Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jamshedpur : साकची के बोधी मैदान में 17-18 अक्टूबर को डांडिया उत्सव, आस्था सिंह होंगी आकर्षण
झारखंड

Jamshedpur : साकची के बोधी मैदान में 17-18 अक्टूबर को डांडिया उत्सव, आस्था सिंह होंगी आकर्षण

Ocean News DeskBy Ocean News DeskOctober 12, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर. शारदीय नवरात्र के अवसर पर शहर में डांडिया और गरबा का रंगारंग उत्सव सजने जा रहा है. साकची स्थित बोधी मैदान में 17 और 18 अक्टूबर को रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट की ओर से दो दिवसीय भव्य डांडिया एवं गरबा उत्सव आयोजित किया जाएगा. आयोजन भारतीय संस्कृति, सभ्यता और नारी शक्ति के सम्मान को समर्पित होगा. उत्सव के दूसरे दिन, 18 अक्टूबर को सुप्रसिद्ध सेलिब्रिटी आर्टिस्ट और अभिनेत्री आस्था सिंह विशेष आकर्षण होंगी.

रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट की संस्थापक आशा सिंह ने बताया कि उत्सव को शालीन और अनुशासित वातावरण में आयोजित करने की तैयारी की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरों के साथ 50 से अधिक महिला और पुरुष बाउंसर तैनात रहेंगे. प्रवेश के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा. आयोजन में शामिल होने वाले प्रत्येक आगंतुक का स्वागत चंदन या कुमकुम का तिलक लगाकर किया जाएगा.

आयोजन की शुरुआत मां दुर्गा की भव्य महाआरती और वंदना के साथ होगी. आयोजकों के अनुसार, इसका उद्देश्य उत्सव को भारतीय सनातन परंपरा, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ना है. पहले दिन नियोन डांडिया विशेष आकर्षण रहेगा, जबकि दूसरे दिन आस्था सिंह की मौजूदगी कार्यक्रम में चार चांद लगाएगी.

उत्सव के दौरान जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों के जरिए उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा. आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली महिलाओं के कार्यों को पहचान देना और नारी शक्ति को प्रोत्साहित करना है.

दोनों दिनों में पारंपरिक गुजराती लोकगीतों और गरबा गीतों की धुन पर प्रतिभागी डांडिया का आनंद लेंगे. कार्यक्रम में बेस्ट डांडिया डांसर, बेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेस (महिला एवं पुरुष), बेस्ट कपल और लकी ड्रॉ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे. इसके अलावा, मैदान में लजीज व्यंजनों और पारंपरिक हस्तशिल्प से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे.

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास के माध्यम से होगा. इच्छुक लोग पास प्राप्त करने के लिए आयोजकों से संपर्क कर सकते हैं. प्रेस वार्ता में रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट की संस्थापक आशा सिंह के अलावा पूनम वर्मा, रंजना शर्मा, मुस्कान गोराई, नेहा मिश्रा, रश्मि राज, रम्यता प्रफुल्ल और सुबोध गोराई सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJamshedpur : जमशेदपुर के तीन थानों को मिले नये प्रभारी, फागुनी को सीतारामडेरा की थानेदारी
Next Article Jamshedpur : भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, जमकर पथराव, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों घायल
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jamshedpur : Tata Power और Imperial College London में ऊर्जा तकनीक पर समझौता

October 13, 2026
झारखंड

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय प्रबंधन की तानाशाही पर संघ आंदोलित, कहा – हक मांगने वाले आउटसोर्सिंग कर्मियों पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं, आर-पार की चेतावनी!

October 13, 2026
झारखंड

Jamshedpur : भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, जमकर पथराव, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों घायल

October 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रेलवे चलायेगा बक्सर, लखनऊ, छपरा, मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

October 13, 2026

Jamshedpur : कदमा के फार्म एरिया में हथियार के साथ पांच गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

October 13, 2026

Jamshedpur : Tata Power और Imperial College London में ऊर्जा तकनीक पर समझौता

October 13, 2026

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय प्रबंधन की तानाशाही पर संघ आंदोलित, कहा – हक मांगने वाले आउटसोर्सिंग कर्मियों पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं, आर-पार की चेतावनी!

October 13, 2026

Jamshedpur : भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, जमकर पथराव, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों घायल

October 12, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.