Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » प्राइवेसी कानून बनाम प्रेस की स्वतंत्रता: DPDP Act की धाराओं को DNPA ने सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती
मीडिया

प्राइवेसी कानून बनाम प्रेस की स्वतंत्रता: DPDP Act की धाराओं को DNPA ने सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती

Ocean News DeskBy Ocean News DeskOctober 27, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. डिजिटल मीडिया के मोर्चे पर एक नया और बड़ा कानूनी संग्राम छिड़ चुका है। देश के 21 प्रमुख मीडिया संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने केंद्र सरकार के डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट और उसके तहत बनाए गए नए नियमों को सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। एसोसिएशन का आरोप है कि इस नए कानून के कई प्रावधान प्रेस की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर सीधा प्रहार करते हैं।

किन धाराओं और प्रावधानों पर है आपत्ति?

एसोसिएशन ने अपनी याचिका में DPDP एक्ट की धारा 7, 17(2), 18, 19, 27, 29, 36, 37, 44(3), और धारा 40 के तहत बनाए गए नियमों (विशेषकर नियम 16, 17 और 23) को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की है।

पत्रकारों और मीडिया घरानों का कहना है कि कानून के तहत उन्हें तीन प्रमुख शर्तों के दायरे में लाया जा रहा है, जिससे जमीनी स्तर पर पत्रकारिता करना लगभग असंभव हो गया है:

  1. नोटिस और पूर्व सहमति (Notice and Prior Consent)
  2. डेटा मिटाने के लिए मजबूर करने का प्रावधान (Right to Erasure)
  3. सत्यापन योग्य सहमति (Verifiable Consent)

कानून के इन प्रावधानों के कारण ग्राउंड रिपोर्टर्स, संपादकों, व्हिसलब्लोअर्स और आरटीआई (RTI) कार्यकर्ताओं के लिए सामान्य कामकाज करना बेहद कठिन और जोखिमभरा हो गया है।

संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन

याचिका में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि DPDP एक्ट पत्रकारिता के कार्यों को ‘डेटा प्रोसेसिंग’ की एक अलग श्रेणी के रूप में कोई छूट या सुरक्षा नहीं देता है।

DNPA का तर्क है कि ये प्रावधान भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 19(1)(a) (वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता) के मौलिक सिद्धांतों के खिलाफ हैं। इसके अलावा, एक्ट की धारा 44(3) व्यक्तिगत जानकारी की हर श्रेणी को खुलासे के दायरे से बाहर कर देती है, भले ही वह किसी सार्वजनिक गतिविधि या सार्वजनिक हित से ही क्यों न जुड़ी हो।

निजता बनाम सूचना का अधिकार (RTI)

विशेषज्ञों और मीडिया संगठनों का मानना है कि यह नया कानून पिछले दो दशकों से निजता के अधिकार (Right to Privacy) और सूचना के अधिकार (Right to Information) के बीच बड़ी मेहनत से बनाए गए संतुलन को पूरी तरह बिगाड़ देता है। समाचारों के स्वतंत्र प्रसार और जनता के ‘जानने के अधिकार’ पर इस तरह के कड़े प्रतिबंध लोकतांत्रिक ढांचे की नींव को कमजोर करते हैं।

डेटा की सुरक्षा और प्रेस की स्वतंत्रता के बीच संतुलन कैसे बने

यह याचिका सिर्फ कानूनी पचड़े तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इस बात पर एक बड़ी बहस छेड़ती है कि डिजिटल युग में नागरिकों के डेटा की सुरक्षा और प्रेस की स्वतंत्रता के बीच संतुलन कैसे बैठाया जाए। अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हैं कि वह इस संवेदनशील मामले पर क्या रुख अपनाता है और क्या मीडिया संस्थानों को इन सख्त प्रावधानों से राहत मिल पाती है या नहीं।

DNPA DPDP Act Law Media Press Freedom Supreme Court कानून डीएनपीए डीपीड़ीपी एक्ट प्रेस की स्वतंत्रता मीडिया सुप्रीम कोर्ट
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJAMSHEDPUR: सिर्फ 5 रुपये में थैला और 50 रुपये में जींस…पुराने सामानों से संवरेगी जरूरतमंदों की जिंदगी, बचेगा पर्यावरण
Next Article टाटा मोटर्स का ऐतिहासिक कदम: 37,000 करोड़ रुपये में खरीदी इटली की दिग्गज कंपनी ‘इवेको’, जेएलआर से भी बड़ा मेगा डील
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

मीडिया

वैश्विक कूटनीति का ‘मास्टरस्ट्रोक’: पर्दे के पीछे की वो रणनीति, जिसने 48 घंटे के भीतर अमेरिका को झुका दिया!

October 22, 2026
देश/दुनिया

सुप्रीम कोर्ट की दो टूक: ‘हाथों में हथकड़ियां नहीं बंधी हैं, चुनाव में धांधली हुई तो चुपचाप नहीं बैठेंगे’

October 22, 2026
मीडिया

प्रदर्शनों की कवरेज के दौरान सुरक्षा और नियमों से समझौता नहीं, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी की गाइडलाइन

October 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

अलर्ट: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का खतरा! रेलवे ने संभाला मोर्चा, 24 घंटे सक्रिय वॉर रूम और हाई अलर्ट जारी

October 27, 2026

खाकी पर रिश्वत का बड़ा दाग: भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार, 30 हजार घूस लेते निगरानी टीम ने दबोचा

October 27, 2026

चक्रवात ‘अर्णब’ का कहर: दो दिनों तक सभी स्कूल बंद, जानिए शिक्षकों और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर क्या हैं निर्देश

October 27, 2026

टाटा मोटर्स का ऐतिहासिक कदम: 37,000 करोड़ रुपये में खरीदी इटली की दिग्गज कंपनी ‘इवेको’, जेएलआर से भी बड़ा मेगा डील

October 27, 2026

प्राइवेसी कानून बनाम प्रेस की स्वतंत्रता: DPDP Act की धाराओं को DNPA ने सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती

October 27, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost