Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » ट्रेन में बम विस्फोट भी अब होगी रेलवे अधिनियम में दुर्घटना, देना होगा हर्जाना, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
रेलवे

ट्रेन में बम विस्फोट भी अब होगी रेलवे अधिनियम में दुर्घटना, देना होगा हर्जाना, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

SUMA KUMARBy SUMA KUMARJune 24, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • 34 वर्ष पुराने जंता एक्सप्रेस बम विस्फोट मामले में केंद्र सरकार और रेलवे की अपील खारिज
  • पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रेलवे क्लेम्स ट्रिब्यूनल के मुआवजा आदेश को बरकरार रखा 

Chandigarh. पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यात्री ‘ट्रेनों में हुआ बम विस्फोट भी रेलवे अधिनियम के तहत दुर्घटना’ ही माना जाएगा. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि ऐसी घटनाओं में यात्रियों की मौत होने पर रेलवे मुआवजा देने की जिम्मेदारी से नहीं बच सकता. 34 वर्ष पुराने जंता एक्सप्रेस बम विस्फोट मामले में हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और रेलवे प्रशासन की अपीलों को खारिज करते हुए रेलवे क्लेम्स ट्रिब्यूनल के आदेश को बरकरार रखा है.

जस्टिस पंकज जैन की पीठ ने यह फैसला 8 फरवरी 1992 को हरियाणा में टोहाना से जींद जा रही 24-डाउन जंता एक्सप्रेस में हुए बम विस्फोट से जुड़े तीन मामलों में सुनाया. इस हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि पांच लोगों की मौत हो गई थी. घटना के बाद विस्फोटक अधिनियम, टाडा तथा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. मृतकों के परिजनों ने रेलवे क्लेम्स ट्रिब्यूनल में मुआवजे के लिए दावे दायर किए थे.

ट्रिब्यूनल ने अपने फैसले में माना था कि ट्रेन में हुआ बम विस्फोट रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 124 के तहत दुर्घटना की श्रेणी में आता है और रेलवे प्रशासन पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने के लिए उत्तरदायी है. ट्रिब्यूनल के इस आदेश को चुनौती देते हुए केंद्र सरकार और रेलवे प्रशासन ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी.

अपील में रेलवे की ओर से तर्क दिया गया कि बम विस्फोट किसी बाहरी आपराधिक कृत्य का परिणाम था, इसलिए इसे रेलवे दुर्घटना नहीं माना जा सकता. हाईकोर्ट ने इस दलील को सिरे से खारिज कर दिया. अदालत ने कहा कि उत्तरी रेलवे के दुर्घटना मैनुअल में ट्रेन में आग लगने या विस्फोट जैसी घटनाओं को स्पष्ट रूप से रेल हादसों की श्रेणी में शामिल किया गया है.

पीठ ने अपने आदेश में यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट पूर्व में स्पष्ट कर चुका है कि ट्रेन में विस्फोट या उसके उड़ जाने जैसी घटनाएं ऐसी असामान्य परिस्थितियां हैं, जिनकी सामान्य यात्री यात्रा के दौरान कल्पना नहीं करता. इसलिए इन्हें दुर्घटना की परिभाषा से बाहर नहीं रखा जा सकता. अदालत ने कहा कि जब रेलवे स्वयं अपने नियमों में विस्फोट और आग जैसी घटनाओं को हादसा मानता है तो वह मुआवजे की जिम्मेदारी से नहीं बच सकता.

हालांकि, मृतकों के परिजनों द्वारा अधिक मुआवजे की मांग को अदालत ने स्वीकार नहीं किया. हाईकोर्ट ने कहा कि ट्रिब्यूनल का मूल अवार्ड वर्ष 1993 में पारित हुआ था और उस समय निर्धारित मुआवजा राशि दो लाख रुपये थी. इसलिए उसी आधार पर भुगतान किया जाएगा. साथ ही अदालत ने निर्देश दिया कि दावेदारों को निर्धारित मुआवजा राशि पर दावा याचिका दाखिल करने की तारीख से भुगतान होने तक नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी दिया जाएगा.

ट्रेन बम विस्फोट मुआवजा पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट रेल न्यूज रेलवे अधिनियम 1989 रेलवे क्लेम्स ट्रिब्यूनल
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजमशेदपुर पूर्वी की विधायक विधायक पूर्णिमा साहू TMH के CCU में भर्ती, ब्लड प्रेशर बढ़ा
Next Article धन्य हो पत्रकारिता, इस अखबार को जमशेदपुर सदर अस्पताल में नजर नहीं आते ”कुत्ते” !
SUMA KUMAR
  • Website

Content Writer and Digital Journalist at Ocean Post. Suma Kumar extensively covers the railway sector, transport infrastructure, government policies, and major industry updates.

Related Posts

रेलवे

कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर की बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में अफरातफरी

September 24, 2026
झारखंड

CKP Rail Division में 12 दिनों का ब्लॉक, 22 ट्रेनें रद्द, राजधानी, दुरंतो और मुंबई मेल जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन पर भी असर, Railway ने यह बतायी इस फैसले की वजह?

September 23, 2026
बिहार

Railway में यात्री सुविधा का ऐसा हाल…! चलती Train के Sleeper Coach में सीट के नीचे से निकला ‘करैत सांप’, दहशत में आए यात्री

September 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर की बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में अफरातफरी

September 24, 2026

JAMSHEDPUR: केनरा बैंक की गोलमुरी ब्रांच में दिनदहाड़े डकैती, गन प्वाइंट पर मैनेजर से चेस्ट खुलवाकर 42 लाख लूट ले गए

September 24, 2026

Jamshedpur: सोनारी मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुस गई कार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM ने जताया दुःख

September 24, 2026

Ghatsila Vidhayak Carcade Accident: NH 18 पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 4 सुरक्षाकर्मी घायल, एक गंभीर

September 24, 2026

Jharkhand: बीआईटी मेसरा का आत्महत्या रोकने का एहतियाती सुरक्षा उपाय…हॉस्टल में लगाए गए ‘Anti-suicide Rod’ से लैस पंखे

September 24, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.