Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » DC और SSP से मिला पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल, जानें क्या रखी मांग?
झारखंड

DC और SSP से मिला पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल, जानें क्या रखी मांग?

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 16, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के नेतृत्व में उपायुक्त राजीव रंजन और एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब से मिलकर मांगपत्र सौंपा। प्रशासन ने दुर्गोत्सव को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया। समिति ने प्रमुख मांगों में सभी सार्वजनिक पूजा समितियों को समय पर लाइसेंस निर्गत करने, श्रद्धालुओं के लिए चलंत शौचालय, पार्किंग, यातायात, चिकित्सा और पेयजल व्यवस्था, वर्षा से जर्जर सड़कों की मरम्मत, पंडालों तक एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए ग्रीन कॉरिडोर, अग्निशमन और स्वास्थ्य सेवा को सक्रिय रखने, महिला सुरक्षा के लिए महिला आरक्षी बल की तैनाती, रैश ड्राइविंग और ध्वनि प्रदूषण पर रोक तथा अफवाहों पर नियंत्रण की मांग रखी। साथ ही सप्तमी से दशमी तक शराब बिक्री पर प्रतिबंध, निर्बाध बिजली आपूर्ति, जरूरतमंद पंडालों को रियायती दर पर बिजली और सफाई-ब्लीचिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

विसर्जन घाटों के लिए ये मांगें रखीं
विसर्जन को लेकर घाटों पर प्रकाश, गोताखोर, क्रेन, एम्बुलेंस और सुरक्षा व्यवस्था, जादूगोड़ा, नरवा पहाड़, मऊभंडार और घाटशिला घाटों की मरम्मत के लिए यूसीआइएल व एचसीएल को निर्देश देने, नए घाटों के निर्माण और जुलूस मार्ग से पेड़ों की छंटाई व झूलते तारों को दुरुस्त करने की मांग की गई। टेल्को-गोविंदपुर मार्ग, परसूडीह-गोलपहाड़ी सड़क, करनडीह फाटक, सालगाझुड़ी अंडरपास और टाटानगर स्टेशन के पास सड़क मरम्मत व स्ट्रीट लाइट की मांग भी रखी गई। बर्मामाइंस मैदान में पूजा-मेला की अनुमति और मानगो फ्लाईओवर के उद्घाटन का अनुरोध किया गया।

सभी मांगों पर अनुपालन का आश्वासन
उपायुक्त और एसएसपी ने सभी मांगों पर संबंधित विभागों के माध्यम से अनुपालन का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव ललन यादव, आशीष गुप्ता, बलदेव सिंह समेत कई पदाधिकारी शामिल थे।

DC और SSP से मिला पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल Delegation from East Singhbhum Central Durga Puja Committee meets DC and SSP; find out what demands were raised. जानें क्या रखी मांग?
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJAMSHEDPUR: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के परिवार से मिलकर जतायी संवेदना
Next Article Jamshedpur DC ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबॉट किया लॉन्च, अब जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी दफ्तर जाने की नहीं होगी जरूरत
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Road Accident: बर्मामाइंस में ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत की खबर से बेसुध हुए पिता, लोगों का भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर की नारेबाजी

September 16, 2026
झारखंड

ACB ने 15,000 रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, जमीन के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी करने के लिए मांगे थे 30,000 रुपये

September 16, 2026
झारखंड

JSSC-CGL समेत अन्य नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर Highcourt की रोक बरकरार, सरकार को निर्देश, 2 दिन में जवाब दाखिल करें

September 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Road Accident: बर्मामाइंस में ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत की खबर से बेसुध हुए पिता, लोगों का भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर की नारेबाजी

September 16, 2026

ACB ने 15,000 रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, जमीन के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी करने के लिए मांगे थे 30,000 रुपये

September 16, 2026

JSSC-CGL समेत अन्य नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर Highcourt की रोक बरकरार, सरकार को निर्देश, 2 दिन में जवाब दाखिल करें

September 16, 2026

Gangster प्रिंस खान के भाई बंटी खान का 42 सेकेंड का वीडियो जारी, अपने ही भाई को सरेंडर करने की दी चुनौती, पुलिस से Encounter की मांग, जानें और क्या कहा?

September 16, 2026

Jamshedpur DC ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबॉट किया लॉन्च, अब जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी दफ्तर जाने की नहीं होगी जरूरत

September 16, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.