Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Arjun Munda: डोबो-कपाली के आसपास बन रहे बहुमंजिला भवनों के निर्माण पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा?
झारखंड

Arjun Munda: डोबो-कपाली के आसपास बन रहे बहुमंजिला भवनों के निर्माण पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 29, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को जमशेदपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में डोबो-कपाली समेत आसपास के अनुसूचित क्षेत्रों में कृषि भूमि के बदलते नेचर, बहुमंजिला भवनों के निर्माण, नदी क्षेत्र में हो रहे निर्माण और अनुसूचित क्षेत्र की संवैधानिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा – अनुसूचित क्षेत्र घोषित किए जाने के पीछे जिस संवैधानिक संरक्षण और सामाजिक-सांस्कृतिक संतुलन की भावना थी, उसका धीरे-धीरे उल्लंघन हो रहा है.

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में भूमि से जुड़े प्रावधानों को केवल राजस्व या निबंधन की प्रक्रिया तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता. उन्होंने कहा कि सीएनटी एक्ट और संविधान की पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों के अनुरूप भूमि उपयोग और उसके नेचर में परिवर्तन को देखा जाना चाहिए.

उनके अनुसार कृषि भूमि का औद्योगिक प्रयोजन के लिए उपयोग एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा सकता है, लेकिन आवासीय या व्यावसायिक उपयोग के लिए कृषि भूमि का बड़े पैमाने पर परिवर्तन अनुसूचित क्षेत्र की मूल व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है. उन्होंने विशेष रूप से डोबो क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि पंचायती क्षेत्र में लगातार बहुमंजिला इमारतें बन रही हैं.

उनका सवाल था कि केवल यह कहकर कि जमीन गैर-आदिवासी की है, उस पर मनमाने ढंग से बहुमंजिला निर्माण की अनुमति नहीं दी जा सकती. उन्होंने कहा – अनुसूचित क्षेत्र में भूमि उपयोग से जुड़े निर्णय लेते समय केवल जमीन के मालिकाना स्वरूप को नहीं, बल्कि पांचवीं अनुसूची के संवैधानिक उद्देश्य, स्थानीय व्यवस्था और जनसंख्या संतुलन को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए.

रजिस्ट्री के समय ही कृषि भूमि का नेचर नहीं बदला जा सकता
अर्जुन मुंडा ने निबंधन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा – कृषि भूमि की रजिस्ट्री कृषि भूमि के रूप में ही होनी चाहिए. यदि खरीदार बाद में उसका व्यावसायिक, औद्योगिक अथवा अन्य उपयोग करना चाहता है, तो इसके लिए संबंधित सक्षम प्राधिकारी से नियमानुसार अलग अनुमति ली जानी चाहिए.

उन्होंने आरोप लगाया कि यदि रजिस्ट्री के समय ही कृषि भूमि पर व्यावसायिक दर या उपयोग का आधार निर्धारित कर दिया जाता है, तो इससे भूमि के मूल स्वरूप में बदलाव का रास्ता खुल जाता है. उन्होंने कहा – इस पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की जरूरत है. अब तक दिए गए ऐसे सभी अनुमतियों एवं स्वीकृतियों की जांच होनी चाहिए.

Arjun Munda: Former Chief Minister Arjun Munda Arjun Munda: डोबो-कपाली के आसपास find out what he said. in the Dobo-Kapali area; of multi-story buildings raises questions regarding the construction अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल के निर्माण पर पूर्व मुख्यमंत्री जानें क्या कहा? बन रहे बहुमंजिला भवनों
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleTata Trust Dicision: टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्धता से बचाने के लिए टाटा ट्रस्ट ने टाटा संस के पुनर्गठन का रखा प्रस्ताव, जानें क्या है योजना
Next Article Action on Illegal Parking: पारडीह से बालिगुमा तक NH पर अवैध पार्किंग पर प्रशासन की दबिश, 45 वाहन से 2.5 लाख रुपये से अधिक का वसूला जुर्माना
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Golmuri Bank Loot: केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट के मामले में जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, चतरा जिले से पकड़ाए 4 संदिग्ध, चल रही पूछताछ

September 29, 2026
झारखंड

Jamshedpur: मानगो में बड़ा हादसा टला, HP Petrol Pump पर खड़ी बाइक धू-धूकर जली

September 29, 2026
झारखंड

Action on Illegal Parking: पारडीह से बालिगुमा तक NH पर अवैध पार्किंग पर प्रशासन की दबिश, 45 वाहन से 2.5 लाख रुपये से अधिक का वसूला जुर्माना

September 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Golmuri Bank Loot: केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट के मामले में जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, चतरा जिले से पकड़ाए 4 संदिग्ध, चल रही पूछताछ

September 29, 2026

Jamshedpur: मानगो में बड़ा हादसा टला, HP Petrol Pump पर खड़ी बाइक धू-धूकर जली

September 29, 2026

Action on Illegal Parking: पारडीह से बालिगुमा तक NH पर अवैध पार्किंग पर प्रशासन की दबिश, 45 वाहन से 2.5 लाख रुपये से अधिक का वसूला जुर्माना

September 29, 2026

Arjun Munda: डोबो-कपाली के आसपास बन रहे बहुमंजिला भवनों के निर्माण पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

September 29, 2026

Tata Trust Dicision: टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्धता से बचाने के लिए टाटा ट्रस्ट ने टाटा संस के पुनर्गठन का रखा प्रस्ताव, जानें क्या है योजना

September 29, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.