Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!
रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

AdminBy AdminOctober 18, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • बंडामुंडा रेलखंड पर डायमंड क्रॉसिंग का काम कराने के लिए लिया गया था 7 घंटे का ब्लॉक 

BANDAMUNDA. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा रेलखंड पर हाल ही में जो हुआ, उसे देखकर तो यही लगता है कि हमारे रेलवे इंजीनियरों के लिए ‘समय’ और ‘घड़ी की सुई’ महज एक सुझाव मात्र हैं, कोई अटल नियम नहीं! ई-कैबिन के पास पॉइंट संख्या 201 और 202B पर डायमंड क्रॉसिंग लगाने का जो कारनामा हुआ है, उसने साबित कर दिया है कि प्लानिंग चाहे जितनी भी कागजी हो, असली रोमांच तो काम शुरू होने के बाद ही शुरू होता है.

साढ़े तीन गुना समय: यानी ‘7 घंटे’ बोले तो लगभग ‘दो दिन’

गुरुवार सुबह ठीक 10 बजे तकनीकी सूरमाओं ने कमर कसी कि शाम 5 बजे तक इस ब्लॉक को खत्म करके डायमंड क्रॉसिंग बिठा देंगे. जनता और ट्रेनें भी बेचारी मानकर बैठ गईं कि चलो, सात घंटे की ही तो बात है. लेकिन लगता है हमारे इंजीनियरों की घड़ियों में सात घंटे का मतलब पूरे 28 घंटे होता है! गुरुवार सुबह से शुरू हुआ यह महा-अभियान शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे जाकर थमा. यानी निर्धारित समय से सिर्फ 21 घंटे की ही तो देरी हुई, इसे भला कोई देरी कहता है? इसे तो रेलवे की भाषा में ‘रचनात्मक विस्तार’ (Creative Extension) कहना चाहिए!

गार्डनरीच तक गूंजी तालियां, यार्ड में ही सजा कारवां

इस शानदार कार्य-शैली की गूंज सीधे दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्यालय गार्डनरीच तक जा पहुंची है. भला हो बंडामुंडा के कैरिज एंड वैगन विभाग का, जिन्हें इस लंबी छुट्टी (ब्लॉक) का ऐसा ‘फायदा’ मिला कि उन्हें अपनी मालगाड़ियों को शेड तक खींचकर ले जाने की जहमत ही नहीं उठानी पड़ी. जब शेड पहाड़ के पास नहीं आ सकता, तो इंजीनियरों ने ठान लिया कि पहाड़ को ही शेड के पास जाना होगा, यानी कर्मचारी खुद एक्सचेंज यार्ड में बोरिया-बिस्तर लेकर पहुंचे और पटरियों के बीच ही खुले आसमान के नीचे डिब्बों की मरम्मत का लुत्फ उठाया. इसे कहते हैं ‘ऑन-द-स्पॉट’ डेडिकेशन!

तकनीकी तैयारी और समय-प्रबंधन को मिला नया आयाम

बंडामुंडा जैसे व्यस्त रेलखंड पर, जहां से मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों का तांता लगा रहता है, ऐसे कारनामे वाकई इंजीनियरिंग विभाग की दूरदर्शिता पर चार चांद लगा देते हैं. अब सवाल उठाने वाले भला क्या जानें कि इतनी लंबी प्लानिंग के पीछे कितना मानसिक तनाव और चाय-नाश्ते का दौर चला होगा.

फिलहाल रेलवे प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है, शायद वे खुद इस बात की कैलकुलेशन में जुटे हैं कि 7 को 28 से गुणा करने पर गणित का कौन सा नया फॉर्मूला बनता है. उम्मीद है भविष्य में ऐसे तकनीकी कार्य इतने ‘विस्तृत’ समयसीमा में किए जाएंगे कि रेल विभाग के बाकी कर्मचारियों को भी खुले आसमान के नीचे काम करने का रोमांच बार-बार मिलता रहे!

रिपोर्ट देव कुमार देव 

The post दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास! appeared first on Rail Hunt.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleकोलकाता: सप्तमी की शाम चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल ढहा, 17 की मौत, 40 घायल, समिति के पदाधिकारियों का इस्तीफा
Next Article ग्वालियर में बड़ा हादसा: बेकाबू ट्रक ने शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की दर्दनाक मौत और कई घायल
Admin
  • Website

Related Posts

रेलवे

रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

October 18, 2026
रेलवे

पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

October 17, 2026
रेलवे

BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

October 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

प्रदर्शनों की कवरेज के दौरान सुरक्षा और नियमों से समझौता नहीं, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी की गाइडलाइन

October 19, 2026

मणिपुर में फिर गरमाया माहौल: जंगल में लकड़ी बीनने गए लोगों पर खूनी हमला, 4 की मौत; आक्रोशित भीड़ सीएम आवास के बाहर लाई शव

October 19, 2026

जमशेदपुर में बेखौफ चोरों का तांडव: बागबेड़ा में श्री दुर्गा ज्वेलर्स की दीवार सेंधकर 5 लाख के गहने और सीसीटीवी डीवीआर उड़ाए

October 19, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, मुंबई से दिल्ली जा रही ट्रेन से तीन शूटर गिरफ्तार

October 19, 2026

चांडिल डकैती कांड का पर्दाफाश: कूरियर डिलीवरी की आड़ में रची गई थी साजिश, 24 लाख के जेवरात और ब्रिटिशकालीन सिक्के बरामद

October 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost