वाल्मीकि छात्रवृत्ति अब पूरी तरह डिजिटल, सत्यापन नियमों में बदलाव, सालाना 10 लाख तक मिलेगी मदद

रांची. झारखंड सरकार ने उच्च और तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाले अनाथ व दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए संचालित वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना की कार्यप्रणाली में बड़ा फेरबदल किया है। नई व्यवस्था के तहत आवेदन जमा करने से लेकर स्वीकृति, निगरानी और शिकायत निवारण तक की पूरी

रांची. झारखंड सरकार ने उच्च और तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाले अनाथ व दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए संचालित वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना की कार्यप्रणाली में बड़ा फेरबदल किया है। नई व्यवस्था के तहत आवेदन जमा करने से लेकर स्वीकृति, निगरानी और शिकायत निवारण तक की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। इस डिजिटल प्रणाली का पोर्टल तैयार करने का जिम्मा झारखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (जेसेक) को सौंपा गया है, जबकि योजना के विभिन्न स्तरों की प्रक्रियाएं भी स्पष्ट कर दी गई हैं।

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संकल्प के अनुसार, पात्र छात्र को सबसे पहले अपने अध्ययनरत संस्थान में आवेदन करना होगा। संस्थान दस्तावेजों और बैंक खाते का सत्यापन करने के बाद तय प्रपत्र के साथ आवेदन पोर्टल पर अपलोड करेगा। इसके बाद अनाथ होने की पुष्टि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी करेंगे और दिव्यांगता की जांच सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा के स्तर पर होगी। अंततः जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आवेदन को मंजूरी देकर ऑनलाइन माध्यम से झारखंड राज्य उच्च शिक्षा परिषद को भेजेंगे।

सत्यापन की प्रक्रिया और जिला स्तरीय निगरानी समिति में भी अहम बदलाव किए गए हैं। दिव्यांगता प्रमाणपत्र तथा यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) का सत्यापन अब सिविल सर्जन के स्थान पर सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा की मदद से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी करेंगे, क्योंकि यह प्रमाणपत्र सिविल सर्जन कार्यालय से जारी होता है। इसके अलावा उपायुक्त की अध्यक्षता वाली निगरानी समिति में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) और सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को सदस्य के रूप में जोड़ा गया है।

आर्थिक सहायता की बात करें तो योजना के अंतर्गत अनाथ और दिव्यांग छात्रों को उच्च व तकनीकी पढ़ाई के लिए हर साल अधिकतम 10 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके साथ ही रोजमर्रा की जरूरतों और पढ़ाई की सामग्री के लिए चार हजार रुपये मासिक सहायता भी दी जाएगी। पूरी राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Author picture

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.