Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » दुर्गा पूजा पर चलायेगी जायेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने की ट्रेनों की 2024 अतिरिक्त फेरे चलाने की घोषणा
ओसियन स्पेशल

दुर्गा पूजा पर चलायेगी जायेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने की ट्रेनों की 2024 अतिरिक्त फेरे चलाने की घोषणा

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 29, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने विशेष इंतजाम किए हैं. रेलवे ने देशभर में कुल 150 पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है, जिनसे 21 सितंबर से 30 नवंबर तक 2024 अतिरिक्त फेरे (ट्रिप्स) पूरे किए जाएंगे.

बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ही 12 हजार से अधिक ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई जा चुकी है. जिन ट्रेनों के संचालन की योजना बन चुकी है उनका नोटिफिकेशन भी अब जारी किया जाना प्रारंभ हो चुका है.

रेलवे के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का उद्देश्य त्योहारों पर यात्रियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना और उन्हें अपने परिवार एवं प्रियजनों के साथ उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करना है. उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों व ग्रामीण इलाकों के बीच कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों की योजना बनाई गई है.

दक्षिण मध्य रेलवे ने सबसे अधिक 48 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, जिनसे 684 ट्रिप्स पूरे होंगे. इनका संचालन हैदराबाद, सिकंदराबाद और विजयवाड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होगा. वहीं पूर्व मध्य रेलवे ने 14 ट्रेनें अधिसूचित की हैं, जो पटना, गया, दरभंगा और मुज़फ़्फ़रपुर जैसे बिहार के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी और कुल 588 ट्रिप्स लगाएंगी. पूर्व रेलवे ने कोलकाता, सियालदह और हावड़ा जैसे भीड़भाड़ वाले स्टेशनों से 24 विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है, जिनकी मदद से 198 ट्रिप्स संचालित होंगी.

वहीं पश्चिम रेलवे ने मुंबई, सूरत, वडोदरा जैसे शहरों से 24 स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं जो 204 ट्रिप्स पूरी करेंगी. दक्षिण रेलवे द्वारा चेन्नै, कोयंबत्तूर, मदुरै जैसे स्टेशनों से 10 ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनसे 66 ट्रिप्स होंगी. इसके अलावा पूर्व तट रेलवे से भुवनेश्वर, पुरी और सम्बलपुर, दक्षिण पूर्व रेलवे से रांची, टाटानगर, उत्तर मध्य रेलवे से प्रयागराज, कानपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से बिलासपुर, रायपुर और पश्चिम मध्य रेलवे से भोपाल, कोटा जैसे स्टेशनों को जोड़ते हुए विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी.

इसके अलावा पूर्व तट रेलवे से भुवनेश्वर और पुरी, दक्षिण पूर्व रेलवे से रांची व टाटानगर, उत्तर मध्य रेलवे से प्रयागराज व कानपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से बिलासपुर व रायपुर और पश्चिम मध्य रेलवे से भोपाल व कोटा जैसे प्रमुख स्टेशनों को जोड़ने वाली विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी. रेलवे ने कहा है कि पूजा स्पेशल ट्रेनों की पूरी सूची, समय सारणी, रूट और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, आईआरसीटीसी और नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है. यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे इन विशेष ट्रेनों में यात्रा करने के लिए अग्रिम टिकट बुकिंग कर अपनी यात्रा सुनिश्चित करें और सफर के दौरान रेल मंत्रालय द्वारा जारी सुरक्षा व स्वच्छता संबंधी निर्देशों का पालन करें.

  • Author
  • Recent Posts
Ocean News Desk
Ocean News Desk
Content Editor at oceanpost
Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.
Ocean News Desk
Latest posts by Ocean News Desk (see all)
  • अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन! - July 8, 2026
  • हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर - July 8, 2026
  • दिल्ली में हादसा :चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां! - July 8, 2026
Railways announced to run additional trips of trains in 2024 Special trains will be run on Durga Puja
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleएयर इंडिया रांची से भुवनेश्वर-इंदौर और कई शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगी
Next Article रांची : बेटी को लेकर स्कूल जा रही थी मां, सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, सड़क जाम
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

ओसियन स्पेशल

जमशेदपुर सदर अस्पताल : सिविल सर्जन के आदेश पर उठे गंभीर सवाल, पति-पत्नी के रसूख और सप्लाई के खेल के पीछे क्या है पूरी कहानी?

June 20, 2026
ओसियन स्पेशल

TATANAGAR : रेलवे पार्सल में 2 टन ओवरलोडिंग के खेल में Sr DCM की रडार पर CPS अमित चौधरी, हटायें जायेंगे !

June 14, 2026
ओसियन स्पेशल

जमशदेपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था ध्वस्त, दवा को तरस रहे मरीज, ट्रांसफर-टेंडर में व्यस्त है सिविल सर्जन !

June 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

स्टील सिटी या ‘क्राइम सिटी’? जमशेदपुर में दिनदहाड़े खूनी खेल, मानगो में युवक की हत्या से दहला शहर

July 8, 2026

अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन!

July 8, 2026

हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर

July 8, 2026

दिल्ली में हादसा : चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां!

July 8, 2026

नीतीश का ‘मिशन सुदृढ़ीकरण’: JDU की नई प्रदेश टीम का एलान, नीरज कुमार को फिर कमान

July 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost