दिल्ली में इंस्पेक्टर को महिला संग डांस करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुए लाइन हाजिर

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद महकमे में हलचल मच गई है। मामला सामने आते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्हें

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद महकमे में हलचल मच गई है। मामला सामने आते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्हें देर रात पुलिस लाइन में हाजिरी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे।

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में नजर आ रहे पुलिस अधिकारी की पहचान अमित प्रकाश के रूप में हुई है, जो लाजपत नगर थाने में अतिरिक्त थाना प्रभारी (एटीओ) के पद पर तैनात हैं। करीब 20 सेकंड के इस वीडियो में वह सिविल ड्रेस में एक महिला के साथ थिरकते दिखाई दे रहे हैं। उनके आसपास पार्टी में शामिल अन्य मेहमान भी मौजूद हैं और दोनों अलग-अलग अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह फुटेज रोहिणी इलाके में आयोजित एक जन्मदिन की पार्टी का बताया जा रहा है, जो इंस्पेक्टर अमित प्रकाश के एक परिचित की थी। समारोह के दौरान किसी ने यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर फैल गया। वीडियो के सार्वजनिक होते ही यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा।

वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति को देखते हुए इंस्पेक्टर अमित प्रकाश को अगले आदेश तक पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने का फरमान जारी कर दिया। हालांकि, विभाग की ओर से अभी यह साफ नहीं किया गया है कि इस कदम के पीछे क्या ठोस कारण रहे या आगे उनके खिलाफ किसी तरह की विभागीय जांच अथवा अन्य कार्रवाई की जाएगी या नहीं। इस घटना के बाद पुलिस महकमे और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Author picture

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.