Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Sonari Firing Case: बिंदल मॉल फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ताओं के रूप में चार आरोपी गिरफ्तार गि रेलवे ठेकेदारी व जमीन कारोबार से जुड़े हैं सभी
झारखंड

Sonari Firing Case: बिंदल मॉल फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ताओं के रूप में चार आरोपी गिरफ्तार गि रेलवे ठेकेदारी व जमीन कारोबार से जुड़े हैं सभी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskOctober 1, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल के उडिपी रेस्टोरेंट में 26 सितंबर को हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कांड के मुख्य साजिशकर्ताओं के रूप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर मुंडा (42), रमेश कुमार शर्मा उर्फ गुड्डू शर्मा उर्फ टीटू शर्मा उर्फ अमित शर्मा (51), मनोज कुमार सरकार (53) और दीपू कुमार ओझा (35) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे डोमिनिक सैमसन अपने परिचित रिजवान और दिलशान उर्फ दानिश के साथ उडिपी रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल से तीन व्यक्ति वहां पहुंचे। इनमें से दो आरोपी रेस्टोरेंट के अंदर घुसे और तीनों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने करीब 12 राउंड गोली चलाई। फायरिंग में डोमिनिक सैमसन, रिजवान, दिलशान उर्फ दानिश और कृष्णा चौधरी घायल हुए थे। सभी को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके से फायर किए गए गोलियों के खोखे और अन्य साक्ष्य जब्त किए।

घटनास्थल के सीसीटीवी और वीडियो फुटेज की जांच के आधार पर पुलिस ने मोहन यादव, अजीत मंडल समेत अन्य आरोपियों की पहचान की। घायल डोमिनिक सैमसन के फर्द बयान पर सोनारी थाना कांड संख्या 80/2026 दर्ज किया गया।

मुख्य साजिशकर्ता ऐसे पकड़े गये
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को चार मुख्य साजिशकर्ताओं के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद चारों आरोपी भाग रहे थे, जिन्हें छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्हें जमशेदपुर लाया गया। पुलिस ने आरोपियों के भागने में इस्तेमाल सफेद रंग की मारुति अर्टिगा कार (JH05 EA 7928) और कार से छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं

जमीन विवाद में फायरिंग की बात सामने आई
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी रेलवे ठेकेदारी और जमीन के कारोबार से जुड़े हैं। पूर्व में जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर हुए आपसी विवाद और रंजिश के कारण फायरिंग की घटना को अंजाम दिए जाने की बात जांच में सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास
शंकर मुंडा के खिलाफ सिदगोड़ा, डुमरिया और टेल्को समेत विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, रंगदारी और अन्य धाराओं में मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। रमेश कुमार शर्मा उर्फ टीटू शर्मा के खिलाफ खरसावां, गोलमुरी, परसुडीह, बर्मामाइंस, सिदगोड़ा, बिरसानगर और अन्य थानों में हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। मनोज कुमार सरकार के खिलाफ परसुडीह और बर्मामाइंस थाने में रंगदारी समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। दीपू कुमार ओझा के खिलाफ चौका, खरसावां और सिदगोड़ा थाने में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य धाराओं में मामले दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फायरिंग में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

and the land business. are linked to railway contracting arrested as the main conspirators. All of them Sonari Firing Case: Police have solved Sonari Firing Case: बिंदल मॉल फायरिंग मामले the Bindal Mall firing case; four accused का पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार गि रेलवे ठेकेदारी व जमीन कारोबार से जुड़े हैं सभी मुख्य साजिशकर्ताओं के रूप में
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article₹750 करोड़ जीएसटी घोटाले में ED ने बिस्टुपुर आवास से स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल और बेटे राज को किया गिरफ्तार
Next Article Jharkhand: हटाये गये पारा शिक्षकों को हाइकोर्ट से राहत, सेवा रोकने का आदेश रद्द कार्य अवधि का मानदेय भुगतान करने का निर्देश
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jamshedpur SSP ने बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार को सस्पेंड कर थाने में तैनात SI को सौंप दी जिम्मेदारी

October 2, 2026
झारखंड

Jharkhand DGP डीजीपी तदाशा मिश्रा ने Jamshedpur में की अपराध की समीक्षा, दिए ये निर्देश

October 2, 2026
झारखंड

Jamshedpur Police को अपराधियों ने दी फिर चुनौती, गोलीबारी से दहला बाराद्वारी का इलाका, दो युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक जख्मी

October 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jamshedpur SSP ने बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार को सस्पेंड कर थाने में तैनात SI को सौंप दी जिम्मेदारी

October 2, 2026

Jharkhand DGP डीजीपी तदाशा मिश्रा ने Jamshedpur में की अपराध की समीक्षा, दिए ये निर्देश

October 2, 2026

Jamshedpur Police को अपराधियों ने दी फिर चुनौती, गोलीबारी से दहला बाराद्वारी का इलाका, दो युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक जख्मी

October 2, 2026

Jharkhand ‘Sarkari School’ का ऐसा हाल… स्कूल में परोसे गये मिड-डे मील खाने से 48 बच्चे बीमार, उल्टी और पेट दर्द से बिगड़ी तबीयत

October 2, 2026

CM हेमंत सोरेन पर Highcourt का सख्त एक्शन, ₹10,000 का लगाया जुर्माना, जानें क्या है वजह?

October 2, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.