Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » JAMSHEDPUR: कदमा की आभूषण दुकान में शातिराना अंदाज में चोरी! ग्राहक बनकर पहुंची महिला ने देखी पायल-नथिया, फिर कर दी गायब
झारखंड

JAMSHEDPUR: कदमा की आभूषण दुकान में शातिराना अंदाज में चोरी! ग्राहक बनकर पहुंची महिला ने देखी पायल-नथिया, फिर कर दी गायब

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 22, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur.  कदमा थाना क्षेत्र की दो आभूषण दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंची एक महिला द्वारा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. महिला ने आभूषण खरीदने के बहाने दुकानों में प्रवेश किया और सामान देखने के दौरान मौका पाकर पायल और नथिया लेकर फरार हो गई. घटना के बाद क्षेत्र के ज्वेलरी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, महिला सबसे पहले कदमा स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स पहुंची. उसने ग्राहक बनकर दुकानदार से विभिन्न आभूषण दिखाने को कहा. इसी दौरान उसने एक जोड़ी पायल पसंद करने का नाटक किया. इसके बाद महिला माणिक चंद ज्वेलर्स भी पहुंची और वहां भी आभूषण देखने लगी.

दुकानदारों का आरोप है कि आभूषण देखने के दौरान महिला ने चालाकी से पायल और नथिया अपने कब्जे में कर ली और मौका मिलते ही दुकान से निकल गई.

घटना का पता चलने के बाद दुकानदारों ने अपने स्तर से महिला की तलाश शुरू की और आसपास के अन्य ज्वेलरी कारोबारियों को भी सतर्क कर दिया.

ज्वेलरी व्यवसायी शंकर प्रसाद वर्मा ने बताया कि महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. फुटेज के आधार पर महिला की पहचान होने और चोरी की घटना का खुलासा होने की उम्मीद है.

घटना के बाद ज्वेलरी दुकानदारों ने ग्राहकों के रूप में आने वाले संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखने और आभूषण दिखाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है. फिलहाल पुलिस के स्तर पर मामले की जांच और महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

A woman posing as a customer visited in Kadma and made off jamshedpur crime JAMSHEDPUR: कदमा की आभूषण दुकान में two jewellery shops with anklets and nose rings. ने देखी पायल-नथिया फिर कर दी गायब शातिराना अंदाज में चोरी! ग्राहक बनकर पहुंची महिला
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleBonous Agreement: गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों को 17.5% बोनस, अधिकतम 57,660 रुपये तक मिलेंगे
Next Article JAMSHEDPUR: Cyber Crime के लंबित मामलों की जमशेदपुर SSP ने की समीक्षा, कार्रवाई के दिये निर्देश, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Nikhar Murder case: निखार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, सोनारी में मास्टरमाइंड राघव के ठिकाने पर दो जिलों की पुलिस की दबिश, खंगाले सबूत

September 22, 2026
झारखंड

Jharkhand GangWar: बाइक सवार अपराधियों ने की दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत तीन को लगी गोली, सात खोखे बरामद, जानें घटना प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी

September 22, 2026
झारखंड

JAMSHEDPUR: बेटे के जन्म की खुशी में दोस्त ने पिलाई शराब, नशे में धुत होकर पहुंचा MGM अस्पताल, जमकर मचाया उत्पात

September 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Nikhar Murder case: निखार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, सोनारी में मास्टरमाइंड राघव के ठिकाने पर दो जिलों की पुलिस की दबिश, खंगाले सबूत

September 22, 2026

Jharkhand GangWar: बाइक सवार अपराधियों ने की दिनदहाड़े गोलीबारी, फहीम खान के भाई समेत तीन को लगी गोली, सात खोखे बरामद, जानें घटना प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी

September 22, 2026

JAMSHEDPUR: बेटे के जन्म की खुशी में दोस्त ने पिलाई शराब, नशे में धुत होकर पहुंचा MGM अस्पताल, जमकर मचाया उत्पात

September 22, 2026

Jamshedpur DC ने Voter List में नाम जोड़ने में तेजी लाने का दिया निर्देश, 24 तक मांगा प्रमाण पत्र

September 22, 2026

JAMSHEDPUR: जुगसलाई में चोरी की वारदात, मलिक प्लाईवुड दुकान के अंदर घुसे चोर, पांच लाख नकदी और सामान पर हाथ किया साफ

September 22, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.