Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » Chaibasa T20: चाईबासा में 24 सितंबर से पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग, 45 खिलाड़ियों के लिए लगी बोली, अनुकूल राय को जगन्नाथपुर टाइगर्स ने एक लाख में खरीदा
झारखंड

Chaibasa T20: चाईबासा में 24 सितंबर से पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग, 45 खिलाड़ियों के लिए लगी बोली, अनुकूल राय को जगन्नाथपुर टाइगर्स ने एक लाख में खरीदा

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 14, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Chaibasa. चाईबासा में 24 सितंबर से शुरू होनेवाले पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग के लिए खिलाड़ियों का मेगा नीलामी स्थानीय सनसाइन होटल में हुआ. पश्चिमी सिंहभूम के इस चिरप्रतिक्षीत प्रतियोगिता में कुल छह फ्रेंचाइजी की टीमें भाग ले रही हैं. जिसमें चाईबासा चैलेंजर्स, चक्रधरपुर रॉयल्स, कोल्हान किंग, सारंडा वारियर्स, जगन्नाथपुर टाइगर्स एवं मनोहरपुर लायंस शामिल हैं.

इस मेगा निलामी कार्यक्रम में कुल छह फ्रेंचाइजी के मालिकों ने 145 खिलाड़ियों के लिए बोली लगायी. आईकॉन खिलाड़ी के रूप में शामिल किए गए कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलने वाले पश्चिमी सिंहभूम के ऑल राउंडर अनुकूल राय, मुंबई इंडियनस से खेलने वाले रांची के विकेटकीपर बल्लेबाज रोबिन मिंज, झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले रांची के ही धाकड़ बल्लेबाज शिखर मोहन एवं हजारीबाग से खेलने वाले झारखंड के शानदार बल्लेबाज उत्कर्ष सिंह को सबसे अधिक कीमत (एक लाख रुपए) पर खरीदा गया. अनुकूल राय को जगन्नाथपुर टाइगर्स ने, रोबिन मिंज को कोल्हान किंग ने, उत्कर्ष सिंह को मनोहरपुर लायंस ने तथा शिखर मोहन को सारंडा वारियर्स ने खरीदा.

अन्य दो आइकॉनिक खिलाड़ी में विराट सिंह को चाईबासा चैलेंजर्स ने तथा सुशांत मिश्रा को चक्रधरपुर रॉयल्स ने उनके बेस प्राइस पचास हजार रुपये में खरीदा.

गेस्ट खिलाड़ी के रूप में शामिल किये गये कुल 33 खिलाड़ियों की बोली लगी. इस ग्रुप से एक फ्रेंचाइजी को केवल दो खिलाड़ियों को लेने की अनुमति थी. इस वर्ग में राजनदीप सिंह एवं सुप्रियो चक्रवर्ती सबसे अधिक मूल्य पचास हजार में बिके. दो या दो से अधिक फ्रेंचाइजीस के बीच किसी खिलाडी को अधिकतम निर्धारित मूल्य पर लेने की होड़ में फैसला लॉटरी के माध्यम से किया गया.

Chaibasa T20: West Singhbhum T20 League begins in Chaibasa on September 24; bids placed for 45 players; Anukul Roy bought by Jagannathpur Tigers for ₹1 lakh.
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand: बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत,‘रीमिक्स’ झील में डूबने से 20 वर्षीय युवक की गयी जान
Next Article Jharkhand: रंगदारी मांगने के आरोप में चार बदमाश गिरफ्तार, SUV, दो पिस्तौल और छह कारतूस जब्त
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

बिहार में स्थापित होगी सरदार पटेल की सबसे भव्य प्रतिमा, सीएम सम्राट ने अमित शाह को बताया ‘दूसरा लौह पुरुष’

October 31, 2026
झारखंड

दुखद: IIT-ISM धनबाद में बीटेक के छात्र ने हॉस्टल की आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, महाराष्ट्र का था होनहार छात्र

October 31, 2026
झारखंड

चेतावनी: SIR के नाम पर आ रहे फर्जी ई-मेल से रहें सतर्क, खाली हो सकता है आपका बैंक खाता!

October 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

JAMSHEDPUR: दैनिक जागरण के पत्रकार अनिमेष अंबष्ठ को पितृ शोक, पार्वती घाट पर आज होगा अंतिम संस्कार

October 31, 2026

बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, पिछले 25 वर्षों की राजनीतिक हिंसा के पीड़ितों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी

October 31, 2026

बिहार में स्थापित होगी सरदार पटेल की सबसे भव्य प्रतिमा, सीएम सम्राट ने अमित शाह को बताया ‘दूसरा लौह पुरुष’

October 31, 2026

दुखद: IIT-ISM धनबाद में बीटेक के छात्र ने हॉस्टल की आठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, महाराष्ट्र का था होनहार छात्र

October 31, 2026

चेतावनी: SIR के नाम पर आ रहे फर्जी ई-मेल से रहें सतर्क, खाली हो सकता है आपका बैंक खाता!

October 31, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost