मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम को ट्रैफिक चालान से जोड़ने की तैयारी, सड़क पर लापरवाही अब पड़ सकती है भारी

चालान का रिकॉर्ड बिगाड़ेगा आपकी गाड़ी का बीमा, नियम तोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा, लंबी अवधि की पॉलिसी पर भी मंथन नई दिल्ली: यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को अब आर्थिक मोर्चे पर भी बड़ा झटका लग सकता है। सड़क परिवहन मंत्रालय

  • चालान का रिकॉर्ड बिगाड़ेगा आपकी गाड़ी का बीमा, नियम तोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा, लंबी अवधि की पॉलिसी पर भी मंथन

नई दिल्ली: यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को अब आर्थिक मोर्चे पर भी बड़ा झटका लग सकता है। सड़क परिवहन मंत्रालय मोटर वाहन बीमा की किस्त को पिछले एक वर्ष के चालान और ड्राइविंग रिकॉर्ड से जोड़ने की संभावना पर काम कर रहा है। इस प्रस्ताव के पीछे मुख्य उद्देश्य लोगों को समय पर वैध बीमा कराने के लिए प्रेरित करना तथा मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है।

इसके अलावा, सड़कों पर बिना बीमा दौड़ने वाली गाड़ियों की समस्या से निपटने के लिए नई नीतियों पर भी चर्चा जारी है। मंत्रालय कारों के लिए चार वर्ष और दोपहिया वाहनों के लिए छह वर्ष की अवधि वाली पॉलिसी के वास्ते एकमुश्त प्रीमियम विकल्प लाने जैसे कदमों पर विचार कर रहा है। साथ ही, इलेक्ट्रिक गाड़ियों समेत चुनिंदा श्रेणियों के वाहनों की मूल बीमा दरों में बदलाव करने के विकल्प भी देखे जा रहे हैं।

जमीनी सख्ती के लिए एक पायलट पहल की भी तैयारी है। उच्चतम न्यायालय की सड़क सुरक्षा समिति ने सड़क परिवहन एवं पेट्रोलियम मंत्रालयों से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पांच-पांच पेट्रोल पंपों पर ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ व्यवस्था शुरू करने का सुझाव दिया है। इन चुनिंदा पंपों पर स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) कैमरे लगाए गए हैं, जो वाहन की पहचान कर उसके बीमा की स्थिति जांच सकेंगे।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में संचालित कुल वाहनों में से लगभग 81 प्रतिशत (करीब 25 करोड़) के पास वैध बीमा मौजूद है। श्रेणीवार स्थिति देखें तो भारी वाणिज्यिक गाड़ियों में यह हिस्सेदारी 90 प्रतिशत से अधिक, कारों में करीब 88 प्रतिशत, दोपहिया वाहनों में 80 प्रतिशत और तिपहिया वाहनों में सबसे कम लगभग 57 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Author picture

संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें.