Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand Congress ने जनगणना फॉर्म में OBC कॉलम की मांग करते हुए निकाला मार्च, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, सांसद और विधायक हुए शामिल
झारखंड

Jharkhand Congress ने जनगणना फॉर्म में OBC कॉलम की मांग करते हुए निकाला मार्च, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, सांसद और विधायक हुए शामिल

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 17, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. झारखंड में कांग्रेस के सदस्यों ने जनगणना प्रश्नावली में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए एक अलग कॉलम की मांग करते हुए बुधवार को लोक भवन तक मार्च निकाला. पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में यह मार्च रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से शुरू हुआ. यह मार्च दो किलोमीटर की दूरी तय करके लोक भवन के पास समाप्त हुआ. इसमें प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, सांसदों और विधायकों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया.

केंद्र ने जनगणना के दौरान लोगों से पूछे जाने वाले 40 सवालों को शुक्रवार को अधिसूचित किया जिनमें जाति और कोविड-19 के टीकाकरण के स्थान से जुड़े सवाल भी शामिल हैं. बर्फबारी वाले इलाकों में जनगणना एक सितंबर से शुरू होगी, जबकि देश के बाकी हिस्सों में यह काम अगले साल शुरू किया जाएगा. यह पहली बार होगा जब जनगणना में जातिगत विवरण एकत्र किए जाएंगे. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कमलेश ने आरोप लगाया कि जनगणना की प्रश्नावली में ओबीसी कॉलम को शामिल नहीं किया गया.

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जाति आधारित जनगणना देश में सामाजिक न्याय, समान अवसर और संसाधनों में उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण जरिया है. देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखता है. उन्होंने कहा, केंद्र को ओबीसी की मांग का जवाब देना चाहिए. जब चुनाव आता है, तो हमारे प्रधानमंत्री खुद को ओबीसी बताते हैं. लेकिन, जब ओबीसी के अधिकारों और हिस्सेदारी की बात आती है, तो उनके साथ धोखा किया जाता है.’’

and various MPs and MLAs participated. Caste Based Census Health Minister Irfan Ansari Irfan Ansari Jharkhand Congress Keshav Mahto Kamlesh Lok Bhawan March OBC Census Column Radhakrishna Kishore Ranchi News वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सांसद और विधायक हुए शामिल स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleHemant Soren: झारखंड और ऑस्ट्रेलिया ने कौशल, खनिज तथा पर्यटन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
Next Article चक्रधरपुर डीआरएम ने अलर्टनेस के लिए दो लोको पायलटों को किया सम्मानित
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR: टेल्को में बेकाबू होकर स्कूल वैन डिवाइडर पर चढ़ी, 17 बच्चे घायल, सुरक्षा पर सवाल

September 18, 2026
झारखंड

Jharkhand: झारखंड समेत देशभर की 25 Mines की करेगा नीलामी, इनमें से 21 नयी खदान, 47,500 करोड़ राजस्व मिलने का अनुमान

September 18, 2026
कारोबार

Tata Motors की घोषणा: कंपनी अपनों कमर्शियल वाहनों की कीमतों में एक अक्टूबर से करेगी बढ़ोतरी

September 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

टाटानगर में ₹383.78 करोड़ की लागत से बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो

September 18, 2026

JAMSHEDPUR: टेल्को में बेकाबू होकर स्कूल वैन डिवाइडर पर चढ़ी, 17 बच्चे घायल, सुरक्षा पर सवाल

September 18, 2026

Jharkhand: झारखंड समेत देशभर की 25 Mines की करेगा नीलामी, इनमें से 21 नयी खदान, 47,500 करोड़ राजस्व मिलने का अनुमान

September 18, 2026

CBI ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व आयकर आयुक्त और CISF में उप महानिरीक्षक रहीं उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया

September 18, 2026

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को बोर्ड की मंजूरी के बाद Tata Sons ने समर्थन में और Tata Trust ने विरोध में जारी किया बयान, जानें किसने क्या कहा?

September 18, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.