Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • देश/दुनिया
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • अन्य
    • मीडिया
    • रेलवे
    • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Danapur Division : DRS की आड़ लेकर टेंडर रद्द करने की तैयारी में कमेटी के अभियंता, गड़बड़ी या दबाव!
रेलवे

Danapur Division : DRS की आड़ लेकर टेंडर रद्द करने की तैयारी में कमेटी के अभियंता, गड़बड़ी या दबाव!

Shobha SinghBy Shobha SinghJune 4, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Tumblr LinkedIn Pinterest Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads
  • 15.75 करोड़ के टेंडर EL-50-DNR-OPEN-01-2026-27 को लेकर Sr.DEE/G आये निशाने पर 
  •  टेंडर कमेटी में शामिल अधिकारियों की भूमिका की जांच HQ स्तर के अधिकारी से कराने की मांग
  • प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता टेंडर के निर्णय पर टिकी नजरें, दबाव काम आता है या कानून !  

PATNA. चहेते संवेदक को काम नहीं मिला तो पूरा टेंडर ही रद्द करने की तैयारी चल रही है. मामला है पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर डिवीजन का जहां एक अवार्ड हो चुके टेंडर को रद्द करने के लिए अभियंताओं की टीम डीएसआर (DRS) की आड़ ले कर बड़ा कारनामा करने की तैयारी में जुटी हुई है. दिलचस्प है कि इस कृत्य के लिए नियम-कानून की व्याख्या तक बदलने की बेताबी दिख रही है.

कहां तो यहां तक जा रहा है कि टेंडर कमेटी में शामिल कुछ अधिकारियों से उक्त संवेदक के पुराने रिश्ते है जिसके लिए अभियंताओं की टीम इस निविदा को किसी भी तरह निरस्त करना चाहती है. हालांकि इसके पीछे का बड़ा कारण संवेदक की अभियंताओं के बीच गहरी पैठ और पुराने घोटाले के राज है जिनके सहारे असफल संवेदक टेंडर कमेटी में शामिल लोगों को ब्लैकमेल करने की स्थिति में है. इस संवेदक का बिल पहले भी बिना मटेरियल सप्लाई के कई बार पास किया गया है जिससे सरकार को जीएसटी के नाम पर लाखों का चूना तक लगने का अनुमान है. दानापुर मंडल में उक्त अधिकारी द्वारा बिना सप्लाई के बिल पास करने का एक मामला रेलवे विजिलेंस में भी लंबित चल रहा.

लगभग 15.75 करोड़ का यह टेंडर EL-50-DNR-OPEN-01-2026-27 यात्री सुविधा वाले पटना स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया निर्माण से जुड़ा है. यह कार्य सीआरबी के सीधे निर्देश पर कराया जा रहा है लेकिन अब अभियंताओं की टीम इसे लटकाने के कुत्सित प्रयास में जुटी है. कारण एक चहेते संवेदक का टेंडर से बाहर निकल जाना बताया जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि वर्तमान टेंडर को डिस्चार्ज कर सिविल इंजीनियरिंग के एक-दो आइटम्स को इधर-उधर करके फिर से वही टेंडर जारी करने का प्रयास पूर्व मध्य रेलवे में अभियंताओं की चंडाल चौकड़ी कर रही है ताकि पुराने संवेदन को उपकृत किया जा सके. इस संवेदक से अमित कुमार का गहरा नाता रहा है जो कभी ECR में पदस्थापित थे.

यहां यह बताना जरूरी है कि पूर्व मध्य रेल के निर्माण संगठन महेंद्रू भ्रष्टाचार के लिए चर्चा में रहा है. हालांकि यहां हर विभाग में भ्रष्टाचार घोषित है लेकिन इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट की कहानी निराली है. यहां अभियंता और संवेदकों का गठजोड़ ऐसा है कि बिना काम के भी बिल का भुगतान कर दिया जाता रहा है. हाल में सीबीआई रेड के बाद कई अधिकारियों को यहां से हटाया गया था. इसमें एक थे अमित कुमार जो वर्तमान में Dy CEE/कंस्ट्रक्शन/नार्थ ईस्ट सेंट्रल रेलवे है. उनके कार्यकाल में वर्ष 2022 से 2024 सारे टेंडर/कांट्रैक्ट्स का पहला बिल बिना मैटेरियल सप्लाई किए पास होने का आरोप है.

