Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » Mango के तुरियाबेड़ा में बवाल! गणेश प्रतिमा विसर्जन का विवाद हिंसक झड़प में बदला, चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर, कई लोग हुए जख्मी
झारखंड

Mango के तुरियाबेड़ा में बवाल! गणेश प्रतिमा विसर्जन का विवाद हिंसक झड़प में बदला, चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर, कई लोग हुए जख्मी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 20, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur.  मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरियाबेड़ा नेपाली बस्ती में गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार शाम हिंसक झड़प में बदल गया। बस्ती के ऊपरी और निचले टोला के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, बेलचा और ईंट-पत्थर चलने की बात सामने आई है। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शुक्रवार को हुआ था विवाद, बाद में हुआ था समझौता
स्थानीय महिला सीमा के अनुसार, शुक्रवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बाद में स्थानीय स्तर पर समझौता कर मामला शांत करा दिया गया था। आरोप है कि शनिवार शाम करीब 5:45 बजे सुशील नामक युवक करीब 50 लोगों के साथ बस्ती पहुंचा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समूह के कुछ लोग लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, बेलचा और ईंट-पत्थर लेकर पहुंचे और देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कुछ घरों में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

मारपीट में पांच लोग घायल
हिंसक झड़प में आकाश, मुन्ना थापा, छोटू रजक, धीरज और राहुल घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार, राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद बस्ती में तनाव और दहशत का माहौल है। स्थानीय महिलाओं ने रात में दोबारा हमला होने की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर देर से पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और एहतियात के तौर पर बस्ती में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एमजीएम थाना पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है। दूसरे पक्ष की ओर से फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleSaraikela: सरायकेला में दर्दनाक हादसा, खेलते समय गले में लिपटी रस्सी, दम घुटने से 10 साल के बच्चे की मौत
Next Article Railway officer Dead: बागबेड़ा के फ्लैट से रेलवे के असिस्टेंट मैकेनिकल इंजीनियर सुधांशु मिश्रा का शव बरामद, हार्ट अटैक से मौत की आशंका
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

लापरवाही की हद: “मोबाइल में व्यस्त रहे स्वास्थ्यकर्मी, तड़पकर दम तोड़ गई प्रसूता”, स्वास्थ्य की व्यवस्था पर उठे सवाल

November 7, 2026
झारखंड

‘व्यवस्था का शिकार’ या कुछ और? निशा भगत के आखिरी फेसबुक लाइव ‘सुसाइड’ से उठे गंभीर सवाल

November 7, 2026
झारखंड

दीपावली और छठ से पहले रांची की महिलाओं को बड़ा तोहफा, खातों में ट्रांसफर किए गए 98.50 करोड़ रुपये

November 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

लापरवाही की हद: “मोबाइल में व्यस्त रहे स्वास्थ्यकर्मी, तड़पकर दम तोड़ गई प्रसूता”, स्वास्थ्य की व्यवस्था पर उठे सवाल

November 7, 2026

झारखंड में 13 लाख का इनामी नक्सली संजय यादव महाराष्ट्र एटीएस के हत्थे चढ़ा, 53 मामलों में थी तलाश

November 7, 2026

दीवाली पर अनोखा तोहफा: सूरत के कपड़ा व्यापारी ने 20 कर्मचारियों को दिये 1-1 लाख रुपये, वीडियो वायरल

November 7, 2026

स्वच्छता ही नहीं कमाई में भी नंबर-1: विशेष अभियान के तहत कबाड़ और ई-कचरा बेचकर सरकार ने कमाए 970 करोड़ रुपये

November 7, 2026

इरफान के बयान पर सियासी घमासान: ‘बांग्लादेश-नेपाल जैसे होंगे भारत के हालात’, झारखंड के मंत्री के दावे पर बवाल

November 7, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost