 931 किलकारियां, नवजात शिशुओं के नाम रखे गए ‘अर्णब’ और ‘वर्षा’

October 29, 2026

टाटा समूह में मची हलचल; नोएल टाटा 6 ऑपरेटिंग कंपनियों के बोर्ड से होंगे बाहर, टाटा संस पर रहेगा पूरा नियंत्रण

October 29, 2026

चक्रवात ‘अर्णब’ का भीषण कहर, झारखंड में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानिए जमशेदपुर का हाल

October 29, 2026

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में सफाई भुगतान मद में ₹1.27 करोड़ का गोलमाल, RTI से खुला अतिरिक्त भुगतान का खेल!

October 28, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost