Jamshedpur. गोलमुरी क्लब प्रबंधन और कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच आज 17.5% बोनस पर मुहर लग गई। कर्मचारियों को न्यूनतम 24,436 रुपये और अधिकतम 57,660 रुपये तक का बोनस मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि बोनस की राशि इसी हफ्ते कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
समझौते के बाद क्लब के अध्यक्ष उज्जवल चक्रवर्ती ने कहा कि क्लब की उन्नति के लिए प्रबंधन, यूनियन और कर्मचारियों को मिलकर सकारात्मक दिशा में कार्य करना होगा. अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में क्लब के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार में काफी काम हुआ है. जिसका सीधा लाभ आने वाले ग्राहकों और सदस्यों को मिल रहा है. विकास कार्य को निरंतर जारी रखा जायेगा.


