Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Mahadev Online App ke जरिये अवैध सट्टेबाजी से 94,000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की, ED की चार्जशीट से हुआ खुलासा
देश/दुनिया

Mahadev Online App ke जरिये अवैध सट्टेबाजी से 94,000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की, ED की चार्जशीट से हुआ खुलासा

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 27, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Raipur. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर की एक अदालत को बताया है कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप और उससे संबंधित वेबसाइट ने पिछले 10 साल में 94,400 करोड़ रुपये कथित तौर पर अर्जित किये हैं तथा इसका मुख्य प्लेटफॉर्म अभी भी संचालित हो रहा और ‘‘बड़ी संख्या’’ में पैनल चलाये जा रहे हैं। केंद्रीय एजेंसी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में कुछ दिन पहले दाखिल छठे आरोपपत्र में यह बात कही है। इसमें कुल 42 लोगों और कंपनियों को आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है।

एजेंसी ने अदालत को बताया कि महादेव ऐप, जिसके मुख्य प्रवर्तक और पैनल सदस्य छत्तीसगढ़ से हैं, असल में विदेश स्थित सर्वर वाली सट्टेबाजी वेबसाइट का एक समूह है। एजेंसी के मुताबिक, ‘महादेव ऑनलाइन बुक’ के नाम से जाना जाने वाला यह ऐप बंद हो चुके वॉट्सऐप एवं टेलीग्राम ग्रुप और फेसबुक पेज के जरिए इन सट्टेबाजी वेबसाइट का प्रचार करता है तथा सट्टेबाजी और मनोरंजन के जरिए जल्द पैसे कमाने का प्रलोभन देकर हजारों युवाओं को आकर्षित करता है।

ईडी ने छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पुलिस द्वारा दर्ज सात प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए अक्टूबर, 2022 में पीएमएलए के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया। अधिकारियों के अनुसार, ईडी ने आरोपपत्र में कहा है, ‘‘पीएमएलए, 2002 के तहत जांच के हालिया नतीजों से पता चला है कि महादेव ऑनलाइन बुकिंग ऐप अभी भी काम कर रहा है और बड़ी संख्या में पैनल संचालित कर रहा है।’’

ईडी ने कहा कि महादेव ऐप के जरिए अपराध से अर्जित कुल आय का अनुमान, इसके पिछले सात साल के संचालन (2019 से) के दौरान 75,000 से 80,000 करोड़ रुपये तक लगाया जा सकता है।
एजेंसी ने कहा कि महादेव की अनुषंगी वेबसाइट, जैसे ‘स्काईएक्सचेंज डॉट कॉम’ और ‘लोटस365 डॉट कॉम’ ने कथित तौर पर अपराध से क्रमशः लगभग 11,000-12,000 करोड़ रुपये और 2,400 करोड़ रुपये अर्जित किए।

000 crore earned through 000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की ED की चार्जशीट से हुआ खुलासा illegal betting Mahadev Online App ke जरिये अवैध सट्टेबाजी से 94 Online App; ED charge Over ₹94 sheet reveals details via the Mahadev
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनुचित तरीके से लाभ हासिल के मामले में 3 अभ्यर्थियों को CID किया गिरफ्तार, अब तक 19 लोग पकड़ाए
Next Article Jharkhand BJP बोली-संशोधित MMDR अधिनियम ‘विकसित झारखंड’ से जुड़े प्रयासों का हिस्सा, JMM पर गुमराह करने के लगाये आरोप
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

ADR/NEW Report: वर्ष 2022 से 2026 के बीच संसद या विधानसभाओं का चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों और विधायकों ने बदली पार्टियां

September 27, 2026
देश/दुनिया

Election Commission: SIR नोटिस मिलने पर अब घर आकर दस्तावेज देखेंगे अधिकारी, निर्वाचन आयोग ने की कई घोषणाएं, ‘हेल्प डेस्क’भी बनेगा

September 27, 2026
देश/दुनिया

Ram Mandir: राम मंदिर में गिनती के दौरान चुराए गए पैसे, CCTV में रिकॉर्ड हुईं 105 घटनाएं, 70,000 पन्ने की चार्जशीट में हुआ खुलासा

September 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jamshedpur: ‘RPF ASI’ पर नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, बागबेड़ा थाना में केस दर्ज, आरोपी की पत्नी से योगा सीखने उसके जाती थी बच्ची

September 27, 2026

Jharkhand BJP बोली-संशोधित MMDR अधिनियम ‘विकसित झारखंड’ से जुड़े प्रयासों का हिस्सा, JMM पर गुमराह करने के लगाये आरोप

September 27, 2026

Mahadev Online App ke जरिये अवैध सट्टेबाजी से 94,000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की, ED की चार्जशीट से हुआ खुलासा

September 27, 2026

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनुचित तरीके से लाभ हासिल के मामले में 3 अभ्यर्थियों को CID किया गिरफ्तार, अब तक 19 लोग पकड़ाए

September 27, 2026

ADR/NEW Report: वर्ष 2022 से 2026 के बीच संसद या विधानसभाओं का चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों और विधायकों ने बदली पार्टियां

September 27, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.