- विजया मिलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां, सामाजिक एकता, समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और आपसी सद्भाव की दिखी झलक
आदित्यपुर. आदित्य सिंडिकेट कॉलोनी, आदित्यपुर-2 में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का पर्व आयोजन पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ. तीन दिनों तक मां दुर्गा की स्तुति और आराधना के साथ-साथ शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन यहां विशेष रूप से किया गया. इसमें कॉलोनी के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्तिमय माहौल और रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को सभी के लिए बेहद यादगार बना दिया।
सिंदूर खेला के साथ विजया मिलन समारोह
दुर्गा पूजा के समापन पर पारंपरिक ‘सिंदूर खेला’ का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी। मां को विदा करने के उपरांत विजया मिलन समारोह आयोजित किया गया, जहां कॉलोनी के लोगों ने एकजुट होकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। इस आयोजन ने कॉलोनी में सामाजिक एकता, समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और आपसी सद्भाव की एक बेहद सुंदर मिसाल पेश की है।

आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे लोग
पूजा आयोजन में कमेटी के पदाधिकारियों से लेकर अलग-अलग मंडल के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई. कमेटी के पदाधिकारियों में राजीव रंजन सिंह, सुधा सिंह दीप, अशोक कुमार, शैलेश कु प्रसाद, श्रीमती नीतू माझी, जेएन सिंह, राकेश रंजन पांडे, शम्भू नाथ तिवारी, एस.के. सिन्हा, उत्तम कुमार होर, अरूण कुमार झा के अलावा डॉ० अणुप श्रीवास्तव, मलय नीरज, दीपक रंजन, एनके सिन्हा, पीके सिन्हा, मोहित अग्रवाल, श्रीमती कुमकुम सान्याल, यूके सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, उदय सिंह, मदन सिन्हा, जेके राय, अंजय कुमार सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, विभूति कौंडिल्य, अनिल ओझा, सुमित तिवारी, चंदन झा, प्रभात श्रीवास्तव, अभय कुमार, संजय पांडेय के अलावा अन्य लोगों ने सक्रिय सहयोग किया.