पूर्व मध्य रेल में टेंडर का गोलमाल नहीं बात नहीं है या झूठ को सच और सच को झूठी पायजामा पहनाने का क्रम जारी है. कारण संवेदक की सेवा लेते-लेते अधिकारी और अभियंता उनकी जेब में पहुंच चुके है और गलत को गलत कहने तक का नैतिक साहब इन अभियंताओं में नहीं रह गया है. यही हाल अब EL-50-DNR-OPEN-01-2026-27 टेंडर के निष्पादन को लेकर दिखायी पड़ रहा है. पूरी प्रक्रिया के बाद DRS की आड़ में इसे रद्द करने की तैयारी अभियंताओं ने कर ली है ताकि कुछ बदलावों के साथ चहेती एजेंसी को टेंडर दिलाया जा सके.

हालांकि कहा तो यहां तक जा रहा है कि टेंडर के कुछ बिंदुओं को लेकर विद्युत के अभियंताओं ने ही विभिन्न माध्यमों से शिकायत दर्ज करवायी है ताकि जांच के नाम पर इसे रद्द करने का एक ऑपशन बनाया जा सके. उधर दूसरी ओर टेंडर में शामिल एजेंसी भी इस बात को लेकर तैयार है कि अगर रेल प्रशासन टेंडर को निविदा से पूर्व किसी शर्त का हवाला देकर रद्द करता है उसे कानूनी रूप से चुनौती दी जायेगी. वहीं दूसरी ओर रेलवे बोर्ड से टेंडर में शामिल अधिकारियों की भूमिका की जांच HQ स्तर के अधिकारी से कराने की मांग भी उठने लगी है. ऐसे में सीआरबी से भी अनुरोध किया गया है कि टेंडर को तुरंत दूसरी टेंडर कमेटी को भेजा जाए और इस मामले में अब फैसला SAG कमेटी करे. ताकि कम्पोजिट टेंडर में सिविल इंजीनियरिंग का सदस्य भी रहे. हालांकि अनुरोध भी किया जा रहा है कि इस कमेटी में कोई सदस्य दानापुर डिवीजन से नहीं रखा जाना चहािए. अब देखने वाली बात है कि प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता टेंडर को लेकर क्या निर्णय लेते है?

Cancel Tender Committee Engineers Contractor Pressure Danapur Division DRS HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways RAILWAY BOARD RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्यूज रेलवे विजिलेंस
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Threads
Previous ArticleECR : कांट्रेक्टर मैनेजमेंट में अभियंताओं ने तोड़े सारे रिकार्ड, रेलवे बोर्ड के नियम भी दरकिनार – (भाग 02)
Shobha Singh
  • Website

"डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली हिंदी न्यूज राइटर और सब-एडिटर, देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचाना ही उद्देश्य है"

Related Posts

रेलवे

ECR : कांट्रेक्टर मैनेजमेंट में अभियंताओं ने तोड़े सारे रिकार्ड, रेलवे बोर्ड के नियम भी दरकिनार – (भाग 02)

June 3, 2026
रेलवे

टाटा–बक्सर एक्सप्रेस में लगेगा एक अतिरिक्त कोच, सीजन में यात्रियों को मिलेगी राहत

June 3, 2026
रेलवे

ECR : दानापुर डिवीजन में चल रहा ”टेंडर का खेल”, जमीन अधिग्रहण से पहले ही बाउंड्रीवॉल का टेंडर!

June 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Danapur Division : DRS की आड़ लेकर टेंडर रद्द करने की तैयारी में कमेटी के अभियंता, गड़बड़ी या दबाव!

June 4, 2026

ECR : कांट्रेक्टर मैनेजमेंट में अभियंताओं ने तोड़े सारे रिकार्ड, रेलवे बोर्ड के नियम भी दरकिनार – (भाग 02)

June 3, 2026

टाटा–बक्सर एक्सप्रेस में लगेगा एक अतिरिक्त कोच, सीजन में यात्रियों को मिलेगी राहत

June 3, 2026

ECR : दानापुर डिवीजन में चल रहा ”टेंडर का खेल”, जमीन अधिग्रहण से पहले ही बाउंड्रीवॉल का टेंडर!

June 2, 2026

Consumer Court Verdict : कन्फर्म टिकट पर नहीं मिली सीट, रेलवे को देना होगा 20,000 रुपये का मुआवजा

June 2, 2026
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.