Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » गम्हरिया में रफ्तार का कहर: मेला देखने निकले तीन युवकों की कुचलकर मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
झारखंड

गम्हरिया में रफ्तार का कहर: मेला देखने निकले तीन युवकों की कुचलकर मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 17, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
सांकेतिक तस्वीर AI
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

आदित्यपुर. सड़क सुरक्षा के दावों के बीच एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने तीन युवाओं की जिंदगी छीन ली है. आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया थाना क्षेत्र के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना उस वक्त घटी जब तीनों युवक विश्वकर्मा पूजा का मेला देखने और लाइट लगाने की बात कहकर घर से निकले थे. लेकिन किसे पता था कि वे कभी लौटकर वापस नहीं आएंगे.

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक फरार

मिली जानकारी के मुताबिक, गम्हरिया के बालीजुड़ी कोचा पाड़ा निवासी कृष्णा पाल (18), भीलाईडीह शीतला मंदिर के पास रहने वाले मोहित लोहार (19) और प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल के पास रहने वाले मंगल गोप (16) मंगलवार देर रात एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे. जैसे ही वे गम्हरिया थाना क्षेत्र के पास पहुंचे, एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई. घटना के तुरंत बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंप दिया है. गम्हरिया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और अज्ञात वाहन व उसके चालक का पता लगाने में जुट गई है.

रो-रोकर बुरा हाल, परिवारों पर आजीविका का संकट

इस हादसे ने तीन हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां पल भर में उजाड़ दी हैं. मृतक कृष्णा पाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था और आटो चलाकर अपने परिवार का पेट पालता था. कुछ ही महीने पहले उसने मेहनत की कमाई से नई बाइक खरीदी थी, जिस पर सवार होकर वे तीनों निकले थे.

वहीं, मंगल गोप के परिवार की स्थिति और भी हृदयविदारक है. मंगल के पिता दैतारी गोप का अपना मकान तक नहीं है; वे मंदिर के पास सरकारी जमीन पर वर्षों से एक कमरे में रहने को मजबूर हैं. मंगल ही मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था. उसकी मौत के बाद परिवार के सामने रहने और खाने तक का बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर कोई ईश्वर से इन पीड़ित परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना कर रहा है.

Adityapur Kandra Road Crime News Jharkhand Gamharia News MGM Hospital Jamshedpur Road Accident Seraikela Kharsawan Vishwakarma Puja
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleचक्रधरपुर डीआरएम ने अलर्टनेस के लिए दो लोको पायलटों को किया सम्मानित
Next Article धार्मिक आस्था की अनूठी मिसाल: बागबेड़ा गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में लगेंगे पंखे, श्रद्धालुओं को मिलेगी गर्मी से निजात
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

धार्मिक आस्था की अनूठी मिसाल: बागबेड़ा गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में लगेंगे पंखे, श्रद्धालुओं को मिलेगी गर्मी से निजात

September 17, 2026
झारखंड

Jharkhand Congress ने जनगणना फॉर्म में OBC कॉलम की मांग करते हुए निकाला मार्च, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, सांसद और विधायक हुए शामिल

September 17, 2026
झारखंड

Hemant Soren: झारखंड और ऑस्ट्रेलिया ने कौशल, खनिज तथा पर्यटन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की

September 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

ED Chief ने आईबीसी धोखाधड़ी, बैंकों से भारी ‘हेयरकट’ के मामलों पर सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश

September 17, 2026

Tata Sons के निदेशक मंडल की बैठक आज, इनगवर्न रिसर्च की सलाह, आईपीओ में देरी न करें

September 17, 2026

धार्मिक आस्था की अनूठी मिसाल: बागबेड़ा गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में लगेंगे पंखे, श्रद्धालुओं को मिलेगी गर्मी से निजात

September 17, 2026

गम्हरिया में रफ्तार का कहर: मेला देखने निकले तीन युवकों की कुचलकर मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

September 17, 2026

चक्रधरपुर डीआरएम ने अलर्टनेस के लिए दो लोको पायलटों को किया सम्मानित

September 17, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.