Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » शहर के दो सियासी मठाधीशों की महा-जंग, एक खोज रहे नया ‘अड्डा’ तो दूसरे की ‘शह-मात’ से गर्म है बाजार!
राजनीति

शहर के दो सियासी मठाधीशों की महा-जंग, एक खोज रहे नया ‘अड्डा’ तो दूसरे की ‘शह-मात’ से गर्म है बाजार!

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 9, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

हमारी लौहनगरी की सियासत भी किसी मसालेदार बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है! यहां पर्दे के पीछे जो कुछ चलता है, उसे देखकर तो अच्छे-अच्छे पटकथा लेखक भी शरमा जाएं। शहर के दो नामी सियासी सूरमाओं के बीच इन दिनों ‘शह और मात’ का एक ऐसा दिलचस्प खेल चल रहा है, जिसकी चर्चा हर नुक्कड़ और चौराहे से निकलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंच गयी है।

एक महाशय जमशेदपुर के पश्चिम से राजनीतिक आशियाना चलाते हैं, तो दूसरे महोदय बिष्टुपुर की वीआईपी गलियों में बैठकर अपनी चालें चल रहे हैं। आइए, आपको सुनाते हैं इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की अंदर की चटपटी कहानी!

कहा जाता है कि बिष्टुपुर वाले  नेता जी इन दिनों कुछ ज्यादा ही परेशान हैं। उनकी परेशानी की वजह उनके विरोधी यानी कदमा वाले नेता जी हैं। सोशल मीडिया पर जो बातें सामने आयी है उसमें कहा गया है कि पिछले दो सालों से बिष्टुपुर वाले बाबू के खिलाफ जबरदस्त ‘फोरम हंटिंग’ का मुकाबला चल रहा है। कदमा वाले नेता जी अपनी पुरानी रंजिश निकालने के लिए ऐसा चक्रव्यूह रचा है कि पूछिए मत!

शुरुआत हुई थी थाने के एक अदृश्य तीर से। जब वहां बात नहीं बनी, तो निगरानी विभाग (विजिलेंस) की चौखट पर माथा टेका गया। जब वहां से भी निराशा हाथ लगी, तो हाई कोर्ट की सीढ़ियां नापी गईं, लेकिन किस्मत ने वहां भी पल्ला झाड़ लिया। हार मानने वालों में से तो हमारे कदमा वाले साहब हैं नहीं! फौरन अपनी गोटियां बदलीं और निचली अदालत से लेकर मुसाबनी और पूर्वी इलाकों तक अपने खास चेलों को आगे कर-कर के नई-नई फाइलें खुलवा डालीं। मतलब गजब का डेडिकेशन है भई, एक ही स्क्रिप्ट को अलग-अलग मंचों पर बार-बार री-रिलीज करने का!

कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब कदमा वाले नेता जी को मलाईदार कुर्सी और विभाग का ताज पहनने का मौका मिला, जो कभी बिष्टुपुर वाले बाबू के पास हुआ करता था। कुर्सी मिलते ही साहब ने सोचा कि चलो, अब तो पुराना हिसाब चुकता करने का सबसे सुनहरा मौका है। उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी ताकि किसी तरह हमारे बिष्टुपुर वाले बाबू को गिरफ्तार करवाकर चारों खाने चित्त कर दिया जाए। लेकिन सियासत के इस खेल में कभी-कभी ओवर-कॉन्फिडेंस भारी पड़ जाता है। विभागीय अधिकारियों ने ही इन सारे तीरों को कचरे के डिब्बे में डाल दिया और कदमा वाले साहब की सारी चालें धरी की धरी रह गईं।

अब आलम यह है कि दो साल तक अलग-अलग मंचों पर हर हथकंडा आजमाने के बाद भी जब हाथ में कुछ नहीं आया, तो हमारे ये ‘थके-हारे’ विरोधी अब किसी बिल्कुल नए मंच की तलाश में जुट गए हैं। मैदान में शह और मात का यह खेल अभी थमा नहीं है, बस खिलाड़ी अपनी चालें बदलने की फिराक में हैं। अब देखना यह है कि अगली बार ये दोनों दिग्गज कौन सा नया दांव चलते हैं!

Jamshedpur Politics Jharkhand Jharkhand News ocean special Political Drama Politics ओसियन स्पेशल जमशेदपुर राजनीति झारखंड झारखंड न्यूज़ राजनीति सियासी जंग
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleBIHAR: पटना में 5 लाख की घूस लेते पथ निर्माण विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार, विजिलेंस टीम को देख खिड़की से फेंके नोट
Next Article बस्तर में जवानों के साथ PM मोदी की ऐतिहासिक दिवाली: ‘हथियारबंद नक्सली खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला’
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

बस्तर में जवानों के साथ PM मोदी की ऐतिहासिक दिवाली: ‘हथियारबंद नक्सली खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला’

November 9, 2026
राजनीति

कांग्रेस के चंदे में 75 प्रतिशत और AAP को 68 फीसदी तक गिरावट, तीन साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा फंड

November 8, 2026
झारखंड

चाईबासा में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

November 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

बस्तर में जवानों के साथ PM मोदी की ऐतिहासिक दिवाली: ‘हथियारबंद नक्सली खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला’

November 9, 2026

शहर के दो सियासी मठाधीशों की महा-जंग, एक खोज रहे नया ‘अड्डा’ तो दूसरे की ‘शह-मात’ से गर्म है बाजार!

November 9, 2026

BIHAR: पटना में 5 लाख की घूस लेते पथ निर्माण विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार, विजिलेंस टीम को देख खिड़की से फेंके नोट

November 9, 2026

दिवाली पर नरसंहार: आरा में डीजे पर गाना बजाने के विवाद में स्कॉर्पियो से कुचलकर दो सगे भाइयों की हत्या, पांच गंभीर

November 9, 2026

मुजफ्फरनगर में हादसा: पानीपत-खटीमा हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी सीएनजी कार, जिंदा जलने से हरियाणा के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

November 9, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost