Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » Saraikela: सरायकेला में दर्दनाक हादसा, खेलते समय गले में लिपटी रस्सी, दम घुटने से 10 साल के बच्चे की मौत
झारखंड

Saraikela: सरायकेला में दर्दनाक हादसा, खेलते समय गले में लिपटी रस्सी, दम घुटने से 10 साल के बच्चे की मौत

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 20, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Saraikela. सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 स्थित धर्मशाला मोड़ के समीप शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान तापस सिंह मोदक के पुत्र रुद्र सिंह मोदक उर्फ गोलू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खेलने के दौरान बच्चे के गले में प्लास्टिक की रस्सी लिपट गई, जिससे दम घुटने की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, गोलू शनिवार दोपहर घर के बाहर खेलने गया था। कुछ देर तक जब उसकी आवाज सुनाई नहीं दी तो घर में मौजूद उसकी दादी उसे देखने के लिए बाहर निकलीं। वहां गोलू बेसुध अवस्था में मिला।

उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी लिपटी हुई थी। परिजन आनन-फानन में बच्चे को सदर अस्पताल सरायकेला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, गले पर रस्सी के दबाव के कारण दम घुटना मौत की वजह मानी जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।

परिवार का दुलारा, दो भाइयों में सबसे छोटा था गोलू
गोलू दो भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार का दुलारा बताया जाता है। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका था और उसकी देखभाल दादी करती थीं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना की खबर से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। बताया गया कि बच्चे के पिता तापस सिंह मोदक दो दिन पहले ही दिल्ली गए हैं।

घटना की जानकारी उन्हें भी दे दी गई है। इस दर्दनाक घटना ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवारों को भी चिंतित कर दिया है। घर और आसपास खेलते समय बच्चों के संपर्क में आने वाली सामान्य वस्तुओं को लेकर भी अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत सामने आई है।

gets wrapped around his neck while playing. Saraikela: सरायकेला में दर्दनाक हादसा खेलते समय गले में लिपटी रस्सी दम घुटने से 10 साल के बच्चे की मौत
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleहरदोई में पति-पत्नी के बीच खूनी संघर्ष, पति ने काटी नाक तो पत्नी ने ‘प्राइवेट पार्ट’ काट डाला
Next Article Mango के तुरियाबेड़ा में बवाल! गणेश प्रतिमा विसर्जन का विवाद हिंसक झड़प में बदला, चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर, कई लोग हुए जख्मी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

लापरवाही की हद: “मोबाइल में व्यस्त रहे स्वास्थ्यकर्मी, तड़पकर दम तोड़ गई प्रसूता”, स्वास्थ्य की व्यवस्था पर उठे सवाल

November 7, 2026
झारखंड

‘व्यवस्था का शिकार’ या कुछ और? निशा भगत के आखिरी फेसबुक लाइव ‘सुसाइड’ से उठे गंभीर सवाल

November 7, 2026
झारखंड

दीपावली और छठ से पहले रांची की महिलाओं को बड़ा तोहफा, खातों में ट्रांसफर किए गए 98.50 करोड़ रुपये

November 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

लापरवाही की हद: “मोबाइल में व्यस्त रहे स्वास्थ्यकर्मी, तड़पकर दम तोड़ गई प्रसूता”, स्वास्थ्य की व्यवस्था पर उठे सवाल

November 7, 2026

झारखंड में 13 लाख का इनामी नक्सली संजय यादव महाराष्ट्र एटीएस के हत्थे चढ़ा, 53 मामलों में थी तलाश

November 7, 2026

दीवाली पर अनोखा तोहफा: सूरत के कपड़ा व्यापारी ने 20 कर्मचारियों को दिये 1-1 लाख रुपये, वीडियो वायरल

November 7, 2026

स्वच्छता ही नहीं कमाई में भी नंबर-1: विशेष अभियान के तहत कबाड़ और ई-कचरा बेचकर सरकार ने कमाए 970 करोड़ रुपये

November 7, 2026

इरफान के बयान पर सियासी घमासान: ‘बांग्लादेश-नेपाल जैसे होंगे भारत के हालात’, झारखंड के मंत्री के दावे पर बवाल

November 7, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost