Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » बिंदल मॉल गोलीकांड में रायपुर से गिरफ्तार चार साजिशकर्ता भेजे गये जेल, 2 शूटरों की तलाश जारी
झारखंड

बिंदल मॉल गोलीकांड में रायपुर से गिरफ्तार चार साजिशकर्ता भेजे गये जेल, 2 शूटरों की तलाश जारी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskOctober 1, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर. सोनारी थाना क्षेत्र के बिंदल मॉल स्थित उडिपी रेस्टोरेंट में हाल ही में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस पूरी वारदात के पीछे शामिल चार मुख्य साजिशकर्ताओं को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है.

रायपुर से दबोचे गए चार साजिशकर्ता

जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एतेशाम बकारिब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • शंकर मुंडा (निवासी: सीतारामडेरा)
  • रमेश कुमार शर्मा उर्फ टीटू (निवासी: परसुडीह)
  • मनोज कुमार सरकार (निवासी: प्रमोदनगर)
  • दीपू कुमार ओझा (निवासी: बिरसानगर)

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. रमेश कुमार शर्मा के खिलाफ 13, शंकर मुंडा पर 6, मनोज कुमार के खिलाफ 7 तथा दीपू कुमार ओझा पर 3 मामले दर्ज हैं. आरोपियों के पास से एक अर्टिगा कार और छह मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं.

चार लोग हुए थे घायल, TMH में जारी है इलाज

उडिपी रेस्टोरेंट में हुई इस गोलीबारी में डोमिनिक, रिजवान, दिलशान उर्फ दानिय और कृष्णा चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सभी घायलों का इलाज फिलहाल जमशेदपुर स्थित टीएमएच (Tata Main Hospital) में चल रहा है.

सीसीटीवी और फुटेज से शूटरों की पहचान

घटनास्थल से पुलिस ने खाली खोखा, पिलेट्स और खून के नमूने एकत्र किए थे. मॉल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सघन जांच के बाद दो मुख्य शूटरों की पहचान मोहन यादव और अजीत मंडल के रूप में हुई है, जबकि तीसरे अज्ञात शख्स की पहचान की जा रही है. पुलिस की विशेष टीमें दोनों शूटरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.

रंजिश, जमीन कारोबार और रेलवे ठेकेदारी से जुड़ा विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस हमले की वजह रेलवे की ठेकेदारी और जमीन के क्रय-विक्रय को लेकर पुरानी आपसी रंजिश थी. इसी रंजिश के तहत गिरफ्तार चारों साजिशकर्ताओं ने मिलकर इस गोलीकांड की पूरी योजना तैयार की थी. मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका और मोबाइल डाटा के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

उडिपी रेस्टोरेंट जमशेदपुर क्राइम न्यूज़ जमशेदपुर पुलिस जमशेदपुर समाचार टीएमएच जमशेदपुर डॉ एतेशाम बकारिब बिंदल मॉल गोलीकांड सोनारी थाना
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article1 अक्टूबर: आज से 6 बड़े आर्थिक व नियम संबंधी बदलाव: जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
Next Article चक्रधरपुर मंडल के तीन स्टेशनों पर 7 M-UTS सहायकों की होगी नियुक्ति, बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार अवसर
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Ambulance से 83 किलोग्राम गांजा बरामद, चार लोग गिरफ्तार, ओडिशा से तस्करी कर लाया जा रहा था झारखंड

October 2, 2026
झारखंड

TMPV Sept Sell: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 पर, पिछले साल इस महीने 60,907 वाहन बेचे थे

October 2, 2026
झारखंड

Jamshedpur SSP ने बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार को सस्पेंड कर थाने में तैनात SI को सौंप दी जिम्मेदारी

October 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Ambulance से 83 किलोग्राम गांजा बरामद, चार लोग गिरफ्तार, ओडिशा से तस्करी कर लाया जा रहा था झारखंड

October 2, 2026

TMPV Sept Sell: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 पर, पिछले साल इस महीने 60,907 वाहन बेचे थे

October 2, 2026

Jamshedpur SSP ने बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार को सस्पेंड कर थाने में तैनात SI को सौंप दी जिम्मेदारी

October 2, 2026

Jharkhand DGP डीजीपी तदाशा मिश्रा ने Jamshedpur में की अपराध की समीक्षा, दिए ये निर्देश

October 2, 2026

Jamshedpur Police को अपराधियों ने दी फिर चुनौती, गोलीबारी से दहला बाराद्वारी का इलाका, दो युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक जख्मी

October 2, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.