Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » दिवाली पर नरसंहार: आरा में डीजे पर गाना बजाने के विवाद में स्कॉर्पियो से कुचलकर दो सगे भाइयों की हत्या, पांच गंभीर
बिहार

दिवाली पर नरसंहार: आरा में डीजे पर गाना बजाने के विवाद में स्कॉर्पियो से कुचलकर दो सगे भाइयों की हत्या, पांच गंभीर

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 9, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

भोजपुर. बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामडिहरा गांव में दीपावली की रात एक मामूली सी बात पर ऐसा खौफनाक तांडव मचा कि पूरा इलाका दहल उठा। पर्व की खुशियां पलभर में मातम और चीख-पुकार में बदल गईं, जब आपसी विवाद के बाद एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लोगों को बेरहमी से रौंद डाला। इस भीषण घटना में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्या था पूरा विवाद?

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, घटना की शुरुआत गांव में सूर्य मंदिर के पास बज रहे छठ के गानों को लेकर हुई थी। मृतक के बेटे रोहित ने बताया कि दीपावली की रात गांव का ही एक व्यक्ति वहां पहुंचा और वहां मौजूद मुन्ना यादव से गाना बंद करने को कहा। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोक और गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद मामला शांत कराने के लिए परिजनों को बुलाया गया और स्कॉर्पियो सवार वहां से धमकी देते हुए चला गया।

जानबूझकर लोगों को रौंदा

कुछ ही देर बाद जब ग्रामीण और परिवार के लोग इकट्ठा होकर इस पूरे मामले पर बातचीत कर रहे थे, तो आरोपी अपनी स्कॉर्पियो लेकर दोबारा वहां लौट आया। आरोप है कि उसने वाहन की रफ्तार अचानक काफी तेज कर दी और वहां खड़े लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। उसने कई लोगों को कुचलते हुए काफी दूर तक घसीटा, जिससे वहां भगदड़ मच गई।

अस्पताल में मचा कोहराम

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने कमलेश यादव (45 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके सगे भाई दिनेश यादव (55 वर्ष) की सीने पर गाड़ी चढ़ने से गंभीर अंदरूनी चोट के कारण मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद सात मासूम बच्चों के सिर से उनके पिता का साया उठ गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Ara News Bhojpur News Bihar Crime Bihiya Police Station Brother Murder Diwali Murder DJ Dispute Ramdihra Village Scorpio Incident आरा न्यूज डीजे विवाद दिवाली मर्डर दो भाइयों की हत्या बिहार क्राइम बिहिया थाना भोजपुर खबर रामडिहरा गांव स्कॉर्पियो कांड
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमुजफ्फरनगर में हादसा: पानीपत-खटीमा हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी सीएनजी कार, जिंदा जलने से हरियाणा के 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Next Article BIHAR: पटना में 5 लाख की घूस लेते पथ निर्माण विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार, विजिलेंस टीम को देख खिड़की से फेंके नोट
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

बिहार

BIHAR: पटना में 5 लाख की घूस लेते पथ निर्माण विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार, विजिलेंस टीम को देख खिड़की से फेंके नोट

November 9, 2026
बिहार

भोजपुर में पूर्व कस्टम अधिकारी हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य शूटर घायल, पैर में लगी गोली

November 6, 2026
बिहार

पटना में दहला इलाका: पुलिस-अपराधियों के बीच 20 मिनट तक चली भीषण मुठभेड़, 3 कुख्यात शूटर ढेर, मनेर SHO भी जख्मी

November 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

बस्तर में जवानों के साथ PM मोदी की ऐतिहासिक दिवाली: ‘हथियारबंद नक्सली खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला’

November 9, 2026

शहर के दो सियासी मठाधीशों की महा-जंग, एक खोज रहे नया ‘अड्डा’ तो दूसरे की ‘शह-मात’ से गर्म है बाजार!

November 9, 2026

BIHAR: पटना में 5 लाख की घूस लेते पथ निर्माण विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार, विजिलेंस टीम को देख खिड़की से फेंके नोट

November 9, 2026

दिवाली पर नरसंहार: आरा में डीजे पर गाना बजाने के विवाद में स्कॉर्पियो से कुचलकर दो सगे भाइयों की हत्या, पांच गंभीर

November 9, 2026

मुजफ्फरनगर में हादसा: पानीपत-खटीमा हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी सीएनजी कार, जिंदा जलने से हरियाणा के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

November 9, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost